11,000mAh बैटरी और 200MP कैमरा के साथ Honor Magic9 Super Edition लॉन्च, जानें चीन में कीमत

Honor ने चीन में अपनी Magic9 सीरीज में Honor Magic9 और Honor Magic 9 Pro Max के साथ Honor Magic9 Super Edition भी लॉन्च किया है। फोन की बड़ी खासियत इसकी 11,000mAh की बड़ी बैटरी है। यही नहीं इसमें Qualcomm का Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर, 200MP मेन कैमरा, 50MP टेलीफोटो कैमरा और 120Hz OLED डिस्प्ले दिया गया है। आइए, आगे आपको Magic9 Super Edition के बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं।
11,000mAh बैटरी और 80W चार्जिंग
Honor Magic9 Super Edition की सबसे बड़ी खासियत 11,000mAh की बैटरी है। कंपनी ने इसे 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट दिया है। फोन 27W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग और वायरलेस रिवर्स चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है।
Honor Magic9 Super Edition के स्पेसिफिकेशंस
Honor Magic9 Super Edition फोन में 6.81-इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है। इस पर 2788 × 1280 का पिक्सल रिजॉल्यूशन मिल जाता है। साथ में स्क्रीन पर 120Hz रिफ्रेश रेट, पीक ब्राइटनेस 10,000 निट्स तक और ग्लोबल पीक ब्राइटनेस 2,000 निट्स तक मिलती है। यही नहीं डिस्प्ले में 3,840Hz PWM डिमिंग सपोर्ट दिया गया है।
परफॉरमेंस के लिए Honor Magic9 Super Edition में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर लगाया गया है। इसके साथ Phantom Engine 3.0, LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज तकनीक दी गई है। फोन में Honor C3 RF एन्हांसमेंट चिप भी है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो फोन MagicOS 11 आधारित Android 17 पर काम करता है।
फोटोग्राफी के लिए Honor Magic9 Super Edition फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें OIS के साथ 200MP का मेन कैमरा है। इसके साथ 12MP अल्ट्रा-वाइड मैक्रो कैमरा और OIS सपोर्ट वाला 50MP टेलीफोटो कैमरा मिलता है। फोन का टेलीफोटो कैमरा 3x ऑप्टिकल जूम और 100x तक डिजिटल जूम सपोर्ट करता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
अन्य फीचर्स के रूप में Honor Magic9 Super Edition में डेडिकेटेड AI Key, स्टीरियो डुअल स्पीकर, दो माइक्रोफोन और X-axis लीनियर मोटर दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए फोन में ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 7, Bluetooth 6.0, USB Type-C, NFC और IR ब्लास्टर दिए गए हैं। फोन को IP68, IP69 और IP69K रेटिंग मिली हुई है। इसके अलावा Honor Magic9 Super Edition का डायमेंशन 161.78 × 76.72 × 8.10mm और वजन 227 ग्राम रखा गया है।
Honor Magic 9 Super Edition की कीमत
Honor Magic9 Super Edition को तीन स्टोरेज में चीन में लाया गया है। इसके 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वैरियंट की कीमत 4,499 युआन यानी करीब 57,300 रुपये है। वहीं, 12GB+512GB मॉडल 4,999 युआन यानी करीब 63,900 रुपये में आया है। इसके टॉप 16GB RAM +512GB स्टोरेज की कीमत 5,499 युआन यानी करीब 70,200 रुपये है। फोन को Popcorn Yellow, Curtain Black, Opening Line और Olive Green कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है।