इस महंगे फोन में आई बड़ी खराबी, बिना नंबर डॉयल किए ही लग रही Call और दूसरों की उंगली से फोन हो रहा Unlock!

Join Us icon

Google ने पिछले महीने ही ‘पिक्सल 6’ पर से पर्दा उठाते हुए अपने दो नए मोबाइल फोन Google Pixel 6 और Pixel 6 Pro लॉन्च किए हैं। इंटरनेशनल मार्केट में पेश हुए ये गूगल फोन पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स से लैस हैं जो सबसे लेटेस्ट और आधुनिक Android 12 पर काम करते हैं। फ्लैगशिप सेग्मेंट में आए इन पिक्सल फोंस को अभी एक महीना भी नहीं हुआ है कि इन स्मार्टफोंस में विभिन्न तरह की समस्याएं सामने आने लगी है। कुछ लोगों ने जहां फिंगरप्रिंट रजिस्ट्रेशन के बिना ही फोन अनलॉक होने की बात कही है तो कई यूजर्स ने बिना नंबर डॉयल किए ही कॉल लगने की शिकायत की है।

Google Pixel 6 में आ रही ये समस्याओं अलग-अलग रिपोर्ट्स में सामने आई है। सबसे पहले तो आपको बता दें कि पिक्सल 6 स्मार्टफोन सीरीज़ को गूगल कंपनी द्वारा इंडिया में लॉन्च नहीं किया जा रहा है और यह मोबाइल सीरीज़ विदेशी बाजारों में ही बिकेगी। उपर बताई गई समस्याओं को विभिन्न यूजर्स ने ब्लागिंग साइट्स के जरिये शेयर किया है। बता दें कि Google Pixel 6 की कीमत USD 599 (लगभग 45,900 रुपये) और Pixel 6 Pro का प्राइस USD 899 (तकरीबन 67,500 रुपये) है।

Google Pixel 6 Problem Bug Ghost Calling  unregistered fingerprint unlock

अपने आप लग रही कॉल

गूगल पिक्सल 6 में आ रही एक समस्या यह है कि उसमें बिना किसी को नंबर मिलाए अपने आप ही कॉल लग रही है। कई यूजर्स ने शिकायत की है कि ऐसा तब हुआ है जब फोन हाथ में नहीं था और टेबल पर रखा था। शिकायतकर्र्ता ने दावा किया है कि न तो फोन को टच किया गया है और न हीं किसी तरह की कोई वॉयस कमांड दी गई है। ऐसा एक यूजर ने नहीं बल्कि कई यूजर्स का कहना है कि उनके गूगल पिक्सल 6 स्मार्टफोन में भी इस तरह की समस्या सामने आ रही है और बिना नंबर डायल किए तथा बिना वॉयस कमांड दिए, अपने आप ही किसी भी कॉन्टेक्ट पर कॉल कनेक्ट हो रही है। यह भी पढ़ें : ये हैं इंडिया में मौजूद 5 सबसे सस्ते Electric Scooter, कीमत सभी की 50,000 रुपये से कम!

अन-रजिस्टर्ड फिंगरप्रिंट से भी फोन हो रहा है अनलॉक

स्मार्टफोंस में फिंगरप्रिंट सेंसर और बटन लाने की मुख्य वजह यही थी कि यूजर को अपनी प्राइवेसी व सिक्योरिटी सहित फोन अनलॉकिंग के लिए किसी पासवर्ड इत्यादि के झंझट में न पड़ना पड़े तथा सिर्फ उंगली टच करने पर ही फोन अनलॉक हो जाए। इसके लिए मोबाइल फोंस में फिंगर और फेस रजिस्टर किए जाते हैं ताकी कोई अन्य व्यक्ति उस फोन को अनलॉक न कर पाए। लेकिन Google Pixel 6 से जुड़े इस केस में यूजर्स की सिक्योरिटी दॉंव पर लग रही है।

Google Pixel 6 Problem Bug Ghost Calling unregistered fingerprint unlock

एक यूजर ने शिकायत की है कि उसका पिक्सल 6 स्मार्टफोन किसी अन्य व्यक्ति के टच करने पर भी अनलॉक हो रहा है जिसकी फिंगरप्रिंट उस फोन में रजिस्टर्ड भी नहीं है। यूजर द्वारा इस फोन की वीडियो भी शेयर की गई है जिसके दिखाया गया है कि पिक्सल 6 डिवाईस में एक ही फिंगरप्रिंट रजिस्टर्ड है लेकिन वह दो लोगों द्वारा टच किए जाने पर भी अनलॉक हो रहा है। बहरहाल ये दोनों समस्याएं हमें बग की वजह से पनपी नज़र आ रही है जो नई अपडेट के साथ शायद खत्म हो जाएगी। लेकिन फिर भी नए और फ्लैगशिप सेग्मेंट के Google Pixel 6 में इस तरह ही समस्या कंपनी की प्राइवेसी पॉलिसी पर बड़ा सवाल खड़ा कर रही है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here