
OTT पर हर हफ्ते नए-नए शो व वेब सीरीज दर्शकों को मनोरंजन करने के लिए रिलीज आती हैं। वहीं, इसी कड़ी में अब अमेजन प्राइम वीडियो पर एक और सुपरहिट सीरीज का नया सीजन रिलीज होने वाला है, जिसकी घोषणा के साथ ही रिलीज डेट और टीजर जारी कर दिया गया है। दरअसल, अगले हफ्ते टीवीएस द्वारा प्रोड्यूस की जा रही ‘हॉस्टल डेज’ का तीसरे सीजन (Hostel Daze Season 3) रिलीज होने वाला है। लेकिन, इस नए सीजन में कॉलेज लाइफ और मस्ती के साथ-साथ इस साल सितंबर में दुनिया को अलविदा कह चुके कॉमेडियन Raju Srivastava भी दिखाई देंगे। यह उनकी आखिरी सीरीज होगी, जिससे वह आपने चाहने वालों के चेहरे पर मुस्कान के साथ आंखों में आंसु ला देंगे। आइए जानते हैं कि Hostel Daze Season 3 Release Date, Teaser और Cast के साथ ही सबकुछ।
इस दिन रिलीज होगी Hostel Daze Season 3
प्राइम वीडियो पर Hostel Daze Season 3 को अगले हफ्ते 16 नवंबर को रिलीज किया जाएगा। हालांकि, अगर आपने अभी तक इस शानदार Web Series के पिछले दो सीजन नहीं देखें हैं तो आप अभी Prime Video पर सीरीज के दोनों सीजन स्ट्रीम कर सकते हैं। इसे भी पढ़ें: Kantara की तरह धमाकेदार हैं साउथ कि ये फिल्में, जानें किस OTT पर कौनसी Movie मौजूद
देखें Hostel Daze Season 3 Teaser
टीजर के अनुसार हॉस्टल डेज के तीसरे सीजन में दिखाया जाएगा कि इंजीनियरिंग स्टूडेंट के तीन साल कैसे निकले और कैसे अपने हॉस्टल में स्टूडेंट मस्ती करते हैं। इस बार भी नए सीजन में सीनियर्स द्वारा जूनियर्स की टांग खींचते हुए दिखाया जाएगा। हालांकि, टीजर में छात्रों की मास्ती के साथ ही उनकी जिंदगी में आने वाली मुसीबतें को भी दिखाया गया है।
Raju Srivastava की आखिरी सीरीज
आपको बता दें कि दिवांगत कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का इसी साल 21 सितंबर को निधन हो गया था। वहीं, राजू श्रीवास्तव के निधन के बाद ये उनकी आखिरी सीरीज होगी। ‘हॉस्टल डेज’ के तीसरे सीजन में राजू श्रीवास्तव का क्या और कितना बड़ा किरदार है फिलहाल इसका खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन, टीजर में उन्हें देखकर साफ है कि उनका रोल काफी शानदार और बड़ा होने वाला है। वहीं, दूसरी ओर राजू के फैन्स उन्हें टीजर में देखकर खुश भी हुए और और उनकी आंखें नम हो गई हैं। इसे भी पढ़ें: OTT Releases: नवंबर में कॉमेडी के साथ दिखाई देगा क्राइम और एक्शन का तड़का, देखें रिलीज होने वाली सीरीज और फिल्मों की लिस्ट
Hostel Daze Season 3 Star Cast
अभिनव आनंद द्वारा निर्देशित वेब सीरीज हॉस्टल डेज सीजन 3 में ओटीटी के जानें-मानें चेहरे होंगे। इस सीरीज में LT. Raju Srivastava, Ahsaas Channa ( Akansha), Luv Vispute (Chirag Bansal), Shubham Gaur ( Rupesh “Jaat” Bhaati), Nikhil Vijay ( Jatin), Ayushi Gupta ( Nabomita Bharadwaj) और Utkarsh Sarkar होंगे। वहीं, सीरीज में इस बार नए चेहरे भी दिखाई देंगे।



















