
खट्टी-मिठी यादों के साथ साल 2019 को अलविदा कहा जा रहा है और पूरा विश्व वर्ष 2020 के स्वागत के लिए तैयार है। साल 2020 इस बार कुछ ज्यादा खास इसलिए भी है क्यूंकि इस बार न सिर्फ एक साल बदल रहा है बल्कि 2019 के अंत के साथ ही नए दशक की शुरूआत भी हो रही है। इंडिया के लिए साल 2019 कई अहम बदलावों वाला रहा। राजनीति हो या अर्थव्यवस्था, सिनेमा जगत हो या खेल हर क्षेत्र में काफी कुछ नया हुआ है। किसी भी चीज के बारे में जानने के लिए लोग सबसे पहले गूगल का रूख करते हैं और Google का सर्च करके नए मुद्दों से रूबरू होते हैं। 2019 के अंतिम दिन यानि 31 दिसंबर को गूगल ने भी पूरे साल का लेखा जोखा पेश कर दिया है। Google ने अपनी पूरी रिपोर्ट सामने रख दी है कि इस वर्ष में भारतीयों के गूगल पर किस चीज को सबसे ज्यादा सर्च किया है। गूगल की इस रिपोर्ट में फिल्म, गाने, पसर्नेलिटी और न्यूज़ इत्यादि शामिल है। इस लिस्ट में हर वो चीज मौजूद है जो आपने भी Google पर सर्च की होगी। आगे देखिये साल 2019 में आप और हमनें किस चीज को सबसे ज्यादा गूगल पर ढूंढा है और उसे पढ़ा है।
सबसे पहले देखें गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए गए कीवर्ड –
1) क्रिकेट वर्ल्ड कप
2) लोक सभा इलेक्शन
3) चंद्रयान 2
4) कबीर सिंह
5) एवेंजर्स : एंडगेम
6) आर्टिकल 370
7) NEET रिजल्ट
8) जोकर
9) कैप्टन मारवल
10) पीएम किसान योजना
गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की गई फिल्में –
1) Kabir Singh
2) Avengers: Endgame
3) Joker
4) Captain Marvel
5) Super 30
6) Mission Mangal
7) Gully Boy
8) War
9) Housefull 4
10) Uri – The Surgical Strike
गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए गए गानें –
1) ले फोटो ले…
2) तेरी मेरी कहानी…
3) तेरी प्यारी प्यारी दो अंखियां…
4) वास्तें…
5) कोका-कोला तू…
6) गोरी तोरी चुनरी बा लाल लाल रे…
7) पल पल दिल के पास…
8) लड़की आंख मारे…
9) पायलियां बजनी लाडो पिया…
10) क्या बात है…
गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की गई पसर्नेलिटी / सेलेब्रिटी –
1) अभिनंदन वर्थमान
2) लता मंगेशकर
3) युवराज सिंह
4) आनंद कुमार
5) विक्की कौशल
6) रिषभ पंत
7) रानू मोंडल
8) तारा सुतारिया
9) सिद्धार्थ शुक्ला
10) कोयना मित्रा
गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की गई न्यूज़ –
1) लोक सभा इलेक्शन रिजल्ट
2) चंद्रयान 2
3) आर्टिकल 370
4) पीएम किसान योजना
5) महाराष्ट्र असेंबली इलेक्शन
6) हरियाणा असेंबल इलेक्श रिजल्ट
7) पुलवामा अटैक
8) साइक्लोन फैनी
9) अयोध्या फैसला
10) अमेज़न फॉरेस्ट फायर
गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए गए How to प्रोसेस –
1) कैसे करें वोट
2) कैसे करें आधार को पैन से लिंक
3) कैसे करें वोटर लिस्ट में नाम चेक
4) कैसे चेक करें
5) कैसे चुने ट्राई के नियम अनुसार टीवी चैनल्स
6) कैसे छुटाए होली के रंग
7) कैसे खेलें PUBG
8) कैसे पाएं Fastag
9) कैसे जानें अपना पोलिंग बूथ
10) कैसे भरें GSTR-9
गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की गई What is -:
1) क्या होता है Article 370?
2) क्या होता है exit poll?
3) क्या होता है black hole?
4) क्या है howdy Modi?
5) क्या है e-cigarette?
6) क्या होता है क्रिकेट का DLS method?
7) क्या है Ayodhya case?
8) क्या है Article 15?
9) क्या होती है surgical strike?
10) क्या है National Register of Citizens of India?













