Infinix के दो सस्ते स्मार्टफोन Smart 10 और Smart 10 HD ग्लोबली लॉन्च, जानें फुल डिटेल्स

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/06/infinix-smart-10-smart-10-hd-launched-globally-price-specifications.jpg
Highlights

Infinix ने अपनी Smart 10 सीरीज के तहत तीन नए स्मार्टफोन पेश किए हैं। इसमें Smart 10, Smart 10 HD और Smart 10 Plus को आधिकारिक रूप से लॉन्च हुए हैं। हम इस पोस्ट में आपको Infinix Smart 10 और Infinix Smart 10 HD की फुल जानकारी दे रहे हैं। जबकि आप Plus मॉडल की डिटेल्स के लिए इस लिंक पर क्लिक कर सकते हैं। बता दें कि यह एंट्री लेवल डिवाइस 6.67 इंच डिस्प्ले, 5,000mAh बैटरी, 15W चार्जिंग जैसे कई स्पेसिफिकेशंस से लैस हैं।

Infinix Smart 10 और Smart 10 HD के स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले

Infinix Smart 10 में 6.67-इंच का HD+ LCD डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 700 निट्स पीक ब्राइटनेस दी गई है। वहीं, Smart 10 HD में 6.6-इंच का HD+ IPS पैनल है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट और 500 निट्स ब्राइटनेस के साथ आता है।

प्रोसेसर और स्टोरेज

Infinix Smart 10 मोबाइल में आपको Unisoc T7250 प्रोसेसर दिया गया है। जो कि 4GB रैम (4GB एक्सपैंडेबल रैम के साथ) आता है। जबकि इसमें 256GB इंटरनल स्टोरेज प्रदान किया गया है। वहीं, Smart 10 HD में Unisoc T606 चिपसेट मिलता है, जिसमें 2GB रैम और 64GB स्टोरेज है जिसे 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।

बैटरी और चार्जिंग

Infinix Smart 10 और Infinix Smart 10HD फोंस में 5,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, लेकिन Smart 10 में 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है, जबकि Smart 10 HD में 10W चार्जिंग मिलती है।

कैमरा फीचर्स

फोटोग्राफी के लिहाज से Smart 10 में 8MP का फ्रंट और रियर कैमरा है, जो 2K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। वहीं, Smart 10 HD में 13MP का डुअल रियर कैमरा (f/1.85 अपर्चर) और 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। दोनों ही कैमरा सेटअप LED फ्लैश से लैस हैं।

सॉफ्टवेयर और कनेक्टिविटी

Smart 10 स्मार्टफोन XOS 15.1 पर चलता है, जो Android 15 पर आधारित है। जबकि Smart 10 HD Android 14 Go Edition के साथ आता है। कनेक्टिविटी के लिए दोनों ही डिवाइस में Wi-Fi 5, Bluetooth 5, डुअल 4G VoLTE, USB-C पोर्ट, 3.5mm ऑडियो जैक और IR ब्लास्टर जैसी सुविधाएं दी गई हैं।

अन्य

Infinix Smart 10 और Infinix Smart 10HD में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक, IP64 रेटिंग और DTS ऑडियो जैसे फीचर्स भी शामिल हैं।

वजन और डायमेंशन

वजन और डायमेंशन की बात करें तो Smart 10 का साइज 162.62 x 77.01 x 8.25mm है और इसका वजन 187 ग्राम है। दूसरी ओर Smart 10 HD का साइज 163.6 x 75.6 x 8.5mm है और वजन 184 ग्राम है।

Infinix Smart 10 और Smart 10 HD कलर ऑप्शंस और उपलब्धता

Infinix Smart 10 को Sleek Black, Titanium Silver, Iris Blue और Twilight Gold जैसे चार रंगों में मलेशिया में लॉन्च किया गया है। वहीं, Smart 10 HD अफ्रीका के बाजार में Timber Black, Shiny Gold, Crystal Green और Galaxy White कलर वेरिएंट्स में आया है। हालांकि कंपनी ने अभी तक इन दोनों स्मार्टफोंस की कीमत का खुलासा नहीं किया है। उम्मीद है कि जल्द प्राइस शेयर की जा सकती है। हम कीमत आते ही पोस्ट को अपडेट करेंगे।