
HMD जल्द ही नया स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है जिसे कथित तौर पर HMD Thunder Pro नाम से बाजार में उतारा जा सकता है। हालांकि ब्रांड ने ऐलान नहीं किया है इससे पहले इस फोन के पूरे स्पेसिफिकेशंस ऑनलाइन लीक हो गए हैं। जानकारी टिप्स्टर HMD_MEME’S ने X प्लेटफॉर्म पर शेयर की है, जहां फोन का रेंडर भी सामने आया है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
लीक रेंडर के अनुसार HMD Thunder Pro में फ्लैट-एज डिजाइन देखने को मिल सकता है। फोन के पीछे की तरफ हॉरिजॉन्टल कैमरा मॉड्यूल दिख रहा है, जिसमें दो कैमरा सेंसर और LED फ्लैश मौजूद है। वहीं, डिजाइन अलग और प्रीमियम नजर आ रहा है।
खूबियों की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक HMD Thunder Pro में 6.67 इंच का OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो FHD+ रिजॉल्यूशन के साथ आ सकता है। इसके अलावा स्क्रीन में 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिलने की भी उम्मीद है, जिससे स्क्रॉलिंग और ऐप यूसेज में स्मूद अनुभव मिल सकता है।
आगामी HMD Thunder Pro स्मार्टफोन में Unisoc T620 प्रोसेसर दिया जा सकता है। जिसकी पीक क्लॉक स्पीड 2.2GHz तक बताई जा रही है। फोन में 8GB RAM + 256GB UFS 2.2 स्टोरेज मिलने की उम्मीद है। यह कॉन्फिगरेशन डेली यूज और मल्टीटास्किंग के लिए अच्छा साबित हो सकता है।
कैमरा फीचर्स की बात करें तो HMD Thunder Pro फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलने की बात सामने आई है। जो OIS यानी ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन सपोर्ट कर सकता है। इसके साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया जा सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा मिलने की संभावना है।
लीक में यह भी दावा किया गया है कि HMD Thunder Pro में NFC सपोर्ट मिल सकता है। कंपनी 3.5mm हेडफोन जैक भी दे सकती है। इसके अलावा फोन में डुअल स्पीकर्स, डुअल माइक्रोफोन और IP65 रेटिंग जैसे फीचर्स भी दिए जा सकते हैं। जिससे यह डस्ट और पानी से कुछ हद तक सुरक्षित रह सकता है।
फिलहाल HMD Thunder Pro के लॉन्च को लेकर कोई ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन इन लीक जानकारियों से लगता है कि जल्द ही इसे बाजार में लाया जा सकता है। यह कम कीमत वाला स्मार्टफोन बनकर उतारा जा सकता है। साथ ही सस्ता मोबाइल ढूढ़ रहें ग्राहकों को लुभा सकता है। यदि आप इसे लेना चाहें तो रुक सकते हैं। हम आगे भी इसका अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स पर खबरें पढ़ते रहें।













