
मोबाइल ब्रांड HMD आने वाले महीनों में अपनी स्काईलाइन सीरीज के विस्तार की प्लानिंग कर रहा है। बताया जा रहा है कि इसके तहत यह दो मोबाइल HMD Skyline 2, HMD Skyline 2 GT लॉन्च किए जा सकते हैं। इसके साथ ही अलग से HMD Fusion 2 की जानकारी भी लीक हुई है। खास बात यह है कि स्काईलाइन 2 के लॉन्च टाइमलाइन को शेयर किया गया है। आइए, आगे आपको इन तीनों फोंस से जुड़ी जानकारी विस्तार से बताते हैं।
HMD Skyline 2 लॉन्च टाइमलाइन (लीक)
- सोशल मीडिया साइट एक्स पर यूजर HMD_MEME का कहना है कि HMD Skyline 2 इस साल जुलाई में लॉन्च किया जा सकता है। यह बिल्कुल एक साल बाद होगा जब इसका ओरिजिनल मॉडल पेश किया गया था।
- एक अन्य पोस्ट में यूजर ने यह भी शेयर किया है कि HMD Skyline 2 GT और HMD Fusion 2 पर भी काम चल रहा है। हालांकि, इन दोनों डिवाइसेज के लिए फिलहाल कोई स्पष्ट लॉन्च टाइमलाइन नहीं बताई गई है।
July. pic.twitter.com/Nzvut6XP8i
— HMD_MEME’S (@smashx_60) April 21, 2025
एचएमडी स्काईलाइन 2 या स्काईलाइन 2 जीटी के स्पेसिफिकेशंस की जानकारी अभी लीक में सामने नहीं आई है, लेकिन अनुमान लगाया जा सकता है कि इनमें यूजर-फ्रेंडली रिपेयरबिलिटी जैसा फीचर बरकरार रह सकता है और कुछ अहम अपग्रेड्स भी देखने को मिल सकते हैं। जबकि पूर्व मॉडल की तरह, इनके सक्सेसर भी ग्लोबल अनाउंसमेंट के कुछ ही समय बाद भारत में लॉन्च हो सकते हैं।
याद दिला दें कि पूर्व मॉडल HMD Skyline में 6.55-इंच की FHD+ pOLED डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट, Snapdragon 7s Gen 2 चिपसेट है। इसमें बैक पैनल पर 108MP + 13MP + 50MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप और 50MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन में 4,600mAh की यूजर-रिप्लेसेबल बैटरी दी गई है। यह 33W वायर्ड चार्जिंग और 15W मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसे भारत में ₹35,999 की कीमत पर लॉन्च किया गया था।
आखिर में यह भी बता दें कि HMD Fusion 2 पहले के HMD Fusion का अपग्रेड बन सकता है। जिसे भारत में नवंबर 2024 में ₹17,999 की कीमत पर पेश किया गया था। यह फोन स्मार्ट आउटफिट्स (बैक कवर) के लिए मॉड्यूलर डिजाइन के साथ आया था। इसमें Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट मौजूद है। यह 108MP का प्राइमरी रियर कैमरा प्रदान करता है। इसमें 6.56-इंच HD+ डिस्प्ले है। पावर बैकअप के लिए 5,000mAh की बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।
See All Competitors














