Honor Play11 Plus चीन में लॉन्च: 7000mAh बैटरी, 6500 निट्स AMOLED डिस्प्ले और 50MP कैमरा

Join Us icon

Honor ने अपने नए मिड-रेंज 5G स्मार्टफोन Honor Play11 Plus को चीन में लॉन्च कर दिया है। यह डिवाइस कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्टेड है और बिक्री के लिए उपलब्ध है। इसमें बड़ी बैटरी, ब्राइट डिस्प्ले और स्लिम डिजाइन सहित कई फीचर्स मिल रहे हैं। जिससे यह डेली यूज के लिए अच्छा ऑप्शन बन सकता है। आइए, कीमत और स्पेसिफिकेशंस विस्तार से जानते हैं।

Honor Play11 Plus में 6.6-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। जिसका रिजॉल्यूशन 2600×1200 पिक्सल है। यह स्क्रीन DCI-P3 कलर सपोर्ट करती है और 6500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस ऑफर करती है। जो इस सेगमेंट में काफी हाई मानी जाती है। साथ ही इसमें 3840Hz PWM डिमिंग दी गई है, जिससे आंखों पर कम असर पड़ता है। यही नहीं स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए एल्युमिनोसिलिकेट ग्लास का उपयोग किया गया है।

परफॉरमेंस की बात करें तो Honor Play11 Plus स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 6500 Elite प्रोसेसर दिया गया है, जिसे 8GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। यह डिवाइस Android 16 पर आधारित MagicOS 10 पर रन करता है। इसमें YOYO स्मार्ट असिस्टेंट, AI नोट्स, ट्रांसलेशन टूल्स और सिस्टम लेवल ऑप्टिमाइजेशन जैसे कई AI फीचर्स मिलते हैं, जो यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर बना सकते हैं।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Honor Play11 Plus में 50MP का रियर कैमरा मिलता है, जिसका अपर्चर f/1.8 है और यह 10x डिजिटल जूम सपोर्ट करता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। इसके साथ ही यह फोन 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है।

Honor Play11 Plus डिवाइस की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7000mAh की बड़ी बैटरी है, जो लंबे समय तक बैकअप दे सकती है। इसके साथ ही इसमें फास्ट वायर्ड चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है। खास बात यह है कि इतनी बड़ी बैटरी के बावजूद फोन की मोटाई सिर्फ 7.34mm है और इसका वजन करीब 185 ग्राम रखा गया है। जो इसे स्लिम और हल्का बनाता है।

अन्य फीचर्स की बात करें तो Honor Play11 Plus में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, स्टीरियो स्पीकर्स, IP66 रेटिंग, NFC, इंफ्रारेड रिमोट, Bluetooth 6.0 और डुअल सिम 5G सपोर्ट शामिल हैं।

कीमत की बात करें तो Honor Play11 Plus के 8GB + 256GB वैरियंट की कीमत 2,199 युआन (लगभग 30,000 रुपये) रखी गई है। यह स्मार्टफोन Sunrise Gold और Lanyue Silver (Moon Embracing Silver) कलर ऑप्शंस में उपलब्ध है। यदि आप चीन में हैं तो इसे चुन सकते हैं। क्योंकि ये उन यूजर्स के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है, जो बड़ी बैटरी, ब्राइट डिस्प्ले और AI फीचर्स के साथ स्टाइलिश मिड-रेंज 5G स्मार्टफोन की तलाश में हैं। उम्मीद करते हैं यह जानकारी आपके काम आएगी। ऐसे ही और टेक अपडेट के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here