Infinix Note Edge: लॉन्च टाइमलाइन और प्रमुख स्पेसिफिकेशन लीक, जानें क्या होगा खास

Infinix का अपकमिंग स्मार्टफोन Infinix Note Edge एक बार फिर चर्चा में है। इससे पहले यह फोन इंडोनेशिया की SDPPI सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया था। वहीं, अब लेटेस्ट लीक में इसके डिजाइन और कुछ अहम स्पेसिफिकेशंस सामने आए हैं। यह जानकारी सोशल मीडिया साइट एक्स पर टिप्स्टर Paras Guglani ने शेयर की है। जिससे साफ है कि Infinix नई Note Edge लाइनअप को जल्द ला सकता है।
लीक हुई इमेज के मुताबिक Infinix Note Edge को ग्रीन कलर फिनिश में देखा गया है और यह स्लिम नजर आता है। फोन के रियर पैनल पर ऊपर की तरफ कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जिसमें दो कैमरा सेंसर, एक LED फ्लैश और एक अतिरिक्त फिलर लाइट दिखाई दी है। डिजाइन के मामले में यह फोन प्रीमियम लग रहा है। यदि फोन सच में ऐसे ही लॉन्च होगा तो ये नोट सीरीज के लिए ब्रांड का नया अप्रोच माना जा सकता है।
Exclusive: This is Upcoming Infinix Note Edge launching soon!!
– DM 7100 5G (6nm)
– 3D Curved 1.5k Amoled Display
– 6500 mAh
– 3 Years of OS, 5 Years of Security updatesJanuary 2026!! #Infinix #NoteEdge pic.twitter.com/jCr4MTd83B
— Paras Guglani (@passionategeekz) December 27, 2025
परफॉरमेंस की बात करें तो टिप्स्टर के अनुसार Infinix Note Edge में MediaTek Dimensity 7100 5G चिपसेट दिया जा सकता है। हालांकि इस प्रोसेसर को अभी तक आधिकारिक तौर पर लॉन्च नहीं किया गया है, लेकिन लीक में दावा है कि यह 6nm प्रोसेस पर आधारित हो सकता है। सॉफ्टवेयर के लिहाज से फोन में Android 16 आउट-ऑफ-द-बॉक्स मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही Infinix तीन साल के Android अपडेट्स और पांच साल के सिक्योरिटी पैच देने का वादा कर सकता है, जो मिड-रेंज सेगमेंट में बड़ी बात हो सकती है।
डिस्प्ले की बात करें तो आगामी Infinix Note Edge में 3D कर्व्ड AMOLED पैनल मिल सकता है। इस पर 1.5K रिजॉल्यूशन का सपोर्ट हो सकता है। पावर बैकअप के लिए इसमें 6500mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जिससे लंबे बैकअप की उम्मीद की जा रही है। हालांकि चार्जिंग स्पीड को लेकर फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है।
लॉन्च टाइमलाइन की बात करें तो लीक के अनुसार Infinix Note Edge को जनवरी 2026 में लॉन्च किया जा सकता है। खास बात यह है कि यह Infinix का नया फोन लाइन हो सकता है। पूर्व में आए SDPPI सर्टिफिकेशन में Note Edge के साथ Infinix Note 60 और Note 60 Pro भी लिस्ट हुए थे। जिससे संकेत मिलते हैं कि कंपनी एक साथ कुछ नए मॉडल्स लेकर आ सकती है।
ऊपर बताए गए डिवाइस में से आगामी Infinix Note 60 Pro स्मार्टफोन Geekbench पर देखा जा चुका है। इसमें Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट, 8GB RAM और Android 16 मिलने की जानकारी सामने आई थी।
Infinix Note 60 लाइनअप और Infinix Note Edge उन ग्राहकों को टारगेट कर सकता है जो कम कीमत में बढ़िया परफॉरमेंस और डिजाइन वाला डिवाइस चाहते हैं। इनका मुकाबला संभावित तौर पर Realme 15 Pro और Motorola Edge 60 Fusion जैसे फोंस से हो सकता है।
यदि आप बड़ी बैटरी और मोबाइल गेमिंग अनुभव सस्ते में चाहते हैं तो Infinix Note 60 सीरीज सहित Note Edge के लिए रुक सकते हैं, लेकिन फिलहाल और जानकारी मिलने तक इंतजार करना होगा। हम आपको लगातार इस लाइनअप का अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।