Infinix Note 60 Pro Pininfarina Limited Edition भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/06/infinix-note-60-pro-pininfarina-limited-edition-india-launch-price-specs.jpg

Infinix ने भारतीय बाजार में अपना नया Infinix Note 60 Pro Pininfarina Limited Edition लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन इटली की मशहूर डिजाइन कंपनी Pininfarina के साथ मिलकर बनाया गया है। जिसने Ferrari और Maserati जैसी सुपरकारों की डिजाइन पर भी काम किया है। आइए, आगे खूबियां और कीमत विस्तार से जानते हैं।

कीमत और उपलब्धता

Infinix Note 60 Pro Pininfarina Limited Edition के 8GB + 256GB वैरियंट की कीमत 37,999 रुपये रखी गई है। इसकी बिक्री 29 जून दोपहर 12 बजे से Flipkart पर शुरू होगी।

लॉन्च ऑफर के तहत Axis Bank, HDFC Bank, ICICI Bank और SBI Card के क्रेडिट या डेबिट कार्ड EMI ट्रांजैक्शन पर 2,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। जिसके बाद प्राइस 35,999 रुपये पड़ेगा। इसके अलावा पुराने स्मार्टफोन के एक्सचेंज पर भी 2,000 रुपये तक का अतिरिक्त बोनस दिया जा रहा है। यह Torino Black कलर में उपलब्ध होगा।

सुपरकार से लिया गया प्रीमियम डिजाइन

Infinix Note 60 Pro Pininfarina Limited Edition की सबसे बड़ी खासियत इसका डिजाइन है। फोन के बैक पैनल पर Pininfarina-से ली गई कार्बन फिनिश दी गई है, जबकि पूरे बॉडी फ्रेम में 360-डिग्री एयरोस्पेस-ग्रेड एल्यूमिनियम फ्रेम का उपयोग किया गया है। कैमरा मॉड्यूल और किनारों पर लाल कलर की एक्सेंट लाइन्स इसे स्पोर्ट्स कार जैसा प्रीमियम लुक देती हैं।

फोन के पीछे Active Matrix Display भी दिया गया है, जो डॉट-मैट्रिक्स सेकेंडरी स्क्रीन की तरह काम करता है। इस पर नोटिफिकेशन, टाइम, बैटरी स्टेटस और अन्य जानकारी मिल जाती है। XOS 16 के Matrix Studio फीचर के जरिए यूजर्स इसे अपनी पसंद के अनुसार कस्टमाइज भी कर सकते हैं।

Infinix Note 60 Pro Pininfarina Limited Edition स्पेसिफिकेशंस

Infinix Note 60 Pro Pininfarina Limited Edition स्मार्टफोन में 6.78-इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। डिस्प्ले के चारों तरफ सिर्फ 1.87mm EdgeLess बेजल दिए गए हैं। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass 7i का प्रोटेक्शन मिलता है।
ऑडियो के लिए इसमें JBL-ट्यूनड ड्यूल स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं, जो Hi-Res Audio सपोर्ट के साथ आते हैं।

परफॉरमेंस के लिए फोन में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 3D Ice VC Cooling Chamber मिलता है, गेमिंग अनुभव को बेहतर बनाने के लिए इसमें XBoost Esports Mode भी दिया गया है, जो CPU और GPU को बेहतर तरीके से मैनेज करता है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो फोन Android 16 आधारित XOS 16 पर काम करता है।

फोटोग्राफी के लिए Infinix Note 60 Pro Pininfarina Limited Edition फोन में 50MP का OIS प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो Live Photo और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। इसके साथ 8MP का सेकेंडरी कैमरा भी मिलता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में Dual Video Mode भी मौजूद है, जिससे फ्रंट और रियर कैमरे से एक साथ वीडियो रिकॉर्ड की जा सकती है। यही नहीं AI Studio फीचर्स में HD Enhancement, Reflection Removal, Shadow Removal, Flare Removal, AI Eraser और AI Extender जैसे एडिटिंग टूल्स दिए गए हैं।

Infinix Note 60 Pro Pininfarina Limited Edition में 6,500mAh बैटरी दी गई है, जो 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग, 30W वायरलेस चार्जिंग और Bypass Charging को सपोर्ट करती है। इसमें साइड में One Tap AI Button दिया गया है, जिससे Folax AI असिस्टेंट को तुरंत एक्सेस किया जा सकता है। इसके अलावा फोन में Heart Rate, Heart Rate Variability (HRV) और Blood Oxygen (SpO2) मॉनिटर करने वाला हेल्थ सेंसर भी मौजूद है। साथ ही Google का Circle to Search फीचर भी मिलता है।