
India v England की टेस्ट सीरीज खत्म होने साथ ही अब T20 Match का शोर होने लगा है। सबसे खास बात कही जा सकती है कि 5 T20 Cricket मैच हैं ऐसे में मज़ा काफी आने वाला है। वैसे तो केबल टीवी पर ये मैच Star Sports चैनल पर देखने को मिल जाएगा। पंरतु आप टीवी से दूर हैं तो मोबाइल पर भी इसे फ्री में देख सकते हैं। Reliance Jio अपने यूजर्स के लिए कई खास प्लान पेश किए हैं जिनमें Disney+ Hotstar की सब्सक्रिप्शन मुफ्त है और आप फ्री में India Vs England T20 सीरीज को अपने फोन पर लाइव देख पाएंगे।
Disney+ Hotstar सर्विस Jio के कुछ मासिक प्लान के अलावा टॉपअप डाटा प्लान में भी दिया जा रहा है। कंपनी एक साल की वीआईपी सर्विस फ्री कई प्लान के साथ दे रही है जिसमें आप इंडिया इंग्लैंड टी20 मैचे के अलावा वनडे सीरीज और दूसरे मैच भी फ्री में देख पाएंगे। अब आप यही सोच रहे होंगे कि किन टैरिफ प्लान में ये सर्विस फ्री हैं तो चलिए मैं आपको बता देता हूं। इसे भी पढ़ें: Breaking: Samsung Galaxy A52 और Galaxy A72, 17 मार्च को इंडिया में होंगे लॉन्च, क्या 5G हैं?
Jio के किन प्लान में देख सकते हैं India Vs England T20 मैच फ्री
- 401 रुपये का प्लानः यह प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है और इसमें 90 GB 4G डाटा दिया जाता है। यूजर्स को हर रोज 3 GB 4G डाटा मिलता है लेकिन 84 GB के बराबर होता है लेकिन कंपनी इस प्लान में यूजर्स को 6 GB अतिरिक्त 4G डाटा मुहैया करा रही है। इसके अलावा अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मैसेजिंग और जियो हॉट स्टार सर्विस फ्री मिलती है। Disney+ Hotstar VIP सर्विस जिसकी कीमत 399 रुपये है उसकी मेम्बरशिप एक साल के लिए मुफ्त में मिलती है। इसे भी पढ़ें: Vodafone Idea का नया धमाका, डेली फ्री कॉलिंग और 3GB डाटा के साथ लाया 3 नए प्लान
- 598 रुपये का प्लानः Reliance Jio के 598 रुपये के प्लान में भी Disney+ Hotstar की वीआईपी सर्विस एक साल के लिए मुफ्त में दी जा रही है। यह प्लान 56 दिनों के लिए है और इसमें यूजर्स को डेली 2 GB 4G डाटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और जियो ऐप्स मिलते हैं।
- 777 रुपये का प्लानः रिलायंस जियो यूजर्स के 777 रुपये के प्लान में भी आप India Vs England T20 सीरीज को मुफ्त में देख पाएंगे। यह प्लान 84 दिनों के लिए वैध है और हर रोज आपको 1.5 GB 4G डाटा मिलता है।
- 2599 रुपये का प्लानः यह लंबी अवधी यानी एक साल का प्लान है और इसमें आपको हर रोज 2 GB 4G डाटा यूजर्स को दिया जाता है। इस प्लान में भी एक साल के लिए हॉट स्टार की सर्विस फ्री है और आप T20 सीरीज के अलावा वनडे सीरीज का भी मज़ा ले पाएंगे। इसे भी पढ़ें: डिटेल में जानें क्या है eSIM और कैसे Jio, Vodafone idea व Airtel यूजर्स करें इसे एक्टिवेट
ऐड ऑन पैक
यदि आपके पास पहले से कोई अच्छा मंथली प्लान है लेकिन उसमें हॉट स्टार की सर्विस फ्री नहीं है तो इन एड ऑन पैक के साथ आप India Vs England की T20 मैचों के अलावा वनडे सीरीज को भी फ्री में अपने फोन पर देख पाएंगे।
- 499 रुपये का क्रिकेट प्लानः Reliance Jio ने खास Cricket Pack को पेश किया है। कंपनी ने 499 रुपये का एक पैक लॉन्च किया है जिसमें 56 दिनों की वैधता है और हर रोज आपको 1.5 GB 4G डाटा मिलता है। इस पैक के साथ Disney+ Hotstar VIP सर्विस एक साल के लिए फ्री है।
- 612 रुपये का ऐड ऑन प्लानः रिलायंस जियो द्वारा 612 रुपये का एक प्लान लॉन्च किया किया है और इस प्लान में भी आपको हॉटस्टार की वीआईपी सर्विस फ्री में में मिलती है। एक साल तक आप सभी सेवाओं का लाभ उठा पाएंगे। इंडिया इंग्लैंड की टी20 मैच देखने के लिए यह भी अच्छा है। इसमें आपको 72 GB अतिरिक्त 4G डाटा मिलता है। इस प्लान की वैलिडिटी नहीं है। यह आपके मंथली प्लान के साथ ही चलेगा।
- 1206 रुपये का प्लानः कंपनी के पास 1206 रुपये का एक पलान है तो 180 दिनों के लिए वैध है और इसमें आपको हर महीने 40 GB 4G डाटा दिया जाता है। इसमें भी आप Disney+ Hotstar मुफ्त में पा सकते हैं और क्रिकेट सहित दूसरी सेवाओं का लुत्फ उठा पाएंगे।
- 1208 रुपये क का प्लानः लंबी अवधी वाले ऐड ऑन प्लान में यह भी खास है। इसमें आपको 240 दिनों की वैधता के साथ 30 दिनों के लिए 30 GB 4G डाटा दिया जाता है।
- 1004 रुपये का प्लानः Jio के पास 120 दिनों एक प्लान है जिसकी कीमत 1004 रुपये है। इस प्लान में आपको 30 दिनों पर 50 GB 4G डाटा मिलता है जहां आप हॉट स्टार पर आने वाली सारी सेवाओं का लाभ आप मुफ्त में उठा पाएंगे। India Vs England T20 और वनडे सीरीज सहित सभी मैचेज को आप अपने फोन पर फ्री में स्ट्रीम कर सकेंगे।
गौरतलब है कि India England T20 Series 12 मार्च से 20 के बीच नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में गुजरात में खेले जाएंगे। इस सीरीज के सभी मैच डे नाइट होंगे जो शाम 6ः30 बजे से लाइव देखे जा सकते हैं।






















