GB whatsapp update कैसे करें (2025), जानें इसका तरीका

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2023/07/GB-whatsapp1.jpg

व्हाट्सएप (whatsapp) बेहद लोकप्रिय इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म है। दुनियाभर में दो अरब से अधिक लोग इस प्लेटफॉर्म का उपयोग करते हैं। मगर एडवांस फीचर की वजह से बहुत सारे लोग इन दिनों जीबी व्हाट्सएप (GB whatsapp) का उपयोग भी करने लगे हैं। जीबी व्हाट्सएप कुछ एडवांस फीचर के साथ एक थर्ड पार्टी व्हाट्सएप एप्लिकेशन है और इसका मेटा के व्हाट्सएप चैट प्लेटफॉर्म से कोई लेना-देना नहीं है। अगर आप जीबी व्हाट्सएप का उपयोग करते हैं, तो इसका लेटेस्ट GBWhatsApp V.17.10, V.17.20 वर्जन अपडेट के लिए उपलब्ध हैं। आइए जानें इसे कैसे अपडेट कर सकते हैं और क्या हैं इसके फायदे और नुकसान…

GB WhatsApp को कैसे अपडेट करें

यदि आप एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर हैं और जीबी व्हाट्सएप ऐप को अपडेट करना चाहते हैं, तो जीबी व्हाट्सएप ऐप आपको Google Play Store पर नहीं मिलेगा। जानें कैसे आप अपनी किसी भी चैट, मीडिया या कॉल लॉग को खोए बिना भी अपडेट कर सकते हैं।

स्टेप-1: सबसे पहले वह जीबी व्हाट्सएप ऐप खोलें, जिसे आप अपग्रेड करना चाहते हैं।
स्टेप-2: अब टॉप राइट कॉर्नर में दिखाई देने वाले 3 डॉट पर क्लिक करके जीबी सेटिंग्स के ऑप्शन पर क्लिक करें।
स्टेप-3: यहां पर आपको Faoud Mods का ऑप्शन दिखाई देगा उस पर क्लिक करें।


स्टेप-4: इसके बाद GB Settings में जाने के बाद आपको Updates का ऑप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करें।


स्टेप-5: अगर जीबी व्हाट्सएप पर कोई नया अपडेट आया होगा, तो आपको दिखाई देगा। अगर कोई नया अपडेट है, तो फिर उसे अपडेट कर सकते हैं। इतना ही नहीं, कई बार आपके मोबाइल की स्क्रीन पर भी जीबी व्हाट्सएप के अपडेट की सूचना दिखाई देती है, वहां से भी इसे आप अपडेट कर सकते हैं।

वेबसाइट से GB WhatsApp को कैसे अपडेट करें

अगर आप वेबसाइट के जरिए GB WhatsApp को अपडेट करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करेंः

स्टेप-1: अपने एंड्रॉयड स्मार्टफोन पर जीबी व्हाट्सएप ऐप को ओपन करें।
स्टेप-2: मेन्यू से Updates settings वाले विकल्प पर क्लिक करें।
स्टेप-3: फिर सेटिंग मेनू से लेटेस्ट अपडेट को डाउनलोड करने के लिए Web Download या अपडेट फ्रॉम वेब पर क्लिक करें।



स्टेप-4:
एक बार जब आप वेब डाउनलोड के विकल्प को चुनते हैं, तो वेब ब्राउजर ओपन करें और डाउनलोड पेज पर जाएं।
स्टेप-5: डाउनलोड पेज पर मैसेजिंग ऐप के लिए पैकेज ढूंढें और ड्रॉप-डाउन मेनू से Download को चुनें।
स्टेप-6: ऐप का लेटेस्ट वर्जन आपके फोन पर डाउनलोड होने तक थोड़ी देर प्रतीक्षा करें।
स्टेप-7: डाउनलोड पूरा हो जाने के बाद ऐप का डाउनलोड किया हुआ वर्जन ओपन करें।
स्टेप-8: इंस्टालेशन से पहले आपको अननॉन सोर्ट से इंस्टालेशन की अनुमति देने की आवश्यकता हो सकती है। इसके लिए फोन की सेटिंग में जाएं, फिर सिक्योरिटी या प्राइवेसी मेनू पर जाएं और यहां से Unknown sources वाले ऑप्शन को इनेबल कर दें।
स्टेप-9: एक बार जब आप Unknown sources से इंस्टॉलेशन की अनुमति दे देते हैं, तो ऐप को अपडेट करने के लिए Install वाले बटन पर क्लिक करें।
स्टेप-10: इंस्टॉलेशन पूरा होने तक प्रतीक्षा करें। फिर अपडेटेड जीबी व्हाट्सएप मैसेजिंग ऐप को लॉन्च करें।

