6000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, 8GB रैम के साथ Honor X7c हुआ लॉन्च, जानें ग्लोबल प्राइस

कुछ दिन पूर्व हमने Honor X7c की जानकारी शेयर की थी। जिसमें बताया गया था कि X7c मॉडल जल्द आ सकता है। यह खबर एकदम सटीक साबित हुई है। क्योंकि ब्रांड ने अब इस मोबाइल को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है। इसमें ग्राहकों को 6.77 इंच का बड़ा डिस्प्ले, 8GB रैम, 6000mAh बैटरी, 108 मेगापिक्सल कैमरा जैसे कई फीचर्स मिलते हैं। आइए, आगे Honor X7c 4G की फुल डिटेल जानते हैं।
Honor X7c 4G कलर्स और डिजाइन
Honor X7c 4G तीन कलर ऑप्शन में आया है। जिसमें फॉरेस्ट ग्रीन, मिडनाइट ब्लैक, मूनलाइट वाइट शामिल हैं। डिवाइस में फ्लैट एज और पीछे की तरफ चौकोर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। वहीं, फ्रंट में पंच-होल स्क्रीन है। बैक पैनल पर ऑनर ब्रांडिंग भी दी गई है। राइट साइड पर पावर और वॉल्यूम बटन हैं। कुल मिलाकर देखा जाए तो बजट रेंज में यह बढ़िया लुक दे रहा है।
Honor X7c 4G के स्पेसिफिकेशंस
- डिस्प्ले: डिवाइस में 6.77 इंच का TFT LCD डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन HD+ 1610 x 720 और रिफ्रेश रेट 120Hz रखा गया है। इस पैनल की अधिकतम ब्राइटनेस 850 निट्स है।
- प्रोसेसर: Honor X7c 4G स्मार्टफोन के चिपसेट को लेकर अभी कुछ साफ नहीं है क्योकि डिवाइस के ओवरव्यू पेज पर स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 दर्शाया गया है जबकि स्पेक्स लिस्टिंग में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 685 चिपसेट दिख रहा है।
- स्टोरेज और रैम: स्पीड के लिए डिवाइस में 8GB तक रैम और स्पेस के लिहाज से 256GB तक इंटरनल स्टोरेज दिया गया है।
- कैमरा: कैमरा के मामले में Honor X7c 4G में रियर पैनल पर 108MP का प्राइमरी सेंसर और 2MP का सेकेंडरी सेंसर मिल रहा है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है।
- बैटरी और चार्जिंग: मोबाइल में पावर बैकअप के लिए ब्रांड द्वारा 35W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है।
- अन्य: Honor X7c 4G में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, डुअल नैनो सिम सपोर्ट, माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट, NFC, ब्लूटूथ 5.0, वाई-फाई 5, USB टाइप-सी और 3.5mm ऑडियो जैक जैसे फीचर्स मिलते हैं। वहीं, पानी और धूल से सुरक्षा के लिए IP64 रेटिंग है।
- वजन और डायमेंशन: यह डिवाइस 166.9 x 76.8 x 8.1 मिमी और 196 ग्राम तक का है।
- ओएस: यह फोन MagicOS 8.0 के साथ एंड्राइड 14 पर बेस्ड रखा गया है।
Honor X7c 4G की कीमत
Honor X7c 4G ग्लोबली दो स्टोरेज में लॉन्च हुआ है। जिसमें 6जीबी रैम +128GB स्टोरेज की कीमत AZN 360 यानी करीब 17,000 रुपये है। जबकि 8जीबी रैम +256GB मॉडल AZN 410 यानी इंडियन रेट अनुसार तकरीबन 20,000 रुपये का है।