HMD Vibe 2 5G भारत में 8 मई को होगा लॉन्च, Flipkart पर टीजर लाइव, जानें क्या होगा खास

Join Us icon

HMD Global ने भारतीय बाजार में अपने नए स्मार्टफोन को लाने का ऐलान कर दिया है। यह HMD Vibe 2 5G नाम से आएगा। जिसे लेकर पहले भी जानकारी टीज की गई थी। वहीं, अब कंपनी ने अपने X हैंडल के जरिए कंफर्म कर दिया है कि यह डिवाइस 8 मई 2026 को दोपहर 12 बजे (IST) भारत में लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ ही Flipkart पर इसकी माइक्रोसाइट भी लाइव हो चुकी है, जिससे साफ है कि यह स्मार्टफोन इसी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए सेल होगा। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

फिलहाल कंपनी ने HMD Vibe 2 5G स्मार्टफोन के हार्डवेयर या फीचर्स को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी शेयर हीं की गई है। हालांकि, लॉन्च इवेंट अब ज्यादा दूर नहीं है, इसलिए उम्मीद की जा रही है कि उसी दिन इसके प्रोसेसर, कैमरा, बैटरी और अन्य फीचर्स से जुड़ी सभी डिटेल्स सामने आएंगी।

बता दें कि HMD Vibe 2 5G पूर्व में आए HMD Vibe 5G का सक्सेसर होगा। इसमें पहले के मॉडल से अपग्रेड्स मिलना तय है। HMD Vibe 5G में 6.67 इंच का IPS LCD डिस्प्ले दिया गया था। जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। यह फोन Unisoc T760 प्रोसेसर पर रन करता है। जिसकी क्लॉक स्पीड 2.2GHz तक जाती है।

कैमरा सेगमेंट में HMD Vibe 5G में 50MP का प्राइमरी कैमरा और एक सेकेंडरी लेंस दिया गया था, जबकि सेल्फी के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता था। वहीं, बैटरी की बात करें तो इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई थी, जो 18W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करती है। यह फोन Android 15 पर काम करता है और इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, Bluetooth 5.2 और बेसिक सेंसर सपोर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं।

उम्मीद की जा रही है कि HMD Vibe 2 5G में इन सभी फीचर्स से बेहतर अपग्रेड मिलेंगे। कंपनी इसमें बेहतर प्रोसेसर, ज्यादा स्टोरेज ऑप्शन, अपग्रेडेड कैमरा सेटअप और संभवतः बड़ा या ज्यादा स्मूद डिस्प्ले दे सकती है। इसके अलावा बैटरी और चार्जिंग टेक्नोलॉजी में भी बदलाव देखने को मिल सकता है।

भारत में 5G स्मार्टफोन सेगमेंट में इस समय हर बजट रेंज में कई विकल्प उपलब्ध हैं। ऐसे में HMD Vibe 2 5G सस्ते में नया ऑप्शन बन सकता है। यदि ब्रांड 10,000 से 12,000 रुपये में इसे लेकर आता है तो यह ग्राहकों को पसंद आ सकता है।

HMD Vibe 2 5G स्मार्टफोन किफायती कीमत में 5G कनेक्टिविटी और डेली यूज वाला एक्सपीरियंस दे सकता है। हालांकि इसकी असल खूबियां पता चलने के बाद ही हम कोई सुझाव दे पाएंगे। आपको 8 मई के दिन इसके बारे में और मिलेगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here