सस्ते प्राइस में 5000mAh बैटरी, 6.67 इंच 120Hz डिस्प्ले के साथ Infinix Smart 10 भारत में लॉन्च

इंफिनिक्स ने भारतीय ग्राहकों के लिए नया और सस्ता स्मार्टफोन Infinix Smart 10 लॉन्च कर दिया है। यह कम कीमत में ग्राहकों को 6.67 इंच 120Hz डिस्प्ले, एक्सटेंडेड सपोर्ट की मदद से 8GB तक रैम, डुअल रियर कैमरा सेटअप, एआई फीचर्स, 5000mAh बैटरी जैसे कई फीचर्स प्रदान करता है। इसलिए यदि आप किफायती फोन लेने या किसी को गिफ्ट करने की सोच रहे हैं तो इस पर विचार किया जा सकता है। आइए, आगे आपको डिवाइस के फुल स्पेसिफिकेशंस और कीमत की डिटेल्स देते हैं।
Infinix Smart 10 कीमत और उपलब्धता
Infinix Smart 10 को इंडियन मार्केट में 4GB रैम +64GB स्टोरेज के साथ केवल 6,799 रुपये में लॉन्च किया गया है। इस नए डिवाइस की सेल आने वाले 2 अगस्त से शुरू होगी। आप इसे फ्लिपकार्ट, Infinixmobiles.in और आपके आस-पास के स्टोर्स से खरीद पाएंगे।
Infinix Smart 10 स्पेसिफिकेशंस
डिजाइन
Infinix Smart 10 का डिजाइन कम प्राइस में बढ़िया लुक देता है। आप फोटो में देख सकते हैं कि यह Sleek Black, Titanium Silver, Iris Blue और Twilight Gold जैसे चार रंगों में आया है। इसमें बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा है। जबकि कैमरा मॉड्यूल के बगल में LED फ्लैश है। वहीं, फ्रंट में सेल्फी कैमरा के लिए पंच होल नॉच है। इसका साइज 165.62mm x 77.01mm x 8.25mm है और वजन लगभग 187 ग्राम है।
डिस्प्ले
Infinix Smart 10 फोन में 6.67 इंच का HD+ (720×1600) रिजॉल्यूशन वाला IPS LCD डिस्प्ले मिलता है। इसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 90.26% है। यह 60Hz, 90Hz और 120Hz तक रिफ्रेश रेट देने में सक्षम है। इसमें ब्राइटनेस 560 निट्स (टाइपिकल) और 700 निट्स (HBM) तक मिल जाएगी। यह 72 प्रतिशत NTSC कलर गमट और 240Hz तक का टच सैंपलिंग रेट के साथ आता है।
प्रोसेसर और चिपसेट
Smart 10 स्मार्टफोन में T7250 चिपसेट लगाया गया है। यह ऑक्टा-कोर CPU है। इसमें 2×1.8 GHz Cortex-A75 और 6×1.6 GHz Cortex-A55 कोर शामिल हैं। जबकि बढ़िया ग्राफिक्स के लिए Mali-G57 MC1 GPU मौजूद है।
कैमरा
फोन के रियर साइड पर 8MP का कैमरा f/2.0 अपर्चर के साथ लगाया गया है। जिसमें ऑटो फोकस तकनीक है। वहीं, फ्रंट कैमरा भी 8MP का रखा गया है, जो f/2.0 लेंस के साथ लगा है। कैमरे के साथ फ्रंट फ्लैश और रियर डुअल फ्लैश का सपोर्ट मौजूद है। इसमें AI Cam, Beauty, Portrait, Super Night जैसे कई मोड्स शामिल हैं। जबकि वीडियो रिकॉर्डिंग 2K 30FPS तक हो सकती है।
रैम और स्टोरेज
Infinix Smart 10 में 4जीबीLPDDR4X रैम +4 जीबी वर्चुअल रैम और 64 जीबी eMMC इंटरनल स्टोरेज मिल जाता है। यदि आप स्टोरेज को बढ़ाना चाहें तो माइक्रो SD कार्ड से 2TB तक स्टोरेज बढ़ाया जा सकता है।
बैटरी और चार्जिंग
