
Honor जल्द ही अपनी नई Honor 500 सीरीज को चीन में लॉन्च कर सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी इस महीने के आखिर तक इस सीरीज की आधिकारिक घोषणा कर सकती है। हालांकि अभी ब्रांड ने कुछ कंफर्म नहीं किया है इससे पहले टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन (DCS) ने Honor 500 सीरीज के डिजाइन स्केच शेयर किए हैं। जिनसे फोन के लुक का अंदाजा लगाया जा सकता है। आइए, आगे आपको जानकारी विस्तार से देते हैं।
लीक में सामने आई तस्वीरों के अनुसार आगामी Honor 500 सीरीज में हॉरिजॉन्टल कैमरा बार डिजाइन दिख रहा है जिसकी झलक आप नीचे दी गई इमेज में देख सकते हैं। यह डिजाइन काफी हद तक Apple iPhone Air और Google Pixel जैसी प्रीमियम सीरीज जैसा लग सकता है। फोन में फ्लैट डिस्प्ले, बड़े राउंडेड कॉर्नर्स और रिफाइंड बॉडी डिजाइन मिलने की उम्मीद है। जो पिछले जेनरेशन की तुलना में अधिक प्रीमियम और मॉडर्न हो सकता है।
लीक के मुताबिक अपकमिंग सीरीज के Honor 500 और Honor 500 Pro मॉडल्स में डिजाइन समान रखा जा सकता है। इनमें अंतर कैमरा सेटअप का हो सकता है। बेस मॉडल में डुअल कैमरा सेटअप और Pro में ट्रिपल रियर कैमरा दिया जा सकता है। दोनों फोन में कैमरा, परफॉरमेंस और कुछ फीचर्स में बड़े अपग्रेड देखने को मिल सकते हैं। हालांकि, बदलाव के चलते सीरीज की कीमत में बढ़ोतरी भी की जा सकती है।
खूबियों की बात करें Honor 500 और Honor 500 Pro फोंस में 6.5-इंच का OLED डिस्प्ले हो सकता है। इस पर 1.5K रिजॉल्यूशन सपोर्ट मिल सकता है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह फोंस Android 16 पर आधारित MagicOS 10 पर काम कर सकते हैं। दोनों मॉडल्स में 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। जिससे बैटरी को मिनटों में चार्ज किया जा सकेगा। वहीं, बैटरी साइज की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
परफॉरमेंस के लिहाज से Honor 500 Pro में Snapdragon 8 Elite चिपसेट दिया जा सकता है। जबकि Honor 500 के प्रोसेसर की जानकारी अभी नहीं मिली है। कैमरा सेटअप में दोनों डिवाइस में 200MP का प्राइमरी सेंसर और अल्ट्रा-वाइड लेंस लगाया जा सकता है। वहीं, Pro मॉडल में 64MP OmniVision OV64B पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस भी मिल सकता है। यह सेटअप सीरीज को प्रीमियम फोटोग्राफी अनुभव प्रदान कर सकता है।
कलर्स की बात करें तो Honor 500 सीरीज ब्लैक, सिल्वर, पिंक और ब्लू जैसे ऑप्शंस में आ सकती है। लॉन्च के बाद इस सीरीज का मुकाबला संभावित तौर ओर आगामी Oppo Reno 15 लाइनअप और Vivo S50 सीरीज के साथ हो सकता है। यह लाइनअप भी इसी महीने चीन में पेश हो सकता है।
Honor 500 सीरीज उन ग्राहकों के लिए हो सकती है जो कैमरा, डिजाइन और परफॉरमेंस शानदार चाहते हैं। यदि आप भी आने वाले समय में ऑनर डिवाइस लेना चाहते हैं तो इन फोंस के लिए रुक सकते हैं। हम आगे भी आपको इनका अपडेट देते रहेंगे। हमारे साथ बने रहें।













