Google Map से हुई भारी मिस्टेक, गलत पते पर बारात लेकर पहुंचा दूल्हा और फिर…

Join Us icon

टेक्नोलॉजी ने आज हमारा काम आसान तो कर दिया है। लेकिन इसी टेक्नोलॉजी के वजह से कई बार बड़े बवाल हो जाते हैं। कुछ ऐसा ही बवाल किया है गूगल मैप्स ने… अब आप सोच रहे होंगे कि सिर्फ रास्ते बताने वाले गूगल मैप्स ने ऐसा क्या कर दिया कि हम उसे दोष दे रहे हैं। दरअसल, गूगल मैप के जरिए एक दूल्हा बारात लेकर लड़की वालों के यहां पहुंचा और बारात की खातिरदारी भी हुई लेकिन बाद में असलियत का खुलासा हुआ तो सब भौंचक्के रह गए। क्योंकि गूगल मैप्स पर रास्ता खोजते-खोजते दूल्हा अपनी बारात किसी ओर के घर ले पहुंचा था। यह अजब-गजब मामला सामने आने के बाद हर जगह इस बात की चर्चा जोरों पर हो रही है। आइए आगे आपको बताते हैं कि आखिर ये मामला कहां का है और क्या हुआ गलत जब बारात गलत जगह पहुंची।

गूगल मैप ने गलत घर पहुंचाई बारात

इंडोनेशिया की ट्रिब्यून न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार बारात को मध्य जावा के पाकीज जिले के लॉसारी हेमलेट की तरफ जाना था। इसके लिए बारात ने गूगल मैप का सहारा लिया। लेकिन, किसी कारण इस नई और मददगार टेक्नोलॉजी ने उन्हें पास के ही जेंगकोल हेमलेट में पहुंचा दिया। दरअसल यह दोनों एक ही गांव के दो इलाके हैं, इसलिए मैप भी इनमें अंतर नहीं बता पाया। इसे भी पढ़ें: 6 जीबी रैम और 5,000एमएएच बैटरी के साथ लॉन्च हुआ कम कीमत वाला Vivo Y20s [G] स्मार्टफोन

google-maps

शादी होते-होते बची

‘Tribunnews’ से बातचीत के दौरान 27 वर्षीय दुल्हन उल्फा ने बताया कि शुरू में उसे यह नहीं पता था कि जो लड़का उसके यहां बारात लेकर आया है वह उसका होने वाला पति नहीं है। उल्फा ने बताया, ‘मेरे परिवार ने उनका स्वागत किया और दोनों पक्षों में तोहफों की अदला-बदली हुई।’ लेकिन, गनीमत की बात यह रही कि वक्त रहते ही पूरे मामले का खुलासा हो गया और गलत शादी होने से भी बच गई।

marriage

खातिरदारी के बाद पता लगी सच्चाई

बारात आने पर लड़की के घरवालों खुश हुए और सभी का स्वागत कर खूब खातिरदारी की। यात्रा कर पहुंचे बारातियों को नाश्ता-पानी दिया और इसी बीच बातचीत के दौरान दुल्हन के परिवार में किसी गड़बड़ी का शक हुआ। उसने जब पूछताछ शुरू की तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। जिसके बाद दोनों पक्षों ने अपनी गलती मान ली और बारात वहां से खुशी-खुशी होकर सही जगह पहुंच गई। इसे भी पढ़ें: WhatsApp पर जल्द आएगा नया फीचर, कई सालों का इंतजार होगा खत्म

ऐसे सही घर पहुंची बारात

मामले का खुलासा होने पर बारात में शामिल लोगों से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि गूगल मैप के कारण वे गलत घर पहुंच गए थे। लेकिन, जिनके घर वह गलती से पहुंचे थे उन्होंने बारात को वापस उनके सही घर तक पहुंचाया।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here