12GB रैम, 512GB तक स्टोरेज में आएंगे Honor X60, X60 Pro स्मार्टफोंस, कलर्स भी हुए कंफर्म

Join Us icon

बीते दिन Honor X60 सीरीज की लॉन्च डेट आधिकारिक तौर पर शेयर की गई थी। वहीं, अब इस श्रृंखला में आने वाले Honor X60 और Honor X60 Pro मोबाइल्स के रैम, स्टोरेज और कलर्स कंफर्म हुए हैं। इसके साथ ही फोंस की फोटोज भी देखने को मिली है। जिसमें लुक भी रिवील हो गया है। बता दें कि यह लाइनअप अगले हफ्ते 16 अक्टूबर को होम मार्केट चीन में पेश होगा। आइए, आगे लेटेस्ट जानकारी को विस्तार से जानते हैं।

Honor X60, Honor X60 Pro रैम, स्टोरेज और कलर्स

  • लॉन्च से पहले कंपनी ने अपने आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर पर Honor X60 और X60 Pro को प्री-ऑर्डर के लिए लिस्ट कर दिया है।
  • ऑफिशियल लिस्टिंग से X60 सीरीज के रैम, स्टोरेज और कलर ऑप्शन का पता चला है।
  • Honor X60 और Honor X60 Pro चार मेमोरी वैरियंट में पेश होंगे। जिसमें 8GB+128GB, 8GB+256GB, 12GB+256GB और 12GB+512GB शामिल हैं। Honor X60 एलिगेंट ब्लैक, हैहुकिंग और मून शैडो वाइट में आएगा।
  • ऑनर एक्स 60 प्रो बेसाल्ट ग्रे, बर्निंग ऑरेंज, स्काई ब्लू और एलिगेंट ब्लैक जैसे रंगों में एंट्री लेगा।
  • ऊपर बताए गए वैरियंट में से Honor X60 Pro का 12GB+512GB ऑप्शन China Mobile Beidou satellite SMS कम्युनिकेशन सपोर्ट करेगा। यह कम प्राइस में सैटेलाइट कनेक्टिविटी वाला पहला फोन बन सकता है।

Honor X60 के स्पेसिफिकेशंस (संभावित)

  • डिस्प्ले: जानकारी के अनुसार अनुसार श्रृंखला के बेस मॉडल Honor X60 में 6.8 इंच का एमोलेड डिस्प्ले मिलने की की उम्मीद है। इस पर FHD+ रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट प्रदान किया जा सकता है।
  • चिपसेट: डिवाइस में ग्राहकों को तगड़ा अनुभव प्रदान करने हेतु MediaTek Dimensity 7025 प्रोसेसर लगाया जा सकता है।
  • स्टोरेज और रैम: Honor X60 स्मार्टफोन में स्पीड के लिए 12 जीबी रैम, 12 जीबी वर्चुअल रैम और स्पेस के मामले में 512 जीबी स्टोरेज की सुविधा होगी।

Honor X60, Honor X60 Pro RAM, storage and colors

  • कैमरा: Honor X60 में रियर पैनल पर ग्राहकों को LED फ्लैश के साथ 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और सामने 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिल सकता है।
  • बैटरी और चार्जिंग: पावर बैकअप के लिए मोबाइल फोन में 5,800mAh की बड़ी बैटरी लगाई जा सकती है। इसे तेजी से चार्ज करने के लिए 35W फास्ट चार्जिंग तकनीक मिल सकती है।
  • ऑपेरेटिंग सिस्टम: Honor X60 एंड्राइड 14 आधारित MagicOS 8 पर बेस्ड रखा जा सकता है।

आखिर में आपको बताते चलें कि Honor X60 सीरीज में एक मॉडल HONOR X60 GT भी आने की उम्मीद है। यह अभी वेबसाइट पर लिस्ट नहीं हुआ है। वहीं, देखना होगी कि 16 अक्टूबर को बेस और प्रो के साथ यह पेश होगा है या नहीं।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here