
भारत में चीन के खिलाफ जबर्दस्त गुस्सा है। इसका कारण कोरोना वायरस और लद्दाख में LAC पर चीनी सेना के साथ बढ़ती तनातनी है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि लोग सोशल मीडिया पर चीन में बनी वस्तुओं व चीनी कंपनियों को बहिष्कार करने की बात कर रहे हैं। वहीं, इसी बीच एक ऐसा ऐप आया था जो आपके फोन्स में से चीनी ऐप को हटाने के लिए बनाया गया था। इस ऐप का नाम ‘रिमूव चाइना एप’ था। यह इतना पॉपुलर हुआ कि लॉन्च होने के दो हफ्ते के अंदर ही 50 लाख से ज्यादा लोगों ने इसे डाउनलोड कर लिया था। लेकिन जानकारी सामने आई है कि गूगल प्ले स्टोर से अब इस ऐप को हटा लिया गया है।
इसका मतलब है कि एंडरॉयड मोबाइल यूजर्स के लिए Remove China Apps प्ले स्टोर पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध नहीं है। हालांकि, कंपनी ने इस बात की जानकारी नहीं दी है कि ऐप को क्यूं हटाया गया है। वहीं, यह भी साफ नहीं है कि ऐप फिर डाउनलोड के लिए उपलब्ध कराया जाएगा या नहीं। इसे भी पढ़ें: केजरीवाल ने लॉन्च की कोरोना के लिए नई ऐप, मोबाइल पर ही बताएगी किस अस्पताल में कितने बेड हैं खाली
जयपुर स्थित ऐप के डेवलपर OneTouchAppLabs ने यह घोषणा ट्विटर पर की है कि ऐप को प्ले स्टोर से निलंबित कर दिया गया है। हालांकि, फर्म ने इस बात की पुष्टि नहीं की कि ऐप को क्यों हटाया गया है। ‘वन टच एपलैब’ ने ट्वीट कर कहा ‘गूगल ने #RemoveChinaApps को गूगल प्ले स्टोर से हटा दिया है। पिछले दो हफ्तों में आपका जो समर्थन मिला उसके लिए सभी का धन्यवाद… आप कमाल के हैं!’ यहां क्लिक कर जानें कैसे काम करता था Remove China Apps और क्यों हुआ था इतना फेमस।
Dear Friends,
Google has suspended our #RemoveChinaApps from google play store.
Thank you all for your support in past 2 weeks.
“You Are Awesome”TIP
Its easy to find the origin of any app by searching on google
by typing
<AppName> origin countryStay Tuned !! Stay Safe!!
— onetouchapplabs (@onetouchapplabs) June 2, 2020
Mitron ऐप भी गूगल प्ले स्टोर से हुआ आउट
हाल ही में गूगल ने भारतीय शॉर्ट वीडियो ऐप Mitron को भी प्ले स्टोर से हटा दिया था। टीकटॉक के प्रतिद्वंद्वी के तौर पर पॉपुलर हुआ मित्रों ऐप अब डाउनलोड के लिए उपलब्ध नहीं है। हालांकि, कुछ समय पहले यह भी खबर सामने आई थी कि मित्रों ऐप पाकिस्तान की सॉफ्टवेयर डेवलपर ने डेवलप किया और बाद मे इसे भारतीय द्वारा खरीदा गया था।
गूगल ने इस ऐप को स्पैम और मिनिमम फंक्शनैलिटी पॉलिसी के वॉयलेशन के मद्देनजर प्ले स्टोर से हटाया है। गूगल की इस पॉलिसी में कहा गया है कि दूसरे ऐप्स के कॉन्टेंट में बिना बदलाव किए या कुछ ऐड करके अपलोड करना पॉलिसी के खिलाफ है।























