FCC पर दिखा Infinix Note 60 Ultra, 7000mAh तक की बैटरी के साथ आ सकता है फोन

Infinix के अपकमिंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन Infinix Note 60 Ultra को लेकर लगातार चर्चा बनी हुई है। ब्रांड इसे लेकर टीजर भी जारी कर चुका है। इसी बीच फोन को FCC सर्टिफिकेशन डेटाबेस में स्पॉट किया गया है। जिससे चार्जिंग, कनेक्टिविटी, डिजाइन और बैटरी वेरिएंट्स से जुड़ी नई जानकारियां सामने आई हैं। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
FCC लिस्टिंग में आगामी इंफिनिक्स स्मार्टफोन का मॉडल नंबर “X6877” सामने आया है। जो Infinix Note 60 Ultra के रूप में आ सकता है। यह डिवाइस 2G, 3G, 4G और 5G नेटवर्क सपोर्ट करेगा। खास बात यह है कि इसमें Satellite S-44 और Satellite S-1087 का भी जिक्र है जिससे लगता है कि फोन में एडवांस्ड टू-वे सैटेलाइट कनेक्टिविटी मिलेगी। कंपनी भी पहले सैटेलाइट कम्युनिकेशन फीचर की पुष्टि कर चुकी है। इसके अलावा डुअल -बैंड Wi-Fi (2.4GHz + 5GHz), NFC, ब्लूटूथ और हॉटस्पॉट जैसे कनेक्टिविटी ऑप्शन भी शामिल होंगे।
डिजाइन की बात करें तो Infinix Note 60 Ultra फोन के बैक पैनल के ऊपरी हिस्से में बड़ा और चौड़ा कैमरा आइलैंड देखने को मिलता है। इसमें सर्कुलर कट-आउट दिए गए हैं, जो कैमरा सेंसर और LED फ्लैश के लिए हो सकते हैं। कैमरा मॉड्यूल के दाईं ओर “NFC” ब्रांडिंग भी नजर आती है। डिवाइस के बाईं ओर दो बटन दिए गए हैं, जो वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन हो सकते हैं, जबकि दाईं ओर सिंगल बटन है, जिसे डेडिकेटेड AI बटन माना जा रहा है।
स्टोरेज और मेमोरी की बात करें तो Infinix Note 60 Ultra में FCC लिस्टिंग के अनुसार 12GB RAM और 256GB स्टोरेज हो सकता है। इससे पहले Carlcare India वेबसाइट पर 12GB/512GB ऑप्शंस भी देखा गया था, जिससे लगता है कि फोन हाई-एंड कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध हो सकता है।
FCC रिपोर्ट में BL-68DX बैटरी मॉडल का जिक्र है, जिसकी रेटेड क्षमता 6840mAh और टाइपिकल क्षमता 7000mAh बताई गई है। वहीं, अन्य बैटरी मॉडल “BL-58KX” भी दिखा है, जिसकी रेटेड क्षमता 5850mAh और टाइपिकल क्षमता 6000mAh है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह डिवाइस कुछ मार्केट्स में 6000mAh और कुछ में 7000mAh बैटरी के साथ आ सकता है। इसके अलावा, FCC में “XMC30” मॉडल नंबर वाले वायरलेस चार्जर के साथ टेस्टिंग का जिक्र है, यानी फोन में 30W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।
बताते चलें कि कंपनी ने यह भी कंफर्म किया है कि इस डिवाइस का डिजाइन मशहूर इटैलियन डिजाइन हाउस Pininfarina के साथ मिलकर तैयार किया गया है। इसमें रियर साइड पर मिलने वाला Active Matrix Display भी खास हो सकता है। जो इस फोन को प्रीमियम और यूनिक लुक दे सकता है।
Infinix Note 60 Ultra दमदार बैटरी, सैटेलाइट कनेक्टिविटी, वायरलेस चार्जिंग और प्रीमियम डिजाइन के साथ मिड रेंज सेगमेंट में बढ़िया ऑप्शन बन सकता है। इसकी लॉन्च डेट जल्द सामने आने की उम्मीद है। इसलिए आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।