Vodafone Idea नंबर का बैलेंस, डाटा और वैलिडिटी कैसे चेक करें, सिंपल है पूरा प्रोसेस

Join Us icon

Vodafone-Idea (Vi) इंडिया में Airtel और Jio के बाद देश की तीसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम ऑपरेटर है। देश में सबसे अच्छी अपलोड स्पीड प्रदान करने वाली कंपनी Vi अपने यूजर्स को VoWiFi जैसी नई सेवाएं दे रही है। वहीं, कुछ समय पहले जियो और एयरटेल की तरह ही Vodafone idea ने पुणे में अपनी 5जी क्षमताओं का प्रदर्शन किया और कहा कि यह एसए और एनएसए दोनों नेटवर्क के साथ वह तैयार है। हालांकि, वीआई द्वारा अपने 4जी प्रीपेड प्लान की कीमतें बढ़ाने के साथ, अपने डाटा बैलेंस को नियंत्रण में रखना अब पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण हो गया है। इसलिए इस पोस्ट में हम आपको डाटा बैलेंस, एसएमएस बैलेंस और अपने प्रीपेड सिम की प्लान वैधता की जांच करने के आसान तरीके की जानकारी देने वाले हैं।

Vi 4G डाटा बैलेंस कैसे देखें?

  • आप अपने मोबाइल पर यूएसएसडी (अनस्ट्रक्चर्ड सप्लीमेंट्री सर्विस डेटा) कोड डायल करके आसानी से अपने डाटा बैलेंस की जांच कर सकते हैं।
  • आपको बस *199*2*2# डायल करना होगा और आपको एक फ्लैश मैसेज के साथ बधाई दी जाएगी कि दिन के लिए कितना डाटा बचा है या कोई अतिरिक्त डाटा पैक बचा है।

Vodafone Idea ordered to pay 28 lakh for duplicate sim without verification

Vi SMS बैंलेंस कैसे देखें?

  • डाटा के साथ ही अपने एसएमएस बैलेंस की जांच करना बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि कई प्लान एसएमएस लाभ के साथ नहीं आते हैं। यदि आपके द्वारा चुने गए प्लान में केवल डाटा और कॉल के लिए सपोर्ट है तो आप एसएमएस नहीं भेज पाएंगे।
  • अपना एसएमएस बैलेंस चेक करने के लिए आपको *199*1*8# डायल कराना होगा। इसके बाद एक फ्लैश मैसेज आएगा, जिसमें बचे SMS की जानकारी दी जाएगी।

Vi मैन बैलेंस कैसे देखें?

इसके लिए आपको बस *199*2*1# डायल करना होगा। यह यूएसएसडी कोड आपके वीआई नंबर के लिए मुख्य बैलेंस की जांच करेगा। कोड आपको सभी डाटा पैक और आपके नंबर की वैधता के बारे में पूरी जानकारी भी देता है। इतना ही नहीं आपको मौजूदा प्लान्स की भी जानकारी मिलेगी। वैकल्पिक रूप से आप समान जानकारी के लिए *199# या *121# डायल भी कर सकते हैं।

after airtel india vodafone idea vi discontinues rs 49 prepaid plan

Vi वैलिडिटी कैसे देखें?

वोडाफोन आइडिया के नंबर की वैधता जांचने के लिए यूएसएसडी कोड मुख्य बैलेंस के समान हैं। डायलर ऐप लॉन्च करें और *199#, *121#, या *199*2*1# पर कॉल करें। आपके वीआई मोबाइल नंबर की बची हुई वैधता की जानकारी के साथ मैसेज आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

Vi बैलेंस ऑनलाइन कैसे देखें?

यूएसएसडी कोड के अलावा, वोडाफोन आइडिया उर्फ वीआई ग्राहक वीआई ऐप, वेबसाइट और व्हाट्सएप के माध्यम से अपने प्लान का बचा बैलेंस और वैधता को ऑनलाइन भी चेक कर सकते हैं।

vodafone-idea

Vi बैलैंस ऐप से चेक करें

  • सबसे पहले Vi app को अपने Google Play Store और App Store डाउनलोड करें।
  • इसके बाद नंबर की मदद से ऐप में साइन-इन करें।

ऐप आपको उस दिन के लिए बचा हुआ डाटा, पैक की वैधता, साथ ही डाटा रोलओवर की जानकारी देगा। मौजूदा प्लान की समय सीमा समाप्त होने की स्थिति में ऐप आपको अपना नंबर रिचार्ज करने का ऑप्शन भी देता है।

