परिवार या पड़ोस में है कोरोना मरीज होने का संदेह तो ऐसे करें सरकार को सूचित, जरूर पढ़ें यह काम की टिप्स

Join Us icon

कोरोना वायरस का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस खतरनाक वायरस की जड़ें भारत में और भी गहराती जा रही है। तकरीबन दो महीने होने को आए हैं और लोग अभी भी अपने घरों में कैद रहने को मजबूर है। देश में तीसरी बार लॉकडाउन की घोषणा कर दी गई है। लॉकडाउन 3.0 के साथ ही पूरे राष्ट्र को तीन ज़ोन में बॉंट दिया गया है जिनमें रेड, येलो और ग्रीन ज़ोन शामिल है। कोरोना का बचाव का एकमात्र मंत्र सोशल डिस्टेंसिंग यानि दूरी बनाएं रखना है। तमाम कोशियो के बावजूद कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। ऐसी स्थिति में यदि आपको भी संदेह है कि आपके परिवार, पड़ोस या मोहल्ले में कोई ऐसा है जिसे कोरोना संक्रमण हो सकता है, तो जल्द से जल्द सरकारी विभाग और स्वास्थय सेवाओं को सूचित करना जरूरी है। आगे हमनें ऐसे ही तरीके बताए हैं जिनके जरिये आप सरकार को अपने आस पास के संदिग्ध कोरोना संक्रमण की जानकारी दे सकते हैं।

व्हाट्सऐप मैसेज

आज के समय में लगभग सभी व्यक्तियों में फोन में WhatsApp मौजूद है। इसी व्हाट्सऐप के जरिये आप अपने परिवार या पड़ोस में मौजूद कोरोना संक्रमण के सदिग्ध की जानकारी दे सकते हैं। सरकार की ओर से व्हाट्सऐप हेल्पलाईन नंबर जारी किया गया है जो ‘9013151515‘ है। इस नंबर को अपने फोन में सेव करना होगा। सेव करते ही यह नंबर व्हाट्सऐप कॉन्टेक्ट लिस्ट में भी सेव हो जाएगा।

how to inform government about covid19 patient and know about corona red green orange zone

यह नंबर COVID-19 को हेल्पडेस्क नंबर है जो चौबिसों घंटे एक्टिव रहता है। इस नंबर पर साधारण सा ‘ Hi ‘ लिखकर भेज देने से ही सरकारी विभाग की तरह से जवाब आ जाएगा। यहां आप लिख सकते है कि आपके परिवार का मोहल्ले में कोई ऐसा व्यक्ति है जिसे कोरोना संक्रमण के आसार हो सकते हैं। सरकार स्वास्थय विभाग द्वारा उस व्यक्ति का चैकअप और कोरोना वायरस की टेस्टिंग के लिए टीम भेज देगी। इतना ही नहीं इस नंबर पर Coronavirus से बचने के तरीके और संक्रमण फैलने से रोकने के उपाय बताएं जाएंगे।

कॉल से करें संपर्क

भारत सरकार द्वारा व्हाट्सऐप नंबर के साथ ही फोन नंबर भी जारी किए गए हैं, जिनपर सीधे कॉल करके भी कोरोना वायरस संबधित सूचना का आदान प्रदान किया जा सकता है। ये नंबर ‘+91-11-23978046’ और ‘1075’ है। इनमें से 1075 एक टोलफ्री नंबर है जिसपर कॉल करने का कोई पैसा नहीं लगेगा वहीं दूसरे नंबर पर कॉल करने पर आपके मोबाइल पर एक्टिव प्लान ही यूज़ होगा। इन दोनों नंबर पर बात करके आपने मोहल्ले व संदिग्ध व्यक्ति का एड्रेस व पहचान बताई जा सकती है। यह भी पढ़ें : 7.5 करोड़ फोंस में डाउनलोड हुई Aarogya setu App, जानें कोरोना के खिलाफ लड़ाई में क्यूं है बेहद जरूरी

ईमेल से करें सूचित

फोन नंबर के अलावा भारत सरकार ने ईमेल आईडी भी जारी की हुई है जिसपर संपर्क स्थापित करके कोरोना संक्रमण के जुड़ी जानकारी दी और ली जा सकती है। यह ईमेल आईडी ‘[email protected]’ है। इस ईमेल आईडी पर किसी भी तरह का सवाल या जानकरी पूछी जा सकती है तथा साथ ही यदि आपको किसी जानकार व्यक्ति के कोरोना संक्रमित होने का डर है तो उसकी सूचना भी दी जा सकती है।

how to inform government about covid19 patient and know about corona red green orange zone

वेबसाइट भी मौजूद

सरकार द्वारा जारी वेबसाइट ‘https://www.mohfw.gov.in’ पर कोरोना वायरस से संबंधित हर पहलू को रखा गया है। यहां आप किसी भी तरह की खबर, कोरोना से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट के साथ ही अपने राज्य व क्षेत्र में मौजूद कोरोना की स्थित को देख व पढ़ सकते हैं।

इस वक्त सही जानकारी और बचाव ही Coronavirus का ईलाज है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here