दिसंबर में लॉन्च होगा 9,000mAh से भी बड़ी बैटरी वाला फोन! प्रोसेसर, डिस्प्ले और कैमरा डिटेल्स भी आई सामने

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/04/honor-gt-pro-leak.jpg

ऑनर से जुड़ी खबर आई है कि कंपनी अपनी नई ‘जीटी 2’ सीरीज पर काम शुरू कर चुकी है। इसे दिसंबर महीने में टेक मंच पर पेश किया जा सकता है। इस सीरीज के तहत दो मोबाइल फोन Honor GT 2 और Honor GT 2 Pro लॉन्च किए जा सकते हैं। चीनी टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने इन्हीं मोबाइल फोंस की लॉन्च टाइमलाइन और स्पेसिफिकेशन्स शेयर की है​ जिन्हें आप आगे पढ़ सकते हैं।

ऑनर जीटी 2 सीरीज फ्लैगशिप सेगमेंट में एंट्री लेने वाली है। सामने आए लीक के मुताबिक Honor GT 2 Pro को क्वालकॉम के सबसे नए और पावरफुल मोबाइल चिपसेट Snapdragon 8 Elite Gen 5 पर लॉन्च किया जा सकता है। यह 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना 8 कोर प्रोसेसर 4.6GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।

Honor GT 2 की बात करें तो लीक के अनुसार कंपनी इस मोबाइल फोन को Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर पर लॉन्च कर सकती है। यह पिछले साल आया क्वालकॉम का फ्लैगशिप प्रोसेसर है जो हाईएंड परफॉर्मेंस देने की क्षमता रखता है। यह भी 3नैनोमीटर प्रोसेसर पर बना ऑक्टा-कोर सीपीयू है जो 4.32 GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।

ऑनर जीटी 2 सीरीज के दोनों स्मार्टफोन बड़ी बैटरी पर लॉन्च किए जाएंगे। लीक की मानें तो इनमें से कोई एक मॉडल ऐसा होगा जिसमें यूजर्स को 9,000mAh या इससे भी अधिक पावर वाली बैटरी दी जाएगी। हमारा अनुमान है कि यह तगड़ी बैटरी सीरीज के ‘प्रो’ मॉडल में दी जा सकती है। लीक में इन्हें ‘फुल वॉटर रजिस्टेंस’ फोन कहा गया है यानी Honor GT 2 series में IP68 + IP69 रेटिंग मिल सकती है।

लीक के अनुसार ऑनर जीटी 2 और जीटी 2 प्रो 5जी फोन को मैटल बॉडी पर बनाया जा रहा है। इन दोनों ही डिवाइसेज में 6.83-इंच की बड़ी स्क्रीन दी जा सकती है जो 1.5K रेज्यूशन पर काम करेगी। दोनों को 3डी अल्ट्रासोनिक इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस किया जा सकता है। वहीं फोटोग्राफी के लिए इन ऑनर स्मार्टफोंस में 50 मेगापिक्सल मेन ओआइएस सेंसर वाला रियर कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है।

बताते चलें कि बीते दिनों इसी कंपनी के Honor Power 2 स्मार्टफोन की जानकारी भी इंटरनेट पर सामने आई थी। लीक में बताया गया था कि यह इस अपकमिंग ऑनर फोन ने चाइना में सर्टिफिकेशन पास किया है जिसमें बैटरी की रेटेड कैपेसिटी 9,886mAh बताई गई है। अनुमान लगाया जा रहा है कि ऑनर पावर 2 को 10,000एमएएच बैटरी पर लॉन्च किया जा सकता है। यानी Honor Power 2 की बैटरी Honor GT 2 Pro से भी बड़ी हो सकती है।