Infinix Hot 70 4G बांग्लादेश में लॉन्च, 6000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और Helio G100 Ultimate चिप से लैस

Join Us icon

Infinix ने आखिरकार अपना नया बजट स्मार्टफोन Infinix Hot 70 4G बांग्लादेश में लॉन्च कर दिया है। पिछले कुछ दिनों से यह स्मार्टफोन लगातार लीक और सर्टिफिकेशन वेबसाइट्स देखा जा रहा था। वहीं, अब कंपनी ने इसे आधिकारिक तौर पर पेश कर दिया है। नया Infinix Hot 70 बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और Android 16 आधारित XOS 16 के साथ आता है। आइए, आगे कीमत और फीचर्स विस्तार से जानते हैं।

Infinix Hot 70 4G में 6.78-इंच का IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है। जिस पर HD+ 720 x 1576 पिक्सल रिजॉल्यूशन का सपोर्ट है। इस डिस्प्ले में 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है, जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग एक्सपीरियंस स्मूद हो सकता है। कंपनी के अनुसार, फोन में 90.09% स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो दिया गया है। ब्राइटनेस की बात करें तो इसमें 500 निट्स की टाइपिकल ब्राइटनेस और हाई ब्राइटनेस मोड में 700 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिल सकती है।

परफॉरमेंस के लिए Infinix Hot 70 4G स्मार्टफोन में MediaTek Helio G100 Ultimate प्रोसेसर दिया गया है, जिसे अगस्त 2024 में पेश किया गया था। फोन में 6GB तक LPDDR4X RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज मिलता है। इसके साथ कंपनी वर्चुअल RAM सपोर्ट भी दे रही है, जिसकी मदद से RAM को 6GB तक बढ़ाया जा सकता है। स्टोरेज को microSD कार्ड की मदद से एक्सपैंड भी किया जा सकता है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह स्मार्टफोन Android 16 आधारित XOS 16 पर काम करता है।

कैमरा की बात करें तो Infinix Hot 70 4G में 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है। जिसमें f/1.85 अपर्चर और ऑटोफोकस सपोर्ट मिलता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। कैमरा फीचर्स में Super Night, AI Cam, Portrait, Dual Video और Documents मोड जैसे विकल्प दिए गए हैं। वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए रियर और फ्रंट दोनों कैमरे 2K 30FPS तक रिकॉर्डिंग सपोर्ट करते हैं।

Infinix Hot 70 4G फोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी है। इस बड़ी बैटरी के बावजूद कंपनी ने फोन को सिर्फ 7.49mm पतला बनाया है। डिवाइस 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है और इसके साथ 10W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग फीचर दिया गया है।

कनेक्टिविटी फीचर्स की बात करें तो Infinix Hot 70 4G स्मार्टफोन में डुअल नैनो SIM सपोर्ट, Wi-Fi 5, Bluetooth 5.4, NFC, Infrared Blaster, FM Radio और OTG सपोर्ट दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए इसमें फिंगरप्रिंट स्कैनर मौजूद है। इसके अलावा फोन में G-Sensor, Gyroscope, E-Compass, Light Sensor और Proximity Sensor जैसे सेंसर भी दिए गए हैं।

कीमत की बात करें तो Infinix Hot 70 4G को बांग्लादेश में दो स्टोरेज वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। इसके 4GB + 128GB मॉडल की कीमत BDT 18,999 यानी करीब 14,797 रुपये रखी गई है। जबकि 6GB + 128GB वैरियंट BDT 21,999 यानी इंडियन करेंसी अनुसार करीब 17,132 रुपये में उपलब्ध होगा। कंपनी ने इसे Night Pulse, Dive Blue, Silver Dancer और Quiet Violet कलर ऑप्शंस में पेश किया है। यह स्मार्टफोन ऑफलाइन स्टोर्स के साथ-साथ Daraz जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर भी सेल के लिए उपलब्ध होगा।

Infinix Hot 70 4G का मुकाबला बजट सेगमेंट में Redmi, Realme और Tecno के स्मार्टफोंस से हो सकता है। इसकी बड़ी बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और Android 16 जैसे फीचर्स इसे एंट्री-लेवल और मिड-रेंज यूजर्स के लिए बढ़िया विकल्प बना सकते हैं। इसके इंडिया में आने की खबर अभी नहीं मिली है। हम कोई अपडेट मिलने पर आपको जानकारी देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here