
क्या आप जानते हैं कि अब आप चार डिवाइस पर एक साथ एक ही नंबर के व्हाट्सएप अकाउंट को चला सकते हैं। जी हां, कंपैनियन मोड की मदद से यूजर्स एक साथ चार डिवाइस से कनेक्ट कर सकते हैं और उन सभी में चैट हिस्ट्री को सिंक भी कर सकते हैं। अगर आप सोच रहे हैं कि एक ही नंबर से दो मोबाइल में व्हाट्सएप इस्तेमाल करने के लिए कंपैनियन मोड को कैसे एक्टिव करें, तो आपके लिए यह आर्टिकल काफी काम आने वाला है। आइए आगे आपको एक ही व्हाट्सएप अकाउंट को अलग-अलग डिवाइस पर लिंक करने और बाद में उन्हें अनलिंक करने की जानकारी देते हैं।
एक ही व्हाट्सएप अकाउंट को दो मोबाइल फोन से कैसे लिंक करें
कंपैनियन मोड (companion mode) Android और iOS दोनों के लिए उपलब्ध है। इसका मतलब है कि आप ऐपल आईफोन और किसी भी एंडरॉयड डिवाइस का इस्तेमाल करते हैं, तो इस फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं। आगे हमने एंडरॉयड डिवाइस में इस फीचर को यूज करने की जानकारी दी है।
कंपैनियन मोड को ऐसे करें सेटअप
- सबसे पहले व्हाट्सएप को Play Store से डाउनलोड कर इंस्टॉल करें।
- इसके बाद पसंदीदा भाषा का चयन करें और नेक्स्ट स्क्रीन पर ‘स्वीकार करें और जारी रखें’ पर क्लिक करें।
- अब, आपको अपना मोबाइल फोन नंबर दर्ज करने के लिए कहा जाएगा, उसे अनदेखा करें और स्क्रीन में टॉप पर ‘3-डॉट’ आइकॉन पर टैप करें और ‘मौजूदा अकाउंट से लिंक करें’ का ऑप्शन चुनें।
- इसके बाद आपको क्यूआर कोड दिखाई देगा, जिसे आपके प्राइमरी फोन का उपयोग करके स्कैन करना होगा।
- अपना प्राइमरी फोन लें और व्हाट्सएप ओपन करें।
- फोन के ऊपर दाएं कोने से ‘3-डॉट’ मेनू पर टैप करें और ‘लिंक्ड डिवाइस’ पर टैप करें।
- इसके बाद ‘लिंक ए डिवाइस’ बटन पर क्लिक करें, जिससे कैमरा इंटरफेस खुल जाएगा।
- अब आपको बस अपने मुख्य फोन से सेकेंडरी फोन पर दिख रहे ‘क्यूआर कोड’ को स्कैन करना है।
- स्कैन सफल होने के बाद आपकी सभी चैट सेकेंडरी डिवाइस पर उपलब्ध हो जाएगी।
- दोनों डिवाइस को लिंक करने के बाद आप सेकेंडरी फोन पर व्हाट्सएप का उपयोग कर पाएंगे, भले ही प्राइमरी डिवाइस में इंटरनेट कनेक्शन न हो।
नोट: इस प्रकार आप दो से ज्यादा यानी 4 फोन में इन्हीं स्टेप्स को फॉलो कर एक ही नंबर के व्हाट्सएप अकाउंट को एक्टिव कर सकते हैं।लिंक किए गए फोन से व्हाट्सएप अकाउंट से कैसे हटाएं
अपने व्हाट्सएप अकाउंट को सेकेंडरी डिवाइस से अनलिंक करना भी काफी आसान है, जिसका जानकारी हम आपको नीचे दे रहे हैं।
सेकेंडरी फोन से ऐसे करें अनलिंक
- सबसे पहले लिंक्ड फोन में व्हाट्सएप की सेटिंग ओपन करें।
- इसके बाद ‘अकाउंट’ को सलेक्ट करें।
- नेक्सट स्क्रीन पर ‘लॉग आउट’ का ऑप्शन आएगा उसे क्लिक करें।
- इसके बाद डिवाइस आपके प्राइमरी फोन से अनलिंक हो जाएगा और आपको सेटअप स्क्रीन पर वापस ले जाएगा।
अनलिंक करने के लिए प्राइमरी फोन का करें इस्तेमाल
यदि आपके पास सेकेंडरी फोन उस समय उपलब्ध नहीं है, तो आप कनेक्टेड डिवाइस से लॉग आउट कर सकते हैं।
– अपने मेन फोन पर व्हाट्सएप खोलें और सबसे ऊपर ‘3-डॉट’ आइकन पर टैप करें।
– अब ‘लिंक्ड डिवाइस’ सलेक्ट करें।
– यहां से उस लिंक्ड डिवाइस को चुनें, जिसे आप अपने व्हाट्सएप अकाउंट से डिस्कनेक्ट करना चाहते हैं।
– अगले प्रांप्ट में ‘लॉग आउट’ बटन पर टैप करें और डिवाइस का एक्सेस हटा दें।
Note: आपको बता दें कि आपका व्हाट्सएप अकाउंट 14 दिनों से अधिक समय तक निष्क्रिय रहने पर सेकेंडरी फोन से अपने आप लॉग आउट हो जाएगा।गौरतलब है कि यह लिंक्ड डिवाइस फीचर से अलग है, जो केवल पीसी, लैपटॉप, टैबलेट या चुनिंदा स्मार्ट डिस्प्ले पर मैसेजिंग प्लेटफॉर्म के उपयोग को सक्षम बनाता था। कंपैनियन मोड के साथ यूजर्स अपने व्हाट्सएप अकाउंट को प्राइमरी स्मार्टफोन से लॉग आउट किए बिना सेकेंडरी स्मार्टफोन से लिंक कर सकते हैं। व्हाट्सएप के कंपैनियन मोड के साथ आप एंडरॉयड मोबाइल फोन, आईफोन, आईपैड, मैक और विंडोज पीसी को एक ही डिवाइस से लिंक कर सकते हैं।
























