
Huawei अपनी Nova सीरीज का ग्लोबली विस्तार कर रहा है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर कंफर्म किया है कि Huawei Nova 15 Max जल्द आएगा। हालांकि लॉन्च डेट की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन उम्मीद है यह 7 मई को थाईलैंड में आयोजित इवेंट के दौरान लॉन्च किया जाएगा। बता दें कि इससे पहले दिसंबर 2025 में कंपनी चीन में Nova 15, Nova 15 Pro और Nova 15 Ultra को पेश कर चुकी है। वहीं, अब Max मॉडल आ रहा है। खास बात यह है कि यह मॉडल सीधे ग्लोबल मार्केट को टारगेट करेगा। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
कंपनी ने अपकमिंग स्मार्टफोन की कुछ ऑफिशियल इमेज और अहम फीचर्स भी शेयर किए हैं, जिससे डिजाइन सामने आ गया है। Huawei Nova 15 Max का लुक बाकी Nova 15 सीरीज के मुकाबले थोड़ा अलग दिखाई देता है। इसमें प्रीमियम फिनिश के साथ बड़ा कैमरा मॉड्यूल देखने को मिलता है, जो इसे स्टाइलिश और मॉडर्न डिजाइन देता है। साथ ही, कंपनी ने इसे तीन अलग-अलग कलर ऑप्शंस में पेश करने की जानकारी दी है। जिसे आप सोशल मीडिया पोस्ट में नीचे देख सकते हैं।
Where form meets function. The #HUAWEInova15Max comes in three distinct colours to express your style. Paired with a powerful 50MP Ultra-Clear Camera, it’s ready for wherever you go. #MaxYourFun pic.twitter.com/gTC18BWBa2
— Huawei Mobile (@HuaweiMobile) April 30, 2026
Huawei Nova 15 Max फोन की सबसे बड़ी यूएसपी इसकी 8,500mAh की दमदार बैटरी होगी। जो मौजूदा स्मार्टफोन मार्केट में बड़ी मानी जाती है। इतने बड़े बैटरी पैक के साथ यह डिवाइस हेवी यूजर्स और लंबे समय तक फोन इस्तेमाल करने वालों के लिए खास साबित हो सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें 40W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलने की उम्मीद है, जिससे जल्दी चार्जिंग हो सकेगी।
कैमरा सेगमेंट में भी Huawei Nova 15 Max खास होगा। इसमें 50 मेगापिक्सल का RYYB सेंसर दिया जाएगा। जिसे कंपनी “Ultra-Clear Camera” के तौर पर प्रमोट कर रही है। RYYB सेंसर आम RGB सेंसर के मुकाबले बेहतर लाइट कैप्चर करता है, जिससे लो-लाइट फोटोग्राफी में ज्यादा डिटेल और ब्राइटनेस मिल सकती है। इसके अलावा फोन में स्टीरियो स्पीकर्स भी मिलेंगे, जो मल्टीमीडिया एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाएंगे।
आगामी Huawei Nova 15 Max स्मार्टफोन पूर्व में आए Huawei Enjoy 90 Pro Max का रीब्रांडेड वर्जन लग रहा है, जिसे हाल ही में चीन में लॉन्च किया गया था। इसमें 6.84-इंच का बड़ा AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो विजुअल एक्सपीरियंस को बेहतर बनाता है। परफॉरमेंस के लिए Kirin 8000 चिपसेट दिया गया है, जो डेली यूज, मल्टीटास्किंग और मिड-लेवल गेमिंग के अच्छा है।
फोटोग्राफी के लिए Enjoy 90 Pro Max में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है, जिससे लगता है कि Nova 15 Max में भी इसी तरह का कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है।
Ready for maximum fun? The all-new #HUAWEInova15Max is coming. #MaxYourFun pic.twitter.com/MSeB3Mfvun
— Huawei Mobile (@HuaweiMobile) April 30, 2026
Huawei के प्रमोशनल पोस्ट से कंफर्म है कि आगामी फोन बड़ी बैटरी, दमदार कैमरा और प्रीमियम डिजाइन के साथ मिड-रेंज से लेकर अपर-मिड सेगमेंट के यूजर्स को लुभा सकता है। फिलहाल कंपनी ने इसकी कीमत और फुल स्पेसिफिकेशन नहीं शेयर किए हैं, लेकिन जल्द ही और जानकारियां सामने आने की उम्मीद है। आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।