इंफिनिक्स के इस नए मोबाइल में आपको 5000mAh की बड़ी बैटरी मिल जाएगी जो लंबे समय तक चलने की पावर रखती है। इसे चार्ज करने के लिए 15W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है।
अन्य
Infinix Smart 10 स्मार्टफोन में 4G नेटवर्क और Ultra Link connetcivity की सुविधा दी गई है। जिसके बारे में हमने नीचे विस्तार से बताया है। फोन में G-Sensor, E-Compass, लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और सॉफ्टवेयर-बेस्ड जायरोस्कोप, सुरक्षा के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर, वाइब्रेशन मोटर और इन्फ्रारेड ब्लास्टर जैसे कई फीचर्स जोड़े गए हैं। इसमें Wi-Fi 802.11 a/b/g/n/ac, Bluetooth, GPS नेविगेशन, USB Type-C पोर्ट, 3.5mm हेडफोन जैक, OTG और FM रेडियो भी दिया गया है। इसके अलावा यह स्मार्टफोन IP64 रेटिंग के साथ आता है, जिससे यह स्प्लैश, डस्ट और हल्के पानी के छींटों से सुरक्षित बना रहता है। इसके साथ ही डुअल स्पीकर 300% अधिक वॉल्यूम प्रदान करते हैं।
ऑपरेटिंग सिस्टम
Infinix Smart 10 Android 15 पर आधारित XOS 15 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ लॉन्च हुआ है। इसमें वन-टैप Infinix AI भी है। जिससे आप राइटिंग असिस्टेंट, डॉक्यूमेंट असिस्टेंट और Folax AI पर्सनल असिस्टेंट का एक्सेस पा सकते हैं।
Ultra Link connetcivity डिटेल्स
आजकल कई स्मार्टफोन ब्रांड्स दावा कर रहे हैं कि डिवाइस में “बिना सिम के कॉलिंग” संभव है, जिससे सवाल उठता है कि क्या वाकई ऐसी तकनीक है?
Infinix के UltraLink Connectivity फीचर को लेकर कई यूजर्स भ्रमित हो सकते हैं, क्योंकि इसमें दावा किया गया है कि आप बिना सिम और बिना नेटवर्क के भी कॉल कर सकते हैं, लेकिन सही बात यह है कि UltraLink Connectivity एक Bluetooth या Wi-Fi Direct आधारित Peer-to-Peer (P2P) टेक्नोलॉजी है, जो केवल Infinix-to-Infinix हैंडसेट के बीच काम करेगी। यानी अगर दो Infinix फोन पास-पास हैं, तो वे एक-दूसरे से डायरेक्ट कनेक्ट होकर ऑडियो कॉल, मैसेज या फाइल शेयरिंग कर सकते हैं यह बिना किसी सिम कार्ड, नेटवर्क या इंटरनेट के संभव होगा। हालांकि, यह अन्य फोन पर कॉल करने की सुविधा नहीं देगा। UltraLink एक सीमित रेंज का फीचर है और यह सिर्फ उन्हीं फोंस के बीच काम करेगा जो इस तकनीक को सपोर्ट करते हैं। इसलिए आप यह समझ लें कि Ultra Link Connectivity एक सॉफ्टवेयर फीचर है।
इसके साथ ही कंपनियां VoWiFi यानी Voice over Wi-Fi यानी नेटवर्क के बजाय Wi-Fi के जरिए कॉल करने की सुविधा देती हैं। इसमें सिम कार्ड होना जरूरी होता है, लेकिन अगर नेटवर्क सिग्नल कमजोर है तो Wi-Fi से कॉलिंग की जा सकती है। कुछ फोन VoIP ऐप्स जैसे WhatsApp, Telegram, Skype आदि की मदद से इंटरनेट के जरिए भी कॉल की सुविधा प्रदान करते हैं। जिनमें सिम कार्ड की जरूरत नहीं होती है। केवल इंटरनेट कनेक्शन चाहिए होता है। यही नहीं अब eSIM तकनीक का भी सपोर्ट आ गया है। जिससे फिजिकल सिम के बिना भी कॉलिंग और डेटा सर्विस उपयोग की जा सकती है।