
ऑनर ने मई महीने में अपनी ‘प्ले11’ सीरीज को पेश किया था। इस सीरीज के तहत चाइना में दो मोबाइल फोन Honor Play 11C और Play 11 Plus लॉन्च हुए थे। वहीं अब कंपनी ने इसी सीरीज का विस्तार करते हुए एक और नया स्मार्टफोन Honor Play 11 Pro भी पेश कर दिया है। प्ले 11 प्रो भी चीन में लॉन्च हुआ है जो 7000mAh battery, 6500nits स्क्रीन, 8GB RAM और MediaTek Dimensity 6500 प्रोेसेसर की ताकत से लैस है।
Honor Play 11 Pro स्पेसिफिकेशन्स
ऑनर प्ले 11 प्रो 5जी फोन को एंड्रॉयड 16 पर लाया गया है जो MagicOS 10 के साथ मिलकर काम करता है। यह 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टाकोर प्रोसेसर है जो 2.0गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.6गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। चीन में यह नया 5जी फोन 8जीबी रैम पर लॉन्च हुआ है जो 256जीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है।
Honor Play 11 Pro 5G फोन 6.6-इंच की 1.5K स्क्रीन पर लॉन्च हुआ है। यह पिलशेप पंच-होल स्टाइल वाली फ्लैट डिस्प्ले है जिसे OLED पैनल पर बनाया गया है। इस फोन स्क्रीन पर 120Hz रिफ्रेश रेट और 3840Hz PWM डिमिंग के साथ 6500nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट दिया गया है। वहीं फोन अनलॉकिंग के लिए इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक भी मौजूद है।
पावर बैकअप के लिए ऑनर प्ले 11 प्रो 5जी को तगड़ी 7000mAh बैटरी से लैस कर मार्केट में उतारा गया है। इसे 6 साल की बैटरी हेल्थ के साथ पेश किया गया है। ब्रांड का कहना है कि 1000 बार चार्ज करने के बाद भी मोबाइल की बैटरी हेल्थ 80% से कम नहीं जाएगी। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए Honor Play 11 Pro में 45W फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट मौजूद है।
फोटोग्राफी के लिए Honor Play 11 Pro 5G फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो सेकेंडरी एआई लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस ऑनर 5जी फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा लगाया गया है।
ऑनर प्ले 11 प्रो 5जी स्मार्टफोन को कंपनी ने SGS 5-स्टार ड्रॉप रेजिस्टेंट बॉडी पर पेश किया है जो मोबाइल के जमीन पर गिरने पर भी इसे सुरक्षित रख सकती है। वहीं स्मार्टफोन को डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन देने के लिए इसे IP66 रेटिंग से लैस किया गया है। बताते चलें कि इस Honor 5G फोन की थिकनेस 7.34mm और वजन 185 ग्राम है।
Honor Play 11 Pro प्राइस
ऑनर प्ले 11 प्रो 5जी फोन चीन में 8GB RAM + 256GB Storage पर लॉन्च किया गया है जिसकी कीमत 2099 युआन है। यह प्राइस इंडियन करंसी अनुसार 29,599 रुपये के करीब है। चाइना में इस नए ऑनर स्मार्टफोन को Moon Silver, Sunrise Gold और Midnight Black कलर में बेचा जाएगा। ऑनर प्ले 11 प्रो 5जी फोन इंडिया में लॉन्च होगा या नहीं, अभी इस बारे में कुछ भी कंफर्म नहीं कहा जा सकता है।










