Honda Benly electric scooter Launch: जल्द लंबी रेंज और स्टाइलिश लुक के साथ होगी एंट्री, जानें प्राइस और फीचर्स

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2022/06/honda-electric-scooter-u-go.jpg

Honda Electric Scooter Launch Expected Price Features: भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ने के कारण ज्यादातर ऑटोमोबाइल कंपनी इलेक्ट्रिक कार और टू-व्हीलर्स (Electric Vehicle) पर फोकस करने में पूरी तरह से लग गई है। वहीं, दूसरी ओर कुछ कंपनियां तो बीते वर्षों के दौरान इलेक्ट्रिक कार (Electric Car) और बाइक (Electric Scooter/Bike) पेश कर ग्राहकों को लुभाने में लगी हुई हैं। साथ ही अब इस सेगमेंट में कई बड़ी कंपनियां भी अपने नए प्रोडक्ट लॉन्च करने की कोशिश में है। इसी कड़ी में भारत की दूसरी सबसे बड़ी टू-व्हीलर कंपनी Honda भी जल्द ही भारतीय बाजार में अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर (Honda Electric Scooter) पेश वाली है। हाल ही Honda BENLY Electric Scooter को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया था। इस बात से हिंट मिला कि कंपनी होंडा के इस बैटरी वाले स्कूटर को इंडिया में लॉन्च कर सकती है। इसी को देखते हुए हमने अब तक Honda BENLY Ev के बारे में सामने आई सभी जानकारी को इस आर्टिकल में रखकर यह बताने कि कोशिश की है होंड अपकमिंग इलेक्ट्रिक स्कूटर का प्राइस, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स क्या होंगे।

नीचे दिए गए सभी प्वाइंट्स की जानकारी आगे खबर में दी गई है।

1. Honda Benly e scooter लॉन्च

Honda BENLY e इलेक्ट्रिक स्कूटर को कुछ समय पहले बेंगलुरु में टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। आपको बता दें कि यह दूसरी बार है जब स्कूटर को भारत में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इससे पहले ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया (आर आई) को BENLY e की टेस्टिंग करते हुए ऑनलाइन स्पॉट किया गया था। वहीं, दूसरी बार इस बैटरी वाली स्कूटी को टेस्टिंग में स्पॉट किए जाने से चर्चा तेज हो गई इस साल के आखिर तक या अगले साल इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को पेश किया जा सकता है। हालांकि, इस ई-स्कूटर को 2019 में पहली बार दिखाया गया था।

2. Honda BENLY Electric Scooter का इंडिया प्राइस

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, Benly E चार वेरिएंट्स में उपलब्ध है जिसमें Benly-e I, Benly-e I Pro, Benly-e II और Benly-e II Pro शामिल है। वहीं, इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का शुरुआती प्राइस ग्लोबल मार्केट में 737,000 yen (लगभग 4,25,000 रुपये) है। लेकिन, इंडिया में इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को इस कीमत में पेश किए जाने के चांस काफी कम है। लीक्स रिपोर्ट्स की मानें तो इंडिया में इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को 1 लाख के आस-पास पेश किया जा सकता है।

3. Honda BENLY Electric Scooter का डिजाइन

BENLY e स्कूटर को टेस्टिंग के दौरान हरे और सफेद रंग की पंजीकरण नंबर प्लेट के साथ देखा गया था। स्कूटर देखने में काफी एट्रेक्टिव लगता है। हालांकि, यह एक सामान ढोने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर है। इसमें आगे की तरफ एक टोकरी दी गई है, जिसके नीचे फ्रंट हेड लैंप देखने को मिलते हैं। इस हेड लैंप में एलईडी का इस्तेमाल किया गया है। साथ ही ई-स्कूटर में सिल्व कलर के Alloy Wheels मौजूद हैं। इन सबके अलावा इस ई-स्कूटर में बड़ी सीट के बिल्कुल पीछे सामान रखने के लिए कैरियर दिया गया है। स्कूटर में रियर पर दिए गए इंडिकेटर बाइक में दिए जाने वाले इंडिटेकटर की तरह लगते हैं।

4. Honda BENLY Electric Scooter कलर ऑप्शन

ग्लोबल मार्केट में BENLY e के सभी मॉडल को सिर्फ एक ही कलर Ross White में सेल किया जाता है। वहीं, इंडिया में भी व्हाइट कलर में ही दो बार इस बैटरी वाली स्कूटीर को स्पॉट किया गया है। इसलिए हमें उम्मीद है इंडिया में भी यह इलेक्ट्रिक स्कूटर एक ही कलर ऑप्शन में आ सकता है।

5. Honda BENLY Electric Scooter specifications and features

आपको बता दें कि जापानी बाइक निर्माता ने देश भर में बैटरी स्वैपिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) के साथ भी हाथ मिलाया है। Benly e एक इलेक्ट्रिक स्कूटर है जो अपने उपयोगितावादी और मजबूत डिजाइन के साथ B2B डिलीवरी सेगमेंट के लिए मशहूर है। कंपनी ने इस स्कूटर में 2.8kW की क्षमता का इलेक्ट्रिक मोटर इस्तेमाल किया है वहीं हायर वेरिएंट में 4.2kW की क्षमता का इलेक्ट्रिक मोटर मिलता है। स्वेपेबल बैटरी से लैस ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 87 किलोमीटर तक के रेंज के साथ आता है।

Note: हमने इस आर्टिकल में सभी जानकारी लीक्स रिपोर्ट्स के अनुसार ही लिखी हैं क्योंकि कंपनी ने अभी तक इंडिया में इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के लॉन्च को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है।