
हुआवई ब्रांड Honor ने बार्सिलोना में हुए एक इवेंट के दौरान अपने दो नए फोन को लॉन्च कर दिया है। कंपनी Honor 9X Pro और Honor View 30 को उतारा है। 9एक्स प्रो हाल में लॉन्च Honor 9X का ही अडवांस संस्करण है। इस फोन को बड़ी स्क्रीन और बड़ी मैमोरी के साथ पेश किया गया है। कंपनी ने इसमें 256जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जो कि बहुत अच्छी बात कही जाएगी। इसके साथ ही ऑनर ने इसे हुआवई के नए चिपसेट से लैस किया है अर्थात यह पहले से कहीं ज्यादा फास्ट और स्मार्ट हो गया है लेकिन सेल्फी स्टाइल वही पॉपअप का रखा गया है।
Honor 9X Pro के स्पेसिफिकेशन
डिजाइन और डिसप्ले: ऑनर 9एक्स प्रो के डिजाइन में इस बार आपको थोड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। कंपनी ने इसमें रियर माउंट फिंगरप्रिंट स्कैनर नहीं दिया है बल्कि साइड माउंट फिंगरप्रंट स्कैनर देखने को मिलेगा। फोन की बॉडी ग्लास फिनिश में है और साइड में ही रियर कैमरा प्लेसमेंट है। रही बात डिसप्ले की तो कंपनी ने इसमें 6.59 इंच की फुलव्यू डिसप्ले है। फोन का स्क्रीन रेजल्यूशन 2340 x 1080 पिक्सल है और इसका स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 92 फीसदी है। कंपनी ने आईपीएस—एलसीडी डिसप्ले का उपयोग किया है। इसे भी पढ़ें: Honor का पावरफुल 5G स्मार्टफोन View 30 Pro लॉन्च, इसमें है 4100एमएएच बैटरी, डुअल सेल्फी और ट्रिपल रियर कैमरा

हार्डवेयर: इस फोन को कंपनी ने हुआवई के नए कीरीन 810 चिपसेट पर काम करता है और इसमें 7 नैनोमीटर फैब्रिकेशन वाला प्रोसेसर है जिसकी क्लॉक स्पीड 2.2 गीगाहट्र्ज वाला ऑक्टाकोर प्रोसेसर है। इसके साथ ही 6GB की रैम मैमोरी है। इसके साथ ही 256GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। फोन में एक्सपेंडेबल मैमोरी सपोर्ट है और आप 512जीबी तक के कार्ड का उपयोग कर सकते हैं। इसे भी पढ़ें: Sony ने लॉन्च किए दो 5G फोन, Xperia 1 II और Xperia 10 II, जानें क्या है खास
कैमरा: Honor 9X Pro ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया है और इसका मेन कैमरा 48MP का है। कंपनी ने सीमॉस सेंसर का उपयोग किया है और यह F/1.8 अपर्चर के साथ आता है। वहीं इसमें एआईएस सुपर नाइट मोड और एआई वीडियो स्टेबलाइजेशन दिया गया है। इसका दुसरा सेंसर 8MP का है और इसमें सुपर वाइड एंगल सपोर्ट है। एफ/2.4 अपर्चर के वाले इस फोन में आपको 120डिग्री अल्ट्रावाइड एंगल है। इसके अलावा तीसरा सेंसर 2MP का है और यह भी एफ/2.4 अपर्चर के साथ आता है। यह डेफ्थ सेंसर है जो बोके इफेक्ट का काम करता है।
सेल्फी के लिए इस फोन में 16MP का पॉपअप कैमरा दिया गया है जो एफ/2.2 एपर्चर के साथ आता है। कंपनी ने इसमें 3डी पोर्टेट लाइटिंग का उपयोग किया है।
बैटरी: पावर बैकअप के लिए इस फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। कंपनी ने टाइप—सी पोर्ट का उपयोग किया है।
इस फोन को अभी ग्लोबली लॉन्च किया गया है लेकिन आशा है कि कुछ ही दिनों में यह इंडिया में भी उपलब्ध होगा।





















