जियो के जवाब में आइडिया भी दे रहा है 14जीबी फ्री डाटा और वोडाफोन 1जीबी हर रोज

Join Us icon

इंडियन टेलीकॉम मार्केट में जबरदस्त खलबली मचाने वाली रिलायंस जियो ने पूरे इंटरनेट डाटा और मोबाईल आॅफर के बाजार को बदल कर रख दिया है। हाल में रिलायंस जियो ने अपने यूजर्स के लिए शुल्क की घोषणा की है जिसके बाद कपंनी ने 10 रुपये में 1जीबी डाटा का प्लान लॉन्च किया है। जियो के इस प्लान ने हलचल मचा दी है और इस प्लान के बाद सबसे पहले एयरटेल ने अपने उपभोक्ताओं के लिए आॅफर लॉन्च किया जिसमें कंपनी 14जीबी डाटा 145 रुपये में दे रही थी। वहीं अब आइडिया और वोडाफोन भी अपने प्लान लेकर आए हैं।

आइडिया ने 91मोबाइल्स को यह जानकारी दी है कि कंपनी की ओर से 348 रुपये का मासिक प्लान जारी किया गया है। यह एक प्रोमोशनल प्लान है और इसके तहत 348 रुपये के रिचार्ज पर 28 दिन की वेलिडिटी के साथ ​प्रतिदिन 500एमबी 4जी डाटा दिया जा रहा है। साथ ही इस पैक में अनलिमिटेड नेशनल वॉयस कॉल भी शामिल है। अर्थात आपको 14जीबी डाटा मिलेगा।

smartphone-in-hand 91Mobiles

वहीं दूसरी खबर वोडाफोन से है। संजय बाफना ने एक ट्विट किया है जिसमें इस बात का दावा किया गया है कि कंपनी ने प्रोमोशनल आॅफर के तहत 346 रुपये का प्लान जारी किया है। इसमें आपको 28जीबी 4जी डाटा मिलेगा। अर्थात हर दिन 1जीबी की लिमिट के साथ उपलब्ध होगा। इस पैक में भी कंपनी की ओर से मुफ्त अनलिमिटेड नेशनल वॉयस कॉल दी जा रही है।

हालांकि इस मामले पर जब 91मोबाइल्स ने वोडाफोन से संपर्क किया तो कंपनी ने फिलहाल कुछ बोलने से मना कर दिया।

गौरतबल है कि हाल में एयरटेल ने भी इस तरह का प्लान लॉन्च किया था जहां अपने प्रोमोशनल आॅफर के तहत कंपनी 145 रुपये में 14जीबी डाटा प्रदान कर रही थी। हालांकि यह आॅफर हर किसी के हिसाब से अलग मिल रहा था।