Huawei ने लॉन्च किए दो नए फोन Enjoy 90 और Enjoy 90 Plus, देखें प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स

Join Us icon

टेक ब्रांड हुआवई ने अपनी होम मार्केट चीन में ‘एन्जॉय 90’ सीरीज को पेश कर दिया है। कंपनी की ओर से एक साथ तीन नए स्मार्टफोन Huawei Enjoy 90, Enjoy 90 Plus और Enjoy 90 Pro Max लॉन्च कर दिए गए हैं। हुआवई एन्जॉय 90 प्रो मैक्स की डिटेल्स यहां क्लिक कर पढ़ी जा सकती है। वहीं हुआवई एन्जॉय 90 और एन्जॉय 90 प्लस की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की पूरी जानकारी आगे दी गई है।

सबसे पहले प्रोसेसिंग पावर की बात करें तो हुआवई एन्जॉय 90 को ब्रांड के ही Kirin 8000A चिपसेट पर लॉन्च किया गया है। यह हेक्सा-कोर सीपीयू है जो 2.19GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं हुआवई एन्जॉय 90 प्लस 5जी फोन 2.40GHz तक की हाई क्लॉक स्पीड पर रन करने वाले Kirin 8000 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लॉन्च हुआ है।

प्रोसेसर के अलावा नए हुआवई स्मार्टफोंस की अन्य स्पेसिफिकेशन्स तकरीबन एक समान ही है। डिस्प्ले की बात करें तो ये दोनों मोबाइल 6.67-इंच की एचडी+ स्क्रीन पर लॉन्च किए गए हैं। यह फ्लेट सर्फेस वाली डिस्प्ले एलसीडी पैनल पर बनी है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 850nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट दिया गया है। दोनों में ही कंपनी ने इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट नहीं दिया है और साइड फ्रेम पर फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडेड बटन लगाया गया है।

फोटोग्राफी के​ लिए Huawei Enjoy 90 और Enjoy 90 Plus डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करते हैं। इनके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल का मेन सेंसर दिया गया है जो सेकेंडरी एआई लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

पावर बैकअप के लिए ये दोनों हुआवई स्मार्टफोन 6,620mAh battery से लैस कर मार्केट में उतारे गए हैं। वहीं मोबाइल्स की बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इनमें 40W फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट दिया गया है। कंपनी का कहना है कि फोन की बैटरी को सॉफ्टवेयर के जरिये ऑप्टिमाइज़ किया गया है जो लंबा बैकअप देने की क्षमता रखती है और साथ ही बैटरी हेल्थ हेल्थ में बनाए रखती है।

हुआवई एन्जॉय 90 और हुआवई एन्जॉय 90 प्लस को कंपनी के HarmonyOS 6 पर लाया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इनमें Wi-Fi 7 और Bluetooth 6.0 सहित IR blaster जैसे फीचर्स मौजूद हैं। नए 5जी फोन IP65 रेटिंग के साथ आए हैं जो इन्हें धूल व पानी से बचाने में मदद करते हैं।

ये दोनों हुआवई स्मार्टफोन चाइना में 128जीबी स्टोरेज और 256जीबी स्टोरेज पर लाए गए हैं। कीमत की बात करें तो Huawei Enjoy 90 के 128GB वेरिएंट का रेट 1299 युआन है और 256GB वेरिएंट का प्राइस 1599 युआन है। इंडियन करंसी के अनुसार यह कीमत 17,599 रुपये और 21,599 रुपये के करीब है। वहीं Huawei Enjoy 90 Plus के 128GB वेरिएंट को 1499 युआन (तकरीबन 20,299 रुपये) और 256GB वेरिएंट को 1799 युआन (तकरीबन 24,399 रुपये) में लॉन्च किया गया है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here