रियर डिस्प्ले वाला फोन Honor Play 20A हुआ पेश! इसमें है 6000mAh बैटरी और 6.9 इंच की बड़ी स्क्रीन

ऑनर ने टेक मंच पर अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए एक नया स्मार्टफोन Honor Play 20A पेश किया है। कंपनी की ग्लोबल वेबसाइट से जरिये इस नए मोबाइल को ऑफिशियली रिवील कर दिया गया है। यह Rear-Display वाला फोन है जिसके बैक पैनल पर भी एक छोटी स्क्रीन लगाई गई है। स्टाइलिश डिजाइन के साथ ही इस नए ऑनर फोन में एडवांस फीचर्स और शानदार स्पेसिफिकेशन्स भी दी गई हैं जिनकी डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
Honor Play 20A का डिजाइन
सबसे पहले लुक और डिजाइन की ही बात करें तो इस नए ऑनर स्मार्टफोन की मेन खूबी ही इसकी रियर डिस्प्ले है। इस सेकेंडरी स्क्रीन कोफोन के रियर कैमरा सेटअप के साथ ही लगाया गया है। यह छोटी डिस्प्ले है कई तरह के काम करती है। इस स्क्रीन में खुद को देखकर फोन के बैक कैमरा से ही सेल्फी खींची जा सकती है। वहीं कॉल व मैसेज एक्सेस के साथ ही म्यूजिक कंट्रोल का काम भी इस सेकेंडरी डिस्प्ले के जरिये किया जा सकता है।
यह स्मार्टफोन पालिकॉर्बोनेट बॉडी पर पेश किया गया है जिसके राइट फ्रेम पर वॉल्यूम रॉकर और फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडेड पावर बटन लगाया गया है। लोवर फ्रेम पर स्पीकर और यूएसबी पोर्ट मौजूद है। ऑनर प्ले 20ए को ग्लोबल मार्केट में Midnight Black, Light Blue और Starry Purple कलर में उतारा गया है।
Honor Play 20A की स्पेसिफिकेशन्स
ऑनर प्ले 20ए को MediaTek G81 चिपसेट पर पेश किया गया है। यह 12एनएम फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 1.8गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.0गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। बताते चलें कि मीडियाटेक जी81 एक 4जी सीपीयू है जो एंट्री लेवल स्मार्टफोंस में लैग फ्री परफॉर्मेंस देने के लिए पहचाना जाता है।
Honor Play 20A 4G स्मार्टफोन को 6.9-इंच की बड़ी स्क्रीन पर बनाया गया है। यह IPS LCD पैनल पर बनी डिस्प्ले है। कंपनी ने इसे वॉटरड्रॉप नॉच स्टाइल पर पेश किया गया है जिसमें स्क्रीन के चारों ओर बेजल्स और चौड़ा चिन पार्ट भी मौजूद हैं। फोन डिस्प्ले 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है जो स्क्रॉलिंग को स्मूथ बनाने का काम करती है।
ऑनर प्ले 20ए की सबसे बड़ी ताकत इस मोबाइल की बैटरी है। पावर बैकअप के लिए इसे तगड़ी 6000mAh battery से लैस कर टेक मार्केट में उतारा जा रहा है। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज करने के बाद यह स्मार्टफोन एक पूरा दिन आराम से निकाल सकता है।
फोटोग्राफी के लिए इस ऑनर के फोन को कंपनी ने सिंगल रियर कैमरा के साथ ही पेश किया है। मोबाइल के बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 13 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है। इस कैमरा के साइड में ही सेकेंडरी डिस्प्ले दी गई है जिसके चलते मोबाइल के 13MP Camera का इस्तेमाल फ्रंट कैमरा की तरह भी हो सकता है और इससे सेल्फी खींची जा सकती है।
Honor Play 20A को ग्लोबल वेबसाइट पर 4GB RAM + 128GB storage के साथ लिस्ट किया गया है जिसमें 1TB का मेमोरी कार्ड भी लगाया जा सकता है। उम्मीद है कि फोन में एक्सटेंडेड रैम फीचर भी मिलेगा जो इस नए और सस्ते स्मार्टफोन की फिजिकल रैम में वुचर्अल रैम जोड़कर इसे 8GB RAM की ताकत (4जीबी + 4जीबी) दे सकेगा। बहरहाल फुल स्पेसिफिकेशन्स और प्राइस की जानकारी के लिए ब्रांड की अगली घोषणा का इंतजार करना होगा।