
HUAWEI ने चीन में अपना नया फ्लैगशिप ट्राई-फोल्ड फोन Mate XTs Ultimate Design लॉन्च कर दिया है। यह डिवाइस पिछले साल लॉन्च हुए Mate XT के बाद आया है, जो दुनिया का पहला ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन था। वहीं, नए मॉडल की बात करें तो डिजाइन और डिस्प्ले स्ट्रक्चर में अधिकतर समान खूबियां लग सकती हैं, लेकिन इसमें प्रोसेसर, कैमरा सेटअप और कुछ अन्य बड़े अपग्रेड किए गए हैं।
Mate XTs Ultimate Design फोन को फोल्ड करने पर इसमें 6.4-इंच FHD+ स्क्रीन मिलती है, हाफ-ओपन करने पर यह 7.9-इंच 2K डिस्प्ले वाला बन सकता है। इसके साथ ही पूरी तरह ओपन करने पर यह 10.2-इंच 3K रिजॉल्यूशन के साथ टैबलेट के साइज का हो सकता है। इसमें COE पिक्सल सुपर लाइट-ट्रांसमिटिंग तकनीक दी गई है, जो पावर कंजम्पशन को 13% तक कम करती है। इसके अलावा डिस्प्ले M-Pen 3 स्टाइलस सपोर्ट करता है, जिससे यूजर्स फोन को बटन के जरिए भी कंट्रोल कर सकते हैं।
फोन का Tiangong hinge सिस्टम डुअल-ट्रैक लिंकेज डिजाइन से लैस है, जो अल्ट्रा-स्लिमनेस और ज्यादा मजबूती दे सकता है। जबकि आउटर हिंज की स्ट्रेंथ को 23% और इनर हिंज की स्ट्रेंथ को 16% तक बढ़ाया गया है। वहीं, ट्राई-फोल्ड स्क्रीन अब डबल-इम्पैक्ट रेसिस्टेंट से लैस है, जिससे स्क्रीन की ड्यूरेबिलिटी 30% तक बेहतर की गई है। इसमें आठ-लेयर बफर स्ट्रक्चर, फ्लेक्सिबल स्क्रीन डिजाइन और एयरोस्पेस-ग्रेड स्पेशल स्टील का इस्तेमाल हुआ है, जिसकी स्ट्रेंथ 2400MPa है। हिंज की असेंबली इतनी सटीक है कि फोन इंटरनल और एक्सटर्नल दोनों ही फोल्डिंग में 0.1° की एक्यूरेसी हासिल कर सकता है।
HUAWEI Mate XTs में ब्रांड अपना Kirin 9020 प्रोसेसर लगाया गया है जो पूर्व जेनरेशन के Kirin 9000 की तुलना में 36% बेहतर परफॉर्मेंस दे सकता है। इसमें 16GB RAM के साथ 256GB, 512GB और 1TB स्टोरेज ऑप्शंस मिलते हैं। सॉफ्टवेयर के लिहाज से फोन HarmonyOS 5.1 पर काम करता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें XMAGE इमेजिंग सिस्टम मौजूद है। जिसमें 50MP का मेन कैमरा है जो f/1.4 से f/4.0 तक वेरिएबल अपर्चर सपोर्ट कर सकता है। इसके साथ 12MP का 5.5x पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस, 40MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर, 2.5cm मैक्रो मोड और 1.5MP का मल्टीस्पेक्ट्रल सेंसर शामिल हैं। वहीं, अंदर की तरफ 8MP का कैमरा भी है। पूर्व मॉडल के मुकाबले इसमें अल्ट्रा-वाइड लेंस को अपग्रेड कर मैक्रो ऑप्शन दिया गया है, जिससे डिटेल और कलर एक्यूरेसी बेहतर हो सकती सकती है।
बैटरी के मामले में HUAWEI Mate XTs में 5600mAh सिलिकॉन-कार्बन एनोड बैटरी लगाई गई है। जो 66W वायर्ड फास्ट चार्जिंग, 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग और 7.5W वायरलेस रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट दे सकती है। कनेक्टिविटी में 5G SA/NSA, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.2, GPS (NavIC सपोर्ट के साथ), NFC और USB 3.1 Type-C पोर्ट शामिल हैं। इसके अलावा फोन चार कलर ऑप्शन White, Purple, Black और Red में लॉन्च हुआ है।
कीमत की बात करें तो HUAWEI Mate XTs की शुरुआती कीमत 17,999 युआन (लगभग 2,22,220 रुपये) रखी गई है। जबकि टॉप मॉडल की कीमत 21,999 युआन (लगभग 2,71,600 रुपये) तक जाती है। इसके अलावा स्टाइलस सेट वाला मॉडल 22,499 युआन (लगभग 2,77,735 रुपये ) में उपलब्ध कराया जाएगा। फोन की सेल चीन में 12 सितंबर से शुरू होगी। जबकि स्टाइलस सेट 16 सितंबर से मिलने लगेगा।
Huawei Mate XTs Ultimate Design अपनी ट्राई-फोल्ड डिस्प्ले, स्ट्रॉन्ग हिंज तकनीक और अपग्रेडेड कैमरा सिस्टम की वजह से चीन के बाजार में अनोखा डिवाइस बनकर सामने आया है। हालांकि कीमत ज्यादा होने के चलते इसे अल्ट्रा-प्रिमियम सेगमेंट का डिवाइस माना जा सकता है। अभी तक इस तरह का प्रोडक्शन रेडी डिवाइस दुनिया में नहीं आया है इसलिए इसकी तुलना किसी स्मार्टफोन से करना सही नहीं होगा। हालांकि यह आने वाले संभावित Samsung, Tecno और Apple के ट्राई-फोल्ड मोबाइल्स से भविष्य में मुकाबला कर सकता है। आखिर में यही कहना चाहेंगे कि अगर आप चीन में हैं और आपको कुछ यूनिक व प्रीमियम पसंद है साथ ही कीमत ज्यादा होने से कोई दिक्कत नहीं है तो यह आपके लिए बढ़िया ऑप्शन हो सकता है। ऐसी ही और खबरों के लिए हमारे साथ बने रहें।
















