
भारत के इलेक्ट्रिक वाहनों के बाजार में तेजी को देखते हुए जल्द ही इस मार्केट में Honda भी अपने Electric 2 Wheelers को लॉन्च करने के लिए तैयारी कर रही है। दरअसल, खबर है कि कंपनी भारतीय बाजार के लिए एक इलेक्ट्रिक टू व्हीलर पर काम कर रही है। हालांकि, यह पहले भी सामने आ चुका है कि कंपनी अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल पर काम कर रही है लेकिन जो हम नहीं जानते थे वह यह है कि यह दोपहिया इलेक्ट्रिक वाह भारत में कब लॉन्च किया जाएगा। वहीं, अब ETAuto रिपोर्ट के अनुसार, जापानी दोपहिया निर्माता अगले साल अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में लॉन्च करेगा। कंपनी के आने वाले स्कूटर को इंडिया में पहले से मौजूद ओला, बजाज ऑटो, टीवीएस मोटर, आदि के Electric Scooter से सामना करना पड़ेगा।
Honda Electric Scooter
ET के साथ एक इंटरव्यू में HMSI के अध्यक्ष Atsushi Ogata ने कहा कि कंपनी इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों के लिए बाजार का मूल्यांकन कर रही है और ग्राहक “अगले वित्तीय वर्ष के भीतर एक वास्तविक HMSI EV उत्पाद देखने में सक्षम होंगे”। दुर्भाग्य से, कंपनी ने भारत में आने वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारे में ज्यादा कुछ नहीं कहा है। बहरहाल, होंडा के इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के डेवलपमेंट प्रोजेक्ट से जुड़े लोगों का कहना है कि कंपनी ने ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया में BENLY e इलेक्ट्रिक स्कूटर की टेस्टिंग शुरू कर दी है। इसे भी पढ़ें: OLA Electric Scooter के बाद आ रही Electric Bike और Car, जानें कब होगी लॉन्च
आपको बता दें कि Honda Motor द्वारा विकसित Benly e स्कूटर का टोक्यो मोटर शो 2019 में पेश किया गया था। हालांकि, हम अभी तक हम निश्चित तौर पर कुछ नहीं कह सकते कि क्या यह वास्तव में यही स्कूटर होगा जो देश में कंपनी का पहला ई स्कूटर बन जाएगा। BENLY e टू-व्हीलर की शुरुआत हुई तो कंपनी ने बताया कि स्कूटर को व्यावसायिक उपयोग के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसलिए हो सकता है Honda भारत में एक और EV लाएगी। इसे भी पढ़ें: 180km तक की रेंज और 125kmph की टॉप स्पीड के साथ Super Soco CT-3 Electric Maxi-scooter हुआ लॉन्च
केंद्र सरकार की ओर से मिलने वाली सब्सिडी
इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदानों को केंद्र सरकार की ओर से FAME II (फ़ास्टर एडेप्शन एंड मैन्यूफ़ैक्चरिंग इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी) के तहत ख़रीदारों को सब्सिडी मिल रही है। केंद्र सरकार 1.50 लाख रुपये तक की क़ीमत वाले टू व्हीलर पर क़रीब 30,000 रुपये की सब्सिडी और 15 लाख रुपये तक की क़ीमत वाले 4 व्हीलर पर 1.5 लाख रुपये की सब्सिडी मिल रही है। हालांकि केंद्र सरकार की ओर से मिलने वाली यह छूट पहले 10 लाख 2 व्हीलर और 55 हज़ार 4 व्हीलर्स पर ही मिलेगी।
राज्य सरकार से मिलने वाली सब्सिडी
राज्य सरकारों ने अलग-अलग इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी बनाई हैं। अपनी पॉलिसी के तहत राज्य सरकारें इलेक्ट्रिक व्हीकल ख़रीदारों को छूट दे रही हैं, जिसमें ज़्यादातर राज्यों में रोडटैक्स पूरी तरह से फ्री किया जा रहा है। वहीं कुछ राज्यों में रोड टैक्स 50 प्रतिशत ही लिया जा रहा है। इसके साथ ही कई राज्य इलेक्ट्रिक व्हीकल ख़रीदने पर अन्य तरह की सब्सिडी भी ऑफ़र कर रहे हैं।






















