Huawei Nova 6 5G दिसंबर में हो सकता है लॉन्च, सामने आई जानकारी

Join Us icon

Huawei ने हाल ही में अपने नए मिड-रेंज स्मार्टफोन Huawei Nova 5z को घरेलू मार्केट चीन में लॉन्च किया था। इस फोन को Nova सीरीज के अंदर पेश किया गया था। वहीं, अब सामने आई जानकारी के अनुसार कंपनी Nova सीरीज के अंदर नए स्मार्टफोन Huawei Nova 6 5G को लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है।

दरअसल, नए 5G फोन को चाइना मिनिस्ट्री ऑफ इंडस्ट्री एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी पर मॉडल नंबर WLZ-AN00 के साथ स्पॉट किया गया है। इस लिस्टिंग में फोन का कोडनेम Waltz बताया जा रहा है। हालांकि, लिस्टिंग में फोन की स्पेसिफिकेशन्स के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन, इस बात की पुष्टी हो गई है कि Nova 6 स्मार्टफोन एक 5G स्मार्टफोन होगा। इसलिए कहा जा रहा है कि फोन Kirin 990 5G चिपसेट से लैस होगा।

huawei-nova-6-5g

फिलहाल Huawei के Kirin 990 चिपसेट 5G फ्लैगशिप चिपसेट मार्केट में मौजूद हैं। वहीं, सैमसंग ने भी बुधवार को अपना Exynos 990 को ऑफिशियल पेश कर दिया है जो कि सैमसंग का 5G फ्लैगशिप SoC है। इसके अलावा अगर बात करें Kirin 990 5G की तुलना की तो इसे क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 865 से टक्कर मिलेगी।

वहीं, उम्मीद की जा रही है कि कंपनी दिसंबर में Huawei Nova 6 5G को ऑफिशियल तौर पर लॉन्च कर सकती है। Huawei की प्लानिंग है कि वह दूसरी कंपनियों से पहले ही कुछ 5G फ्लैगशिप फोन्स को लॉन्च कर दें। वहीं, Honor V30 5G को लेकर उम्मीद है कि इसे अगले महीने पेश किया जा सकता है।

Huawei को लेकर उम्मीद है कि कंपनी Honor V30 5G स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकती है। कंपनी ने पिछले साल Nova 4 को लॉन्च किया था। इसलिए उम्मीद की जा रही है कि फोन इस साल दिसंबर में लॉन्च हो सकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here