व्हाट्सएप से Vi बैलैंस कैसे चेक करें?

whatsapp-logo

  • Vodafone Idea number बैलेंस और वैधता को व्हाट्सएप के जरिए भी जांचा जा सकता है।
  • सबसे पहले आपको 9654297000 को सेव करें इसपर Hello का मैसेज भेजना होगा।
  • इसके बाद एक इस मैसेज का रिप्लाई आएगा।
  • मेनू पर टैप करें, वहां आपको बैलेंस का ऑप्शन दिखाई देगा।
  • उसके बाद एक और मैसेज नजर आएगा। फिर 1 टाइप और सेंड करके माय बैलेंस चयन कीजिए।
  • फिर यह यूजर्स से उनके फोन नंबर को कंफर्म करने के लिए कहेगा, जिस पर आप रिचार्ज करना चाहते हैं।
  • कंफर्म होने के बाद फोन नंबर पर एक OTP आएगा। OTP टाइप कीजिए और कंफर्म कीजिए।
  • कंफर्म करने के बाद आपको अपने अकाउंट की जानकारी मिलेगी। बचे हुए डाटा पैक की लिमिट, अतिरिक्त पैक की जानकारी, प्लान की वैधता और वीकेंड डाटा रोलओवर की जानकारी।

Vi वेबसाइट से कैसे चेक करें बैलेंस?

  • कंपनी की साइट पर जाकर यूजर्स को अपने अकाउंट में लॉगिन करना होगा।
  • ओटीपी के जरिए लॉगिन कर सकते हैं।
  • लॉगिन करने के बाद यूजर्स को अपना प्रीपेड डैशबोर्ड नजर आएगा।
  • फिर आपको पैक की जानकारी नजर आएगी। उसका बचा हुआ डाटा, पैक की वैधता और वीकेंड डाटा रोलओवर शामिल है।
  • पैक डिटेल्स का चयन करने पर आप अपने वोडाफोन आइडिया नंबर, एक्टिवेट सर्विस और लास्ट रिचार्ज डेट देख पाएंगे। आप डायरेक्ट वेबसाइट में भी रिचार्ज कर सकते हैं।

    IVR से कैसे चे करें Vi बैलेंस?

  • इसके लिए आपको सिर्फ 199 डायल करना है और आपको वोडाफोन आइडिया से IVR के साथ ग्रीट होगा।
  • IVR पर अपनी पसंदीदा भाषा डायल करके भाषा का चयन कर सकते हैं।
  • इसके लिए 1 डायल करके आगे बढ़िए। फिर आपको डाटा पैक बैलेंस के साथ-साथ वैधता भी मिलेगी। इसके साथ आपको इंक्वारी के साथ कुछ रिचार्ज ऑफर भी नजर आएंगे।

सवाल-जवाब (FAQ)

Vi में बचा हुआ डाटा कैसे पता करें?

  1. आप वीआई ऐप डाउनलोड कर सकते हैं और होमस्क्रीन पर अपना डाटा बैलेंस देख सकते हैं ।
  2. इसके अलावा, आप *199# डायल कर सकते हैं और अपना डाटा बैलेंस जांचने के लिए ऑप्शन चुन सकते हैं।

अपने मोबाइल डाटा यूज की जांच कैसे करें?

अपने फोन का सेटिंग ऐप खोलें। इसके बाद इंटरनेट ऑप्शन पर जाकर अपने कैरियर के आगे सेटिंग्स पर टैप करें। सबसे ऊपर आपको पता चलेगा कि आप कुल कितना डाटा बचा हुआ है।

एक दिन में कितना मोबाइल डाटा इस्तेमाल होता है?

यह हर यूजर के उपयोग पर निर्भर करता है, लेकिन सामान्य ब्राउजिंग, स्ट्रीमिंग और चैटिंग के लिए, अधिकांश लोगों के लिए प्रतिदिन 2-5 जीबी डाटा पर्याप्त होता है।

Vi 5जी भारत में कब लॉन्च होगा?

वीआई ने पहले घोषणा की थी कि वह मार्च 2025 तक अपना 5जी नेटवर्क लॉन्च करेगी। एक रिपोर्ट में कंपनी ने एरिक्सन, नोकिया और सैमसंग जैसे वैश्विक नेताओं के साथ अपनी साझेदारी को लेकर जानकारी दी थी।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here