5000 रुपये की छूट के साथ शुरू हुई इस नए गेमिंग फोन की सेल, देखें Infinix GT 50 Pro 5G का प्राइस और स्पेक्स

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/10/infinix-gt-50-pro-price.jpg

इंडिया का पहला कूलिंग सिस्टमहाइड्रो फ्लो लिक्विड कूलिंग सिस्टम वाला फोन आज से सेल के लिए उपलब्ध हो रहा है। यह Infinix GT 50 Pro 5G फोन है जो बीते दिनों भारत में लॉन्च हुआ था। यह मोबाइल खासतौर पर गेमिंग के शौकिन लोगों के लिए बनाया गया है जिसके साइड फ्रेम पर गेमिंग ट्रिगर सेंसर भी लगे हैं। इनफिनिक्स जीटी 50 प्रो को पूरे 5000 रुपये डिस्काउंट के साथ बेचा जा रहा है। इस नए 5जी फोन की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

Infinix GT 50 Pro प्राइस और ऑफर

इनफिनिक्स जीटी 50 प्रो 69,999 रुपये का है। इसे सिंगल मेमोरी वेरिएंट में ही लाया गया है जिसमें 12GB RAM + 256GB Storage दी गई है। शुरुआती सेल में कंपनी इस मोबाइल पर 5000 रुपये की छूट दे रही है जिसके बाद इस स्मार्टफोन का इफेक्टिव प्राइस 64,999 रुपये पड़ेगा। वहीं फोन प्री-बुक करने करने पर 5999 रुपये का X60 BT-Speaker मुफ्त में मिलेगा। Infinix GT 50 Pro को Black Abyss और Red Blaze कलर में फ्लिपकार्ट और रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकता है। गौरतलब है कि 5 हजार का डिस्काउंट बैंक कार्ड्स से पेमेंट करने पर ही मिलेगा।

Infinix GT 50 Pro स्पेसिफिकेशन्स

इनफिनिक्स जीटी 50 प्रो 5जी फोन में प्रोसेसिंग के लिए MediaTek Dimensity 8400 Ultimate चिपसेट दिया गया है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 3.25गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। हैवी परफॉर्मेंस और गेमिंग के दौरान स्मार्टफोन हीट होने से रोकने के लिए इसमें कूलिंग सिस्टमहाइड्रो फ्लो लिक्विड कूलिंग सिस्टम लगाया गया है। वहीं मल्टीटास्किंग को स्मूथ और फास्ट बनाने के लिए फोन में LPDDR5X RAM मौजूद है।

मोबाइल गेमिंग के लिए Infinix GT 50 Pro के साइड फ्रेम पर इन-बिल्ट प्रेशर-सेंस जीटी ट्रिगर्स 2.0 लगाए गए हैं जो ब्रांड के दावेनुसार 20ms तक की कम लेटेंसी पर रिस्पांस कर सकता हैं। वहीं गेम में स्मूथ रिस्पांस के लिए फोन स्क्रीन को 2800Hz टच रिपोर्टिंग रेट से लैस किया गया है। मोबाइल यूजर इस मोबाइल में एक साथ 6-फिंगर्स से गेम खेल सकते हैं। बताते चलें कि जीटी 50 प्रो के साथ जीटी एनएक्स कंट्रोलर और जीटी मैगकूलर 2.0 जैसी एक्स्ट्रनल कीट का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

इनफिनिक्स जीटी 50 प्रो स्मार्टफोन 1208 x 2644 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.78-इंच की 1.5K डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह AMOLED पैनल पर बनी स्क्रीन है जो 144Hz रिफ्रेश रेट, 2304Hz PWM डिमिंग और 4500nits पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। इस फोन को इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी से लैस किया गया है और ​स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7आई की लेयर दी गई है।

फोटोग्राफी के​ लिए Infinix GT 50 Pro 5G डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.59 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो एफ/2.2 अपर्चर वाले 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह इनफिनिक्स 5जी फोन 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

पावर बैकअप के लिए इनफिनिक्स जीटी 50 प्रो 5जी फोन में तगड़ी 6500mAh battery लगाई है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 30W वायरलेस चार्जिंग मौजूद है। ग्राहकों को इसमें 10W reverse चार्जिंग भी मिलेगी। वॉटर और डस्ट प्रोटेक्शन के लिए फोन में IP64 रेटिंग दी गई है। वहीं कनेक्टिविटी के लिए यह मोबाइल Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4, NFC और IR Blaster जैसे फीचर्स सपोर्ट करता है।