7500mAh बैटरी, 8GB RAM और Snapdragon प्रोसेसर के साथ Honor Play 80 Pro Plus 5G फोन चाइना में लॉन्च

Join Us icon

ऑनर ने पिछले महीने अपनी होम मार्केट चाइना में ‘प्ले सीरीज’ के तहत दो नए मोबाइल फोन Honor Play 80 और Play 80 Pro लॉन्च किए थे। वहीं आज कंपनी इसी सीरीज का तीसरा मॉडल Honor Play 80 Pro Plus भी ले आई है। यह बड़ी बैटरी वाला फोन है जिसे चीन में ही लॉन्च किया गया है। मिडरेंज में आए इस नए 5जी फोन के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और कीमत की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

ऑनर प्ले 80 प्रो प्लस 5जी फोन की सबसे बड़ी ताकत हमें इसकी बैटरी लगी। यह स्मार्टफोन पावरफुल 7500mAh battery पर लॉन्च हुआ है। कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज के बाद इस मोबाइल पर लगातार 20 घंटे तक ऑनलाइन शॉर्ट वीडियोज़ देखी जा सकती है। यह मोबाइल 6 साल की बैटरी हेल्थ के साथ लाया गया है। वहीं स्मार्टफोन को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। यह 5जी फोन रिवर्स चार्जिंग टेक्नोलॉजी से लैस है। यानी इस स्मार्टफोन से दूसरे डिवाइस भी चार्ज हो सकते हैं।

Honor Play 80 Pro+ स्मार्टफोन में 1604 × 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.61-इंच की एचडी+ डिस्प्ले दी गई है। यह पंच-होल स्टाइल वाली स्क्रीन एलसीडी पैनल पर बनी है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट और 1010nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। यह स्मार्टफोन Wet Hand Touch फीचर से लैस किया गया है जिसके चलते गीले हाथों से भी स्क्रीन पर बिना रूकावट काम किया जा सकता है। वहीं मोबाइल में मौजूद eye protection मोड लंबे समय तक फोन चलाने पर आंखों को डैमेज होने से बचाने में मदद करता है।

बड़ी बैटरी और बढ़िया स्क्रीन वाला यह फोन कैमरा डिपार्टमेंट में कुछ फीका लगता है। फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के लिए यह ऑनर प्ले 80 प्रो+ 5जी फोन के बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से एफ/1.8 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल सिंगल रियर कैमरा दिया गया है। इस फोन में यूजर्स को 10x digital zoom मिलेगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह मोबाइल 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

Honor Play 80 Pro Plus 5G फोन एंड्रॉयड 16 आधारित MagicOS 10 पर लाया गया है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम का Snapdragon 4 Gen 4 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। यह 4नैनोमीटर प्रोसेस पर बना मोबाइल चिपसेट है जो 1.95गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.3गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में Adreno 613 जीपीयू लगा है।

यह नया 5जी फोन ड्रॉप रजिस्टेंस बॉडी पर बना है जो कंपनी के मुताबिक 1.8मीटर की उंचाई से गिरने पर भी सुरक्षित रह सकता है। वहीं डिवाइस को धूल और पानी से बचाने के लिए इसमें IP65 रेटिंग दी गई है। ऑनर प्ले 80 प्रो+ के साइड फ्रेम पर डेडिकेटेड AI Button दिया गया है जो सिंगल टैप में भी एआई फीचर्स का एक्सेस देता है। भीड़ भरे इलाकों में कॉल पर बात करने में समस्या ना हो, इसके लिए फोन में Noise reduction फीचर भी मिलता है।

Honor Play 80 Pro+ स्मार्टफोन चीन में 6GB RAM और 8GB RAM पर लॉन्च ​किया गया है और दोनों ही रैम वेरिएंट्स को 128GB व 256GB स्टोरेज ऑप्शन्स में खरीदा जा सकता है। कीमत की बात करें तो ऑनर प्ले 80 प्रो+ 5जी फोन के बेस वेरिएंट का प्राइस CNY 1699 युआन से शुरू होता है जो इंडियन करंसी अनुसार 23,700 रुपये के करीब है। इसी तरह 8जीबी रैम + 256जीबी मेमोरी वाले टॉप वेरिएंट का रेट CNY 2099 यानी 29,280 रुपये के करीब है। चीन में यह फोन Aquamarine, Inkstone Black, Floating Gold कलर में बिकेगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here