राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें, ऑनलाइन एप्लीकेशन स्टेट कैसे देखें, और अन्य डिटेल्स

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2023/03/Online-ration-card-2023.jpg
Highlights

राशन कार्ड भारतीय नागरिकों के लिए एक जरुरी दस्तावेज है, जिसे कई बार पहचान पत्र के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है। इसके साथ ही देश के नागरिक राशन कार्ड की मदद से की सरकारी योजनाओं का भी लाभ उठा सकते हैं। राशन कार्ड धारकों को सरकार उचित कीमत पर राशन उपलब्ध करवाती है। सरकार हर महीने अलग अलग कैटगरी के राशन कार्ड धारकों को मुफ्त और कम कीमत पर राशन उपलब्ध करवाती है ताकि देश के सभी नागरिक दो वक्त का भरपेट खाना खा पाएं। आज हम आपको राशन कार्ड के प्रकार, राशन कार्ड के लिए आवेदन कैसे करते हैं। राशन कार्ड के लिए जरुरी दस्तावेज और दूसरी अन्य जानकारी के बारे में बता रहे हैं।

राशन कार्ड के लिए कौन आवेदन कर सकता है

राशन कार्ड के लिए सिर्फ भारतीय नागरिक ही आवेदन कर सकते हैं। राशन कार्ड परिवार के मुखिया के नाम पर बनता है, जिसकी उम्र 18 वर्ष या उससे ज्यादा होनी चाहिए। नया राशन कार्ड उसी का बन सकता है जिसका पहले कहीं राशन कार्ड न बना हो। इसके साथ ही राशन कार्ड में उन्हीं सदस्यों का नाम शामिल हो सकता है, जिनका किसी भी राज्य के राशन कार्ड में नाम न हो। राशन कार्ड केन्द्रीय खाद्य विभाग द्वारा जारी किया जाता है। यहां हम आपको राशन कार्ड के लिए ऑफलाइन और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

राशन कार्ड के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट

राशन कार्ड बनाने के लिए आवेदन करने से पहले ये डॉक्यूमेंट जरूर अपने पास रखें।

राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन

राशन कार्ड के लिए ऑफलाइन आवेदन

अगर आप ऑनलाइन राशन कार्ड के लिए आवेदन न कर पा रहे हैं तो ऑफलाइन भी नया राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने क्षेत्र के राशन विभाग के ऑफिस जा कर नया राशन कार्ड के लिए फॉर्म लाना होगा। उसमें पूछी सभी जानकारी भरनी होंगी और जरूरी दस्तावेज फॉर्म के साथ लगा कर जमा करना होगा। इस तरह आपका राशन कार्ड बनने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

राशन कार्ड का स्टेटस कैसे चेक करें

अगर आपने ऑफलाइन राशन कार्ड के लिए आवेदन किया है तो आपको राशन कार्ड के स्टेटस के बारे में जानकारी राशन विभाग के दफ्तर से ही मिलेगी। वहीं ऑनलाइन आवेदनकर्ता घर बैंठे राशन कार्ड का स्टेटस चेक कर सकते हैं। आपको इसके लिए ऑफिशियल वेबसाइट ओपन करनी है और राशन कार्ड के विकल्प पर क्लिक करना है।

अपनी सभी डिटेल्स और आवेदन क्रमांक संख्या दर्ज करनी है। आपको ऑनलाइन राशन कार्ड आवेदन के स्टेटस के बारे में जानकारी मिल जाएगी। अगर कुछ डॉक्यूमेंट छूट गए हों तो इसकी जानकारी भी मिल जाएगी जिन्हें जमा कर सकते हैं।

राशन कार्ड में नया नाम कैसे जोड़ें

अगर आपके परिवार का राशन कार्ड पहले से बना है और नए सदस्य का नाम जोड़ना चाहते हैं तो हम आपको डिटेल में इसकी जानकारी दे रहे हैं।

नया नाम जोड़ने के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट