Huawei OSTA O1 Pro हुआ चीन में लॉन्च, 200MP कैमरा और 7,000mAh बैटरी से है लैस

Huawei ने चीन में अपना नया स्मार्टफोन Huawei OSTA O1 Pro लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी के नए OSTA सब-ब्रांड का पहला स्मार्टफोन है। जिसे चीन में Xingmang नाम से जाना जाता है। फोन में 200MP का RYYB मेन कैमरा, 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 7,000mAh की बड़ी बैटरी जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं। आइए, आगे कीमत और स्पेसिफिकेशंस विस्तार से जानते हैं।
Huawei OSTA O1 Pro के स्पेसिफिकेशंस
Huawei OSTA O1 Pro स्मार्टफोन में 6.39-इंच की 1.5K LTPS फ्लैट स्क्रीन दी गई है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 16:9.5 है। डिस्प्ले के चारों तरफ 1.05mm के बेजल्स मिलते हैं और इसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 96.1 प्रतिशत है। फोन की मोटाई 6.68mm और वजन करीब 200 ग्राम रखा गया है।
डिजाइन की बात करें तो Huawei OSTA O1 Pro में पीछे की तरफ हॉरिजॉन्टल डुअल कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। स्मार्टफोन Starry Black, Nebula White और Starburst Purple कलर ऑप्शन में पेश हुआ है।
परफॉरमेंस के लिए इसमें Huawei का Kirin 9030S प्रोसेसर दिया गया है। फोन चार कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध है, जिनमें 12GB RAM + 256GB स्टोरेज, 12GB + 512GB, 16GB + 512GB और 16GB + 1TB स्टोरेज शामिल हैं। कंपनी के अनुसार, Kirin 9030S चिपसेट को सॉफ्टवेयर, हार्डवेयर, प्रोसेसर और क्लाउड के बीच बेहतर तालमेल के लिए ऑप्टिमाइज किया गया है।
फोटोग्राफी के लिए Huawei OSTA O1 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 200MP का 1/1.28-इंच RYYB मेन सेंसर लगा है। इसके साथ 50MP का 3.7x ऑप्टिकल जूम वाला RYYB पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और Red Maple लेंस दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50MP अल्ट्रा-हाई-रिजॉल्यूशन पोर्ट्रेट लेंस (F2.4 अपर्चर) के साथ मिलता है।
पावर बैकअप के लिए स्मार्टफोन में 7,000mAh की बैटरी दी गई है। इसे चार्ज करने के लिए 66W वायर्ड चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। वहीं, सिक्योरिटी के लिए फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
Huawei OSTA O1 Pro की सबसे खास बात इसका सॉफ्टवेयर है। यह HarmonyOS 7 AI Pioneer Edition के साथ आने वाला पहला स्मार्टफोन है। कंपनी इसे HarmonyOS AI फोन के तौर पर पेश कर रही है। इसमें सिस्टम-लेवल AI स्क्रीन दी गई है। जिसका मकसद यूजर्स को सीधे उनकी जरूरत के फीचर्स और कंटेंट तक पहुंचाना है। इसके अलावा, इसमें नए AI इंटरैक्शन और सिर्फ एक तस्वीर की मदद से कस्टम थीम जनरेट करने का विकल्प भी मिलता है।
Huawei OSTA O1 Pro की कीमत
Huawei OSTA O1 Pro को चीन में चार मॉडल्स में लॉन्च किया गया है। इसकी इंट्रोडक्टरी कीमत इस प्रकार है:
- 12GB + 256GB: 5,499 युआन (करीब 76,447 रुपये)
- 12GB + 512GB: 6,499 युआन (करीब 90,349 रुपये)
- 16GB + 512GB: 7,299 युआन (करीब 1,01,471 रुपये)
- 16GB + 1TB: 8,799 युआन (करीब 1,22,324 रुपये)
कंपनी के अनुसार, सभी मॉडल्स की इंट्रोडक्टरी कीमत उनकी आधिकारिक लिस्ट प्राइस से 200 युआन कम है। कलर ऑप्शन की बात करें तो Starry Black और Nebula White केवल 12GB RAM वाले वैरियंट में उपलब्ध होंगे। वहीं, Starburst Purple कलर 16GB RAM वाले मॉडल के लिए रिजर्व है। चीन में इसकी बिक्री Vmall और JD के जरिए शुरू होगी।
यदि आप चीन में हैं और सामान्य फोन से अलग थोड़ी चौड़ी स्क्रीन वाला ऑप्शन लेना चाहते हैं तो यह दमदार विकल्प है। आप इसे चुन सकते हैं। इसी तरह 91मोबाइल्स के साथ हर टेक अपडेट के लिए बने रहें।