Honor Robot Phone लॉन्च, 200MP का घूमने वाला AI कैमरा और 7060mAh बैटरी, जानें चीन की कीमत

Honor ने आखिरकार अपने बहुचर्चित Robot Phone को चीन में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को खास रोबोटिक कैमरा सेटअप के साथ पेश किया है, जो इसे मौजूदा स्मार्टफोंस से अलग करता है। फोन के ऊपर एक मोटराइज्ड गिम्बल कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। जो वीडियो रिकॉर्डिंग के दौरान खुद घूमकर सब्जेक्ट को फ्रेम में रखने की कोशिश करता है। यानी यूजर्स बिना ट्राइपॉड के भी फोन को एक जगह रखकर हैंड्स-फ्री वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे। आइए, इसके फुल स्पेसिफिकेशंस और कीमत की जानकारी विस्तार से जानते हैं।
Honor Robot Phone का खास गिम्बल कैमरा
Honor Robot Phone का सबसे बड़ा हाईलाइट इसका कैमरा है। फोन के बैक पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा शामिल है। इसमें 1/1.28-इंच CMOS सेंसर, f/1.6 अपर्चर और 23mm-बराबर गिम्बल स्टेबिलाइजेशन मिलता है। कैमरा मॉड्यूल फोन के ऊपर रोबोटिक तरीके से घूमता है और इसमें तीन-एक्सिस वाला मैकेनिकल गिम्बल स्टेबिलाइजेशन दिया गया है।
Honor Robot Phone का कैमरा AI-बेस्ड इंटेलिजेंट सब्जेक्ट ट्रैकिंग को सपोर्ट करता है। इसका मतलब है कि वीडियो रिकॉर्ड करते समय कैमरा सब्जेक्ट की मूवमेंट को ट्रैक करते हुए खुद अपना एंगल एडजस्ट कर सकता है। इससे यूजर्स को कंटेंट बनाने, वीडियो कॉल या सेल्फ-रिकॉर्डिंग के दौरान फोन को हाथ में पकड़ने या अलग से ट्राइपॉड लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
Honor Robot Phone में दूसरा 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है, जो 2.7x ऑप्टिकल जूम और 200x तक डिजिटल जूम सपोर्ट करता है। तीसरा कैमरा 50MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर है। जो 122 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू देता है। रियर कैमरा 120fps पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है। वहीं, फ्रंट में 50MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है, जो 60fps पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है। Honor ने इस डिवाइस के लिए कैमरा और सिनेमैटिक टेक्नोलॉजी कंपनी ARRI के साथ साझेदारी की है।
Honor Robot Phone स्पेसिफिकेशंस
Honor Robot Phone में 6.31 इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है। इस पर 1,216 x 2,640 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 460ppi पिक्सल डेंसिटी है। यह स्क्रीन 120Hz अडैप्टिव रिफ्रेश रेट देती है। कंपनी के अनुसार इसकी पीक HDR ब्राइटनेस 6,800 निट्स तक की है।
परफॉरमेंस के लिए Honor Robot Phone में नया Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया गया है। जिसके साथ Adreno 840 GPU मिलता है। फोन में 16GB तक LPDDR5X RAM और 1TB तक इंटरनल स्टोरेज का विकल्प मिलता है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह MagicOS 10 पर काम करता है।
Honor Robot Phone में 7,060mAh की बैटरी लगाई गई है। इसे चार्ज करने के लिए फोन 120W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इसमें वायरलेस रिवर्स चार्जिंग का फीचर भी दिया गया है।
कनेक्टिविटी के लिए Honor Robot Phone फोन में 5G, Wi-Fi 7, Bluetooth 6.0, NFC, USB Type-C, GPS, NavIC, Galileo, GLONASS और इंफ्रारेड रिमोट कंट्रोल दिया गया है। इसमें स्टीरियो स्पीकर के साथ चार माइक्रोफोन मिलते हैं। जिनमें AI नॉइज रिडक्शन का सपोर्ट है। सिक्योरिटी के लिए फोन में 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
Honor Robot Phone में एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, कंपास, प्रॉक्सिमिटी और Hall सेंसर के साथ X-axis linear motor भी मौजूद है। इसके अलावा डिवाइस का वजन करीब 248 ग्राम है और डायमेंशन 9.59mm रखा गया है।
Honor Robot Phone की कीमत
Honor Robot Phone की चीन में शुरुआती कीमत CNY 9,999 (करीब 1,42,000 रुपये) रखी गई है। इस कीमत में 12GB RAM और 512GB स्टोरेज वाला मॉडल मिलेगा। जबकि टॉप वैरियंट 16GB RAM के साथ 1TB स्टोरेज है, जिसकी कीमत CNY 12,999 (करीब 1,82,000 रुपये) है। कलर्स के मामले में यह अनोखा डिवाइस Moon Shadow Grey और Star Trail Silver ऑप्शन में मिलेगा।
यदि आप फोटोग्राफी और फ्लैगशिप परफॉरमेंस के लिए नया फोन लेने की सोच रहे हैं और बजट की चिंता नहीं है तो Honor Robot Phone शानदार विकल्प है। यह आपको निराश नहीं करेगा। उम्मीद करते हैं यह जानकारी आपके काम आएगी। ऐसी ही और खबरों के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।