
यह तो सभी जानते हैं कि भारत पूरी दुनिया की सबसे बड़ी मोबाइल मार्केट में से एक हैं। चीन ही नहीं बल्कि दूसरे देश की स्मार्टफोन कंपनियां इंडिया में अपने फोन्स को ज्यादा से ज्यादा पेश कर यूजर्स तक अपनी पहुंच बनाने के लिए बेताब हैं। इन्हीं कंपनियों में से एक शाओमी को इंडियन मार्केट की वजह से एक ‘बड़ा मुकाम’ हासिल हुआ है। अपने शानदार फोन्स के दम पर शाओमी ने इंडिया में मोबाइल शिपमेंट के मामले में पहला स्थान हासिल किया है। रिसर्च फर्म काउंटरप्वाइंट (Counterpoint) ने 2021 की पहली तिमाही के मोबाइल शिपमेंट के आंकड़ों को जारी किया गया है, जिसमें शाओमी को पहला स्थान मिला है।
Xiaomi बनी नंबर 1
रिपोर्ट के अनुसार Xiaomi ने एक बार फिर Q1 2021 में 26 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी के साथ भारत के स्मार्टफोन बाजार में नंबर 1 की कुर्सी पर कब्जा किया क्योंकि जनवरी-मार्च की अवधि में कुल शिपमेंट 38 प्रतिशत बढ़कर 38 मिलियन यूनिट पर पहुंच गया है। लेकिन, रिपोर्ट में इस बात की भी जानकारी दी गई है कि इंडिया में आई कोविड 19 की दूसरी लहर से स्मार्टफोन बाजार को काफी नुकसान हो सकता है। यह भी पढ़ें : 20,000 रुपए के बजट में बेस्ट 5G फोन, यहां देखें पूरी लिस्ट

दूसरे नंबर पर रही सैमसंग
काउंटरपॉइंट की मार्केट मॉनिटर सर्विस की नई रिपोर्ट के अनुसार, 20 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी के साथ सैमसंग दूसरे स्थान पर था, जो 52 प्रतिशत (YoY) में सबसे अधिक था, जबकि वीवो 16 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ तीसरे स्थान पर था। वहीं, रियलमी 11 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ चौथे स्थान पर रहा।
कोविड वैक्सीन से हुआ फायदा
सीनियर एनालिस्ट Prachir Singh ने कहा, ” भारत के स्मार्टफोन बाजार में लगातार रिकॉर्ड शिपमेंट का इतिहास लिखा गया है। वहीं, इंडिया में शुरू हुए कोविड 19 टीकाकरण के बाद ग्राहकों में विश्वास लौटा है।’ लेकिन, COVID-19 की दूसरी लहर के बाद भारत में इस साल के Q2 में फोन की शिपमेंट में कुछ कमी देखने को मिल सकती है। यह भी पढ़ें: इस कंपनी ने बेचे सबसे ज्यादा स्मार्टफोन, सिर्फ तीन महीनों में 34,00,00,000 की गिनती दर्ज

लॉकडाउन से गिरेगी मोबाइल की मांग
पिछले साल 3.8 करोड़ स्मार्टफोन बिके, जो कि इससे पहले साल के मुकाबले 23 फीसदी अधिक थी. काउंटरप्वाइंट के विश्लेषक प्रचीर सिंह के मुताबिक, “इन आंकड़ों को सावधानी के साथ लिया जाना चाहिए। देश में चल रही कोरोना की दूसरी लहर और लॉकडाउन के कारण मोबाइल की मांग में गिरावट आएगी। ” यह शोध ऐसे समय में आया है जब भारत में कोरोना के मामलों में तेज उछाल दर्ज की जा रही है और नए मामलों के कारण राज्यों को मजबूरन लॉकडाउन लगाना पड़ रहा है।
रिसर्च एनालिस्ट शिल्पी जैन ने कहा “सैमसंग ने अपनी गैलेक्सी एम-सीरीज़, गैलेक्सी एफ-सीरीज़ के साथ-साथ गैलेक्सी एस 21 सीरीज़ के कई नए प्रोडक्ट ने इस बार मार्केट में अच्छा किया है। इसके अलावा, रियलमी ने अपनी 8 सीरीज़ लॉच, वनप्लस 9 सीरीज़ और शाओमी ने अपनी रेडमी नोट 10 सीरीज को हाल ही में पेश किया है।’’
फीचर फोन मार्केट में हुआ इजाफा
फीचर फोन बाजार में 14 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। जियो फोन और दूसरे फोन को इंडिया में खूब पसंद किया जा रहा है। हालांकि, स्मार्टफोन मार्केट की इस रिपोर्ट ने एक बार फिर से जता दिया है कि इंडिया के मोबाइल बाजार में चीनी कंपनियों का बोल बाला है और चाइनीज ब्रांड्स का मार्केट शेयर साल दर साल बढ़ता जा रहा है।



















