Huawei Mate 90 Pro Max 200MP कैमरा, 7000mAh बैटरी और Kirin 9050 Pro चिपसेट से हो सकता है लैस

Join Us icon

Huawei अपनी अगली फ्लैगशिप Mate 90 सीरीज पर काम कर रहा है। क्योंकि नई रिपोर्ट में Huawei Mate 90 Pro Max के अहम फीचर्स शेयर किए गए हैं। लीक के मुताबिक, यह स्मार्टफोन नई Kirin 9050 Pro चिपसेट, बड़ी बैटरी और हाई-रिजॉल्यूशन कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च हो सकता है। हालांकि कंपनी ने अभी इसकी लॉन्च डेट की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। आइए, अब तक आई डिटेल्स जानते हैं।

Huawei Mate 90 Pro Max स्पेसिफिकेशंस लीक

लीक के अनुसार, आगामी Huawei Mate 90 Pro Max में कंपनी का नया Kirin 9050 Pro प्रोसेसर दिया जा सकता है। बताया जा रहा है कि यह Huawei की नई Logical Folding Architecture पर आधारित हो सकता है। इस तकनीक में सामान्य तरीके से ट्रांजिस्टर को छोटा करने के बजाय सर्किट्स को 3D स्ट्रक्चर में स्टैक किया जाता है। जिससे बेहतर परफॉरमेंस और पावर एफिशिएंसी मिलने की उम्मीद है।

लीक रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले साल के Kirin 9030 Pro की तुलना में नए प्रोसेसर में 53.5 प्रतिशत अधिक ट्रांजिस्टर डेंसिटी, 37.5 प्रतिशत छोटा चिप एरिया और समान परफॉरमेंस पर 41 प्रतिशत कम पावर लेगा।

huawei-mate-80-mate-80-pro-launched-china-specs-price

डिजाइन की बात करें तो इस बार Huawei Mate 90 Pro Max फोन में नया स्क्वायर कैमरा मॉड्यूल देखने को मिल सकता है। हालांकि लीक के अनुसार, इस बार भी इसमें अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं मिलेगा। इसकी जगह कंपनी साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर का उपयोग कर सकती है, जैसा कि पूर्व कि Mate 80 सीरीज में देखने को मिला था।

डिस्प्ले की बात करें तो अपकमिंग Huawei Mate 90 Pro Max में 6.9-इंच 1.5K डुअल-लेयर OLED LTPO डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। यह फ्लैट स्क्रीन हो सकती है। जिसमें बड़े राउंडेड कॉर्नर और एडैप्टिव रिफ्रेश रेट का सपोर्ट दिया जा सकता है।

Huawei Mate 90 Pro Max फोन में 6,800mAh से 7,000mAh तक की बैटरी मिलने की बात कही जा रही है, जो 100W फास्ट चार्जिंग और Wi-Fi 7 सपोर्ट के साथ आ सकती है।

सॉफ्टवेयर की बात करें तो Huawei Mate 90 Pro Max में नया HarmonyOS 7 दिया जा सकता है। इसके साथ नया Xiaoyi AI Assistant मिल सकता है। ऑपरेटिंग सिस्टम में नए गेमिंग फीचर्स और बिल्ट-इन गेमिंग कंसोल लेयर भी शामिल किए जाने की संभावना है।

फोटोग्राफी के लिए Huawei Mate 90 Pro Max में 200MP प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। इसके साथ 40MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा, 50MP डुअल टेलीफोटो कैमरा और तीसरी पीढ़ी का Red Maple Color Camera मिलने की उम्मीद है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 15MP अल्ट्रा-वाइड फ्रंट कैमरा लगाया जा सकता है। जो 3D फेस अनलॉक को भी सपोर्ट कर सकता है।

अब तक आई रिपोर्ट्स के अनुसार, Huawei अपनी Mate 90 सीरीज को सितंबर में लॉन्च कर सकता है। हालांकि कंपनी ने फिलहाल आधिकारिक घोषणा नहीं की है। हमें आने वाले दिनों में और जानकारियां मिलने की उम्मीद है। जिसके अपडेट के लिए आप 91मोबाइल्स पर खबरें पढ़ते रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here