
Infinix भारतीय स्मार्टफोन बाजार में एक और नई पेशकश अपनी हॉट60 सीरीज में कर सकता है। इसमें Infinix HOT 60 Pro+ आने की उम्मीद है। ब्रांड का यह आगामी डिवाइस अपने अल्ट्रा-स्लिम डिजाइन और दमदार फीचर्स के चलते चर्चा में है। इससे पहले इस डिवाइस को सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया था, जिससे इसके कुछ अहम स्पेसिफिकेशंस सामने आए थे। वहीं, अब लेटेस्ट लीक में टिपस्टर पारस गुगलानी ने इसके और भी फीचर्स शेयर किए हैं। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
Infinix HOT 60 Pro+ स्पेसिफिकेशंस (लीक)
- लीक के अनुसार Infinix HOT 60 Pro+ को भारत का सबसे पतला कर्व्ड स्मार्टफोन बताया जा रहा है, जिसकी मोटाई सिर्फ 5.9mm होगी।
- बैटरी के मामले में Infinix HOT 60 Pro Plus 5160mAh की बड़ी बैटरी वाला हो सकता है। इस शानदार बैटरी को चार्ज करने के लिए 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है।
- लीक इमेज में दावा किया है कि इस स्मार्टफोन में 5 साल तक टिकाऊ बैटरी मिलेगी। साथ ही, इसमें वन-टैप Infinix AI का फीचर भी मौजूद रहेगा जिससे यूजर एक्सपीरियंस और भी बढ़िया होगा।
- लिस्टिंग के मुताबिक, यह स्मार्टफोन 2G, 3G और 4G नेटवर्क को सपोर्ट करेगा। साथ ही, इसमें डुअल-बैंड WiFi (2.4GHz और 5GHz), ब्लूटूथ और GPS कनेक्टिविटी होगी।
- Infinix HOT 60 Pro+ डिवाइस का एक वैरियंट 8GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आ सकता है। जबकि लॉन्च के वक्त और भी वैरियंट आ सकते हैं।
Infinix Hot 60 Pro plus is hell slim device!!
Just 5.95mm !! and see the color options!! 😆😆
45W, Helio G200 ultimate , 50MP , 5160mAh are also likely good! #Infinix #Hot60Series pic.twitter.com/OZBdgQ0QCO
— Paras Guglani (@passionategeekz) June 30, 2025
Infinix HOT 60 Pro+ डिजाइन और कलर ऑप्शन (लीक)
लीक हुई इमेज के अनुसार, Infinix HOT 60 Pro+ को छह कलर ऑप्शंस में एंट्री मिल सकती है। जिसमें वाइट, येलो, ग्रीन, ब्लैक, पर्पल और पिंक कलर्स शामिल हैं। इसके बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और एलईडी लाइट स्ट्रिप देखने को मिली है। वहीं, राइट साइड पर वॉल्यूम और पावर बटन भी मौजूद हैं।
Infinix HOT 60 Pro+ लॉन्च डिटेल्स (संभावित)
कंपनी ने फिलहाल लॉन्च डेट के बारे में कोई जानकारी शेयर नहीं की है, लेकिन उम्मीद है कि Infinix जल्द ही Infinix HOT 60 Pro+ स्मार्टफोन की लॉन्च डेट और टीजर पेश कर सकता है।









