9 अप्रैल को भारत में लॉन्च होगी हुआवई पी30 सीरीज़, गैलेक्सी एस10 सीरीज़ को मिलेगी टक्कर

Join Us icon

हुआवई टेक मंच पर अपने फ्लैगशिप डिवाईस की गिनती बढ़ाते हुए दो नए स्मार्टफोन पी30 और पी30 प्रो लॉन्च कर चुकी है। कंपनी की ओर से पेरिस में एक बड़े ईवेंट का आयोजन किया गया था जिसके मंच से ही इन दोनों स्मार्टफोंस से टेक जगत में दस्तक दी थी। ये फोन ताकतवर स्पेसिफिकेशन्स से लैस हैं तथा हुआवई के सबसे लेटेस्ट और पावरफुल चिपसेट किरीन 980 पर काम करते हैं। इन दोनों के अलावा हुआवई पी30 लाइट स्मार्टफोन में अंर्तराष्ट्रीय बाजार में पेश कर चुकी है। पेरिस ईवेंट के अगले ही दिन शॉपिंग साइट अमेज़न इंडिया पर हुआवई पी30 सीरीज़ का प्रोडक्ट पेज़ लाईव हो गया था, जिससे पता चला था कि यह सीरीज़ जल्द ही भारत आने वाली है। वहीं आज हुआवई इंडिया ने पी30 सीरीज़ की लॉन्च डेट से भी पर्दा उठा दिया है।

इंडिया लॉन्च डिटेल

हुआवई इंडिया ने प्रेस इन्वाईट भेजते हुए हुआवई पी30 सीरीज़ के इंडिया लॉन्च की जानकारी दे दी है। हुआवई की यह हाईएंड फ्लैगशिप स्मार्टफोन से लैस सीरीज़ आने वाली 9 अप्रैल को भारतीय बाजार में कदम रखेगी। 9 अप्रैल को हुआवई राजधानी दिल्ली के लॉन्च ईवेंट का आयोजन करेगी और इसी ईवेंट के मंच से पी30 सीरीज़ को इंडियन स्मार्टफोन मार्केट में उतारा जाएगा। शॉपिंग साइट अमेज़न इंडिया पर हुआवई पी30 सीरीज़ के प्रोडक्ट पेज बनने के बाद यह भी साफ हो गया है कि हुआवई पी30 सीरीज़ अमेज़न इंडिया पर बिकेगी। आपको बता दें कि हुआवई इस सीरीज़ के तहत पी30 प्रो और पी30 लाइट स्मार्टफोन लॉन्च करेगी।

huawei p30 series to launch on 9 april in india features specifications price sale

हुआवई पी30 लाइट

कंपनी की ओर से इस फोन को 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 2312 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.15-इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है। डिसप्ले को खरोंचों व स्क्रैच से बचाने के लिए 2.5डी कर्व्ड ग्लास से प्रोटेक्ट किया गया है। कंपनी की ओर पी30 लाईट को एंडरॉयड 9.0 पाई आधारित ईएमयूआई 9.0 पर पेश किया गया है जो आक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 12एनएम तकनीक पर बने किरीन 710 चिपसेट पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में एआरएम माली-जी51 एमपी4 जीपीयू दिया गया है।

हुआवई की ओर से पी30 लाईट को 6जीबी रैम मैमोरी पर उतारा गया है जो 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 512जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटाग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो हुआवई पी30 लाईट ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ एफ/1.8 अपर्चर वाला 24-मेगापिक्सल का प्राइमरी, 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी तथा 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाईड एंगल सेंसर दिया गया है। सेल्फी के लिए 32-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए फास्ट चर्जिंग तकनीक वाली 3340एमएमएच की बैटरी दी गई है।

huawei p30 series to launch on 9 april in india features specifications price sale

हुआवई पी30 प्रो

पी30 प्रो हुआवई की इस सीरीज़ का सबसे ताकतवर मॉडल है। फोन की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें 6.47-इंच का ओएलईडी फुलएचडी+ डिसप्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन (1080x 2340 पिक्सल) है। स्मार्टफोन में लेटेस्ट किरिन 980 एसओसी दिया है जो 7एनएम चिपसेट जो ड्यूल-एनयूपी को सपोर्ट करता है। फोन में 6जीबी रैम+128जीबी इंटरनल स्टोरेज वेरियंट, 8जीबी रैम+256जीबी इंटरनल स्टोरेज वेरियंट और 8जीबी रैम+512जीबी स्टोरेज वेरियंट पेश किया गया है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में चार कैमरे दिए गए हैं। इसमें 40-मेगापिक्सल का वाइट एंगल सेंसर, 20-मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड एंगल सेकेंडरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल टेली फोट कैमरा सेंसर और आखिरी टाइम-ऑफ-फ्लाइट (टीओएफ) डेफ्थ सेंसर दिया है। वहीं, फोन में 4,200एमएएच की बैटरी दी गई है।

huawei p30 series to launch on 9 april in india features specifications price sale

कीमत

हुआवई पी30 प्रो के 6जीबी रैम+128जीबी इंटरनल स्टोरेज वेरियंट की कीमत 999 यूरो (लगभग 77,819 रुपए) है। इसके अलावा इसके 8जीबी रैम+256जीबी इंटरनल स्टोरेज वेरियंट की कीमत 1099 यूरो (लगभग 85,609 रुपए) और 8जीबी रैम+512जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 1249 यूरो (लगभग 92,294 रुपए) है। वहीं पी30 लाइट को इंडियन करंसी अनुसार तकरीबन 22,200 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here