GBWhatsApp में क्या फीचर्स हैं

जीबी व्हाट्सएप एपीके 2025 को ढेर सारी सुविधाओं के साथ डिजाइन किया गया है। इसमें आपको कई फीचर्स मिलते हैं, जो इस तरह हैः

जीबी व्हाट्सएप और व्हाट्सएप में क्या है अंतर

जीबी व्हाट्सएप (GB WhatsApp) में कुछ अच्छे फीचर्स हैं। यही कारण है कि बहुत से यूजर्स जोखिम की परवाह किए बिना डाउनलोड कर लेते हैं। आइए जानते हैं दोनों व्हाट्सएप में क्या अंतर है?

GBWhatsapp APK फाइल डिटेल

ऐप का नाम GBWhatsApp APK
ऐप साइज 51.1MB
एंड्रॉयड वर्जन  4.3 and Above
टोटल डाउनलोड 95,000,000+
रूट की जरूरत नहीं
उद्देश्य ज्यादा फीचर
वेबसाइट https://gbapps.net/gbwhatsapp-apk-dl/

सवाल-जवाब (FAQs)

GB WhatsApp क्या है?

क्या जीबी व्हाट्सएप का उपयोग करना सेफ है?

क्या जीबी व्हाट्सएप फ्री है?

हां, इसका उपयोग बिल्कुल फ्री है। इस ऐप का इस्तेमाल करने के लिए आपको कुछ भी खरीदने की जरूरत नहीं है। आप एक भी पैसा चुकाए बिना सभी सुविधाओं को एक्सेस कर सकते हैं।

क्या जीबी व्हाट्सएप लीगल है?

नहीं, यह आधिकारिक तौर पर लीगल नहीं है। चूंकि ऐप को व्हाट्सएप के मूल सोर्स कोड में बदलाव करके विकसित किया गया है, इसलिए यह आधिकारिक तौर पर कानूनी नहीं है। लेकिन इसकी लोकप्रियता और यूजर-फ्रेंडली फीचर्स के कारण लोग इस ऐप का खूब इस्तेमाल कर रहे हैं।

मैं जीबी व्हाट्सएप कैसे डाउनलोड करूं?

इंटरनेट पर जीबी व्हाट्सएप सर्च करने से आपको इसका एपीके फाइल मिल जाएगी, जहां से इसे डाउनलोड किया जा सकता है।

मैं जीबी व्हाट्सएप कैसे इंस्टॉल कर सकता हूं?

आपको जीबी व्हाट्सएप की एपीके फाइल डाउनलोड करनी होगी और फिर इसे ऑटोमैटिक रूप से इंस्टॉल करने के लिए उस पर टैप करना होगा। हालांकि ऐप इंस्टॉल करने के लिए आपको अननॉन सोर्स से इंस्टॉलेशन की सुविधा को इनेबल करना होगा।

मैं जीबी व्हाट्सएप को कैसे अपडेट करूं?

आप ऐप के लेटेस्ट वर्जन को डाउनलोड और इंस्टॉल करके आसानी से अपने जीबी व्हाट्सएप को अपडेट कर सकते हैं। इसके अलावा, आप अपने डिवाइस पर ऐप चलाते समय ऑटो-अपडेट विकल्प पर क्लिक करके जीबी व्हाट्सएप को अपडेट कर सकते हैं।

GBWhatsApp के फायदे क्या हैं?

GBWhatsApp यूजर्स को कई उपयोगी सुविधाएं प्रदान करता है, जो आपको WhatsApp के आधिकारिक वर्जन में नहीं है, जैसे कि थीम को कस्टमाइज करना, कस्टम वॉलपेपर बनाना, ऑनलाइन स्टेटस छिपाना, बिना किसी सीमा के बड़ी फाइलें भेजना, एक ही डिवाइस पर कई अकाउंट चलाना आदि।

जीबी व्हाट्सएप के क्या नुकसान हैं?

जीबी व्हाट्सएप का सबसे बड़ा नुकसान यह है कि यह आधिकारिक तौर पर कानूनी नहीं है। इसके अलावा, ऐप में बग और गड़बड़ियां हो सकती हैं, जो आपके एक्सपीरियंस को खराब कर सकता है। इसलिए बेहतर यही होगा कि आप ओरिजिनल व्हाट्सएप का ही उपयोग करें।

नोट: हम जीबी व्हाट्सएप के किसी भी वर्जन को डाउनलोड या फिर अपडेट करने की बिल्कुल भी सलाह नहीं देंगे, क्योंकि यह व्हाट्सएप का क्लोन वर्जन है। यह आपकी प्राइवेसी के लिए खतरा हो सकता है।