200W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च हो सकता है iQOO 12

iQOO 12 स्मार्टफोन के बारे में कहा जा रहा है कि यह इसी साल लॉन्च किया जा सकता है।

Join Us icon
Highlights
  • iQOO 12 सीरीज को कंपनी इसी साल करेगी लॉन्च
  • iQOO 12 5G अपग्रेडेड फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ करेगा एंट्री
  • आइकू के इस फोन में मिल सकता है 5000mAh की बैटरी
Highlights

iQOO 11 स्मार्टफोन को कंपनी भारत में लॉन्च कर चुकी है। यह प्रीमियम स्मार्टफोन क्वालकॉम के Snapdragon 8 Gen 2 SoC के साथ किया गया है। कंपनी ने भारत में iQOO 11 Pro 5G को लॉन्च नहीं किया। हालांकि अब आइकू के नेक्स्ट जेनरेशन फ्लैगशिप स्मार्टफोन iQOO 12 को लेकर जानकारी लीक होने लगी हैं। कंपनी का अपकमिंग फ्लैगशिप फोन अपग्रेडेड फास्ट चार्जिंग के साथ पेश किया जाएगा। यहां हम आपको कंपनी के अपकमिंग iQOO 12 स्मार्टफोन के बारे में लीक हुई लेटेस्ट जानकारी शेयर कर रहे हैं।

पॉपुलर टिपस्टर Tipster Digital Chat Station ने आइकू के अपकमिंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन की बैटरी और फास्ट चार्जिंग डिटेल्स शेयर की हैं। इस आर्टिकल में हम आपको iQOO 12 5G स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और अब तक सामने आई डिटेल्स के बारे में बता रहे हैं।

iQOO 12 5G मिलेगा फास्ट चार्जिंग सपोर्ट

  • 5000mAh बैटरी
  • 200W फास्ट चार्जिंग

iQOO 12 5G स्मार्टफोन के बारे में बताया जा रहा है कि यह फोन इसी साल लॉन्च किया जाएगा। हालांकि कंपनी इस फोन के लॉन्च को लेकर कुछ भी जानकारी शेयर नहीं की है। इस फोन को लेकर सामने आई लेटेस्ट लीक रिपोर्ट में बैटरी और चार्जिंग डिटेल्स के बारे में जानकारी सामने आई है। आइकू का यह फोन 5000mAh की बैटरी के साथ पेश किया जाएगा।

iqoo-12-leak

वीवो के अपकमिंग फ्लैगशिप फोन में अपग्रेडेड फास्ट चार्ज टेकनोलॉजी का सपोर्ट दिया जाएगा। टिपस्टर Digital Chat Station के मुताबिक इस फोन में 200W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। iQOO के प्रो मॉडल को मिलने वाला यह अब तक का सबसे फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है। हालांकि यह देखना दिलचस्प होगा कि कंपनी चीन से बाहर अन्य देशों में 200W चार्जिंग वाला वनीला स्मार्टफोन लॉन्च करेगा।

iQOO 12 Pro लीक

संभव है कि iQOO 12 Pro स्मार्टफोन में भी यही फास्ट चार्जिंग टेक का सपोर्ट मिलेगा। इसके साथ ही फोन में 5000mAh की बैटरी के साथ एगा। प्रो मॉडल के बारे में बताया जा रहा है कि यह अपकमिंग Snapdragon 8 Gen 3 SoC के साथ पेश किया जाएगा। अपकमिंग आइकू 12 सीरीज को लेकर फिलहाल इतनी ही जानकारी उपलब्ध है।

iQOO 11

  • कीमत : 59,990 रुपये शुरुआती
  • बैटरी और चार्जिंग : 5000mAh और 120W

iQOO 11 स्मार्टफोन भारत का बेस वेरिएंट 8GB रैम + 128GB स्टोरेज ऑप्शन 59,990 रुपये की कीमत में उपलब्ध है। फोन का दूसरा वेरिएंट 16GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट 64,999 रुपये की कीमत में उपलब्ध है। इस फोन के फीचर्स की बात करें तो इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.78-इंच का 2K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसके साथ ही यह फोन 120W फास्ट चार्ज और 5000mAh बैटरी के साथ आता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here