Sony ने लॉन्च किए दो 5G फोन, Xperia 1 II और Xperia 10 II, जानें क्या है खास

Join Us icon

टेक कंपनी Sony ने आज अंर्तराष्ट्रीय मंच पर एक साथ दो नए फोन लॉन्च किए हैं। कपंनी की ओर से ये फोन Sony Xperia 1 II और Sony Xperia 10 II नाम के साथ बाजार में उतारे गए हैं। Xperia 1 II जहां हाईएंड स्पेसिफिकेशन्स से लैस एक फ्लैगशिप फोन है वहीं Xperia 10 II को कंपनी ने मीड बजट सेग्मेंट में पेश किया है। MWC 2020 कैंसिल होने की वजह से सोनी ने इन नए स्मार्टफोंस को आनलाईन ईवेंट के जरिये लॉन्च किया है। ये दोनों ही डिवाईस Sony से पहले 5G स्मार्टफोन है जो शानदार फीचर्स से लैस हैं। आईये जानते हैं दोनों फोंस के बारे में

Sony Xperia 1 II

सोनी के इस फोन को एक्सपीरिया वन मार्क टू कहा जा रहा है। यह स्मार्टफोन 21:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली 6.5 इंच की 4के एचडीआर ओएलईडी डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 से प्रोटेक्टेड है। कंपनी की ओर से इस फोन को 8 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया गया है जो 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। Sony Xperia 1 II एंडरॉयड 10 पर लॉन्च किया गया है जो क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में एड्रेनो 650 जीपीयू मौजूद है।

sony xperia 1 ii 10 ii launched 5g smartphone features specifications

सोनी एक्सपीरिया वन मार्क टू ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ एफ/1.17 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जो डुअल पीडीएएफ और ओआईएस जैसे फीचर्स से लैस है। इसके साथ ही फोन में एफ/2.2 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का सेकेंडरी लेंस और एफ/2.4 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस मौजूद है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

यह भी पढ़ें : लॉन्च हुआ इंडिया का पहला 5G फोन Realme X50 Pro, जानें इस धॉंसू फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Sony Xperia 1 II में सिक्योरिटी के लिए साइड पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए यह फोन 21वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 4,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है। सोनी एक्सपीरिया वन मार्क टू में 3.5एमएम जैक के साथ ही Dolby Atmos, Hi-Res Audio और DSEE Ultimate जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

Sony Xperia 10 II

इस फोन को सोनी एक्सपीरिया टेन मार्क टू कहा जा रहा है। फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह स्मार्टफोन 21:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली 6 इंच की फुलएचडी+ ओएलईडी डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 से प्रोटेक्टेड है। कंपनी की ओर से फोन को आईपी65/68 रेटिंग गई दी है जो इसे धूल व पानी से बचाती है। Sony Xperia 10 II में एंडरॉयड 10 के साथ क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट दिया गया है।

sony xperia 1 ii 10 ii launched 5g smartphone features specifications

Sony Xperia 10 II को 4 जीबी रैम पर लॉन्च किया गया है जो 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। यह फोन 12 मेगापिक्सल प्राइमरी लेंस के साथ 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो और 8 मेगापिक्सल का ही अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस सपोर्ट करता है। इसी तरह फोन के फ्रंट पैनल पर 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है। सोनी एक्सपीरिया टेक मार्क टू पावर बैकअप के लिए 3,600एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here