8500mAh बैटरी और Kirin 8000 चिप के साथ लॉन्च हुआ Huawei Enjoy 90 Pro Max, जानें चाइना प्राइस और फीचर्स

Join Us icon

Huawei ने अपनी नई Enjoy 90 सीरीज को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। इस लाइनअप में बेस मॉडल, Plus मॉडल और Pro Max वैरियंट शामिल हैं। हम इस पोस्ट में Huawei Enjoy 90 Pro Max के बारे में बता रहे हैं। जबकि अन्य मॉडल की जानकारी आप यहां क्लिक करके पढ़ सकते हैं।

डिस्प्ले की बात करें तो Huawei Enjoy 90 Pro Max में 6.84-इंच का 1.5K OLED पैनल दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 4000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट से लैस है। इसके साथ 2160Hz PWM डिमिंग भी मिलती है, जिससे यूजर्स को स्मूद और आई-कम्फर्ट व्यूइंग एक्सपीरियंस मिल सकता है।

परफॉरमेंस की बात करें तो Huawei Enjoy 90 Pro Max में Huawei का इन-हाउस Kirin 8000 चिपसेट दिया गया है, जो HarmonyOS 6 पर काम करता है। कंपनी का दावा है कि Ark Engine के साथ यह कॉम्बिनेशन हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर और क्लाउड के बीच बेहतर इंटीग्रेशन प्रदान करेगा। इसके चलते ओवरऑल परफॉरमेंस में 38% तक सुधार, 64% ज्यादा स्मूद ऑपरेशन और 35% तेज पेज लोडिंग का दावा किया गया है। गेमिंग के दौरान यह फोन 120fps पर लंबे समय तक स्टेबल परफॉरमेंस दे सकता है।

बैटरी इस फोन का सबसे बड़ा हाइलाइट है। क्योंकि Huawei Enjoy 90 Pro Max में 8500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जिसमें super energy pump और एडवांस पावर सेविंग फीचर्स शामिल हैं। यह सेटअप लंबे समय तक बैटरी बैकअप देने के लिए डिजाइन किया गया है, जो हैवी यूजर्स के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Huawei Enjoy 90 Pro Max में 50MP का प्राइमरी कैमरा OIS के साथ दिया गया है, जबकि फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा मिलता है। इसके अलावा फोन में Wi-Fi 7, Bluetooth 6.0, NFC और डुअल-फ्रीक्वेंसी GPS व ट्राई-फ्रीक्वेंसी Beidou जैसे एडवांस कनेक्टिविटी फीचर्स भी दिए गए हैं।

ड्यूरेबिलिटी के मामले में Huawei Enjoy 90 Pro Max IP65 रेटिंग के साथ आता है और इसे CQC व SGS की फाइव-स्टार ड्रॉप रेसिस्टेंस सर्टिफिकेशन भी मिला है, जिससे यह सुरक्षित मोबाइल फोन बन जाता है।

कीमत की बात करें तो Huawei Enjoy 90 Pro Max स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 1,699 युआन लगभग 23,000 रुपये रखी गई है, जबकि 256GB वैरियंट 1,999 युआन यानी करीब 27,000 और टॉप 512GB मॉडल 2,399 युआन यानी करीब 32,500 रुपये में उपलब्ध होगा। इसकी सेल चीन में 2 अप्रैल से शुरू होगी।

लेटेस्ट Huawei Enjoy 90 Pro Max स्मार्टफोन अपनी बड़ी बैटरी, स्मूद परफॉरमेंस और दमदार फीचर्स के साथ चीन में नया विकल्प बन गया है। यदि आप इसे खरीदना चाहते हैं तो 2 अप्रैल से ले सकते हैं। ऐसी ही और टेक खबरों के लिए 91मोबाइल्स पढ़ते रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here