Huawei Mate XT ट्राई-फोल्डिंग फोन ग्लोबली हो सकता है लॉन्च, यहां जानें डिटेल्स

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/02/huawei-mate-xt-tri-folding-phone-global-launch-tdra.jpg
Highlights

Huawei Mate XT पिछले साल सितंबर में चीन में पेश किए जाने के बाद पहला व्यावसायिक रूप से उपलब्ध ट्राई-फोल्डिंग फोन बन गया था। यह एक अनोखी ट्रिपल फोल्डिंग स्क्रीन प्रदान करता है, जो मौजूदा बुक-स्टाइल और फ्लिप-स्टाइल फोल्डेबल फोंस से एक कदम आगे है। ताजा जानकारी के अनुसार, ऐसा लग रहा है कि यह फोन अब घरेलू बाजार से बाहर भी पेश हो सकता है। क्योंकि यह एक ग्लोबल सर्टिफिकेशन पर स्पॉट हुआ है। आइए, आगे लेटेस्ट लिस्टिंग को विस्तार से जानते हैं।

Huawei Mate XT टीडीआरए सर्टिफिकेशन

इसके अलावा, सर्टिफिकेशन के जरिए फोन के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बताया गया है। पहले बताया गया था कि Huawei Mate XT Q1 2025 में ग्लोबल बाजारों में लॉन्च होगा। अगर यह सच है, तो फोन मार्च से पहले लॉन्च हो सकता है। संभावना है कि फोन का हार्डवेयर चीन वाले वैरियंट जैसा ही रहेगा।

Huawei Mate XT की डिटेल्स

चीन में Huawei Mate XT की कीमत 16GB + 256GB बेस वैरियंट के लिए CNY 19,999 (लगभग 2.43 लाख रुपये) से शुरू होती है और CNY 23,999 (लगभग 2.93 लाख रुपये) तक जाती है। उम्मीद है कि यह ट्राई-फोल्डिंग फोन भारत में लॉन्च न हो क्योंकि Huawei स्मार्टफोन सेगमेंट में देश में रिटेल नहीं करता है।