लेदर बैक और ड्यू ड्रॉप डिस्प्ले के साथ लॉन्च हुआ हुआवई वाई6 प्रो स्मार्टफोन, जानें क्या है खासियत

Join Us icon

चीन की टेलीकम्युनिकेशन कंपनी हुवावे ने पिछले हफ्ते श्रीलंका में अपने तीन स्मार्टफोन्स को लॉन्च किया था। इनमें हुआवई वाई9 (2019), हुआवई वाई7 प्रो (2019) और हुआवई वाई6 शामिल हैं। इनमें से हुआवई वाई9 और वाई7 प्रो को भारत में लॉन्च किया जा चुका है। वहीं, वाई6 प्रो (2019) ने अभी तक भारत में दस्तक नहीं दी है। उम्मीद की जा सकती है कि कंपनी अपनी वाई सीरीज़ के अंदर इस फोन को इंडियन मार्केट में पेश कर सकती है।

वाई6 प्रो (2019) के लॉन्च की जानकारी जायदअतफ नाम के ट्विटर यूजर ने दी है, जिस पर लीक्सटर रोलैंड क्वांड्ट ने रिप्लाई भी किया है। ट्विट में फोन के श्रीलंका में लॉन्च होने की जानकारी दी गई है। फोन में 6.09-इंच (1520 x 720 पिक्सल) ड्यू ड्रॉप फुलव्यू डिसप्ले होगा। इसके अलावा फोन के बैक को लेदर से कवर किया गया है जो कि इसे प्रीमियम लुक देता है।

12जीबी रैम पर लॉन्च होगा हुआवई मेट 30 प्रो, 6.5-इंच की बड़ी डिसप्ले से होगा लैस

वाई6 प्रो 2019 को कंपनी अंबर ब्राउन और मिडनाइट ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराएगी। इसके अलावा फोन में 3जीबी रैम और 32जीबी इंटरनल स्टोरेज है। इसके अलावा फोटोग्राफी के लिए फोन में सिंगल 13-मेगापिक्सल सेंसर बैक में दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिगं के लिए 8-मेगापिक्सल सेंसर नॉच डिसप्ले में मौजूद है। डिवाइस में फिंगरप्रिंट स्कैनर की जगह कंपनी ने फेस अनकॉल सिस्टम दिया है, जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि यह लो लाइट में भी अच्छी तरह काम करता है।

चार कैमरे और 4,000 एमएएच बैटरी वाले हुआवई वाई9 (2019) आज होगा पहली बार सेल के लिए उपलब्ध, जानें कब और कहां मिलेगा

वाई7 प्रो 2019 से अलग वाई6 प्रो 2019 ईएमयूआई 9.0 बेस्ड एंडरॉयड 9 पाई पर कार्य करता है। वहीं, डिवाइस में पावर बैकअप के लिए 3,000एमएएच की बैटरी दी गई है। हालांकि, डिवाइस को कंपनी की श्रीलंका ऑफिशियल वेबसाइट पर लिस्ट नहीं किया गया है, जिस कारण फोन की कीमत के बारे में फिलहाल कोई जनकारी उपलब्ध नहीं है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here