Google Pixel 8 लॉन्च इवेंट कैसे देखें, यहां जानें आने वाले डिवाइस की डिटेल

Join Us icon
Highlights

  • कल 4 अक्टूबर को साल का बड़ा गूगल इवेंट होगा।
  • इसमें 2 मोबाइल के साथ अन्य डिवाइस भी पेश होंगे।
  • इस पोस्ट में लाइव लिंक और स्मार्टफोंस की डिटेल है।

दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी Google कल यानी 4 अक्टूबर को साल का बड़ा इवेंट आयोजित कर रही है। इसमें Google Pixel 8, Google Pixel 8 Pro मोबाइल, ऑडियो बड्स और एक स्मार्ट वॉच लॉन्च होगी। इसके साथ ही ब्रांड नया एंड्रॉयड 14 वर्जन भी पेश कर सकता है। अगर आप भी इवेंट को देखना चाहते हैं तो इस पोस्ट में लाइव लिंक और स्मार्टफोंस के संभावित स्पेसिफिकेशंस से जुड़ी डिटेल बताई गई है।

कैसे देखें गूगल पिक्सल इवेंट लाइव

  • गूगल 4 अक्टूबर को इवेंट में Pixel 8 और Pixel 8 Pro, Pixel Watch 2 और नेक्स्ट जेन Pixel Buds Pro पेश करेगी।
  • Pixel 8 सीरीज का लॉन्च इवेंट भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा। जिसे आप YouTube और प्रमुख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव देख पाएंगे।
  • कंपनी इन नए डिवाइस के अलावा इवेंट में Android 14 को भी आधिकारिक तौर पर बाजार में ला सकती है।

Google Pixel 8 Pro गीकबेंच लिस्टिंग

  • हाल ही में Pixel 8 Pro को बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म गीकबेंच पर देखा गया है।
  • लिस्टिंग के अनुसार फोन ने सिंगल-कोर में 1760 और मल्टी कोर में 4442 अंक हासिल किए हैं।
  • हालांकि डिटेल्स में Pixel 8 Pro के चिपसेट के नाम नहीं है लेकिन यह मोबाइल Tensor G3 चिपसेट के साथ पेश हो सकता है।
  • गीकबेंच लिस्टिंग से यह भी पता चला है कि Pixel 8 Pro में 12GB रैम दी जाएगी।
  • यह फोन लेटेस्ट Android 14 पर बेस्ड होने की जानकारी भी बताई गई है।

Google Pixel 8 Pro Geekbench listing

Google Pixel 8 और Google Pixel 8 Pro स्पेसिफिकेशंस (संभावित)

  • डिस्प्ले: Pixel 8 Pro में 6.7-इंच QHD+ LTPO OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट मिल सकता है। जबकि सामान्य मॉडल Pixel 8 में 6.17-इंच का 120Hz रिफ्रेश रेट वाला AMOLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है।
  • प्रोसेसर: नए Google Pixel 8 और Google Pixel 8 Pro में गूगल टेंसर जी3 चिपसेट और टाइटन सुरक्षा चिप की पेशकश की जा सकती है।
  • Pixel 8 Pro कैमरा: गूगल के इस डिवाइस में OIS के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा, 64MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और 48MP का टेलीफोटो लेंस दिया जा सकता है। वहीं, सेल्फी के लिए 11MP कैमरा लगाया जा सकता है।
  • Pixel 8 कैमरा: इस वैरियंट में ब्रांड 50MP का GN2 प्राइमरी सेंसर, 12MP IMX386 अल्ट्रा-वाइड लेंस और एक ToF कैमरा दे सकता है। सेल्फी के लिए इसमें भी 11MP का लेंस होने की बात सामने आई है।
  • बैटरी: बैटरी के मामले में Pixel 8 Pro में 27W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4950mAh की बैटरी और Pixel 8 में 20W फास्ट चार्जिंग और 12W वायरलेस चार्जिंग के साथ 4485mAh बैटरी दी जा सकती है।
  • ओएस: दोनों मोबाइल को एंड्रॉइड 14 ओएस पर लॉन्च होने की बात कही गई है।

Pixel 8 और Pixel 8 Pro कीमत (संभावित)

भारत में Pixel 8 और Pixel 8 Pro स्मार्टफोन के प्री-ऑर्डर 5 अक्टूबर से शुरू हो सकते हैं। कीमत की बात करें तो लीक के अनुसार Pixel 8 सीरीज $699 यानि लगभग 58,000 रुपये की शुरुआती कीमत पर बाजार में आने की उम्मीद है। यह कीमत फोन के बेस मॉडल की हो सकती है